गे हैं मौनी रॉय! एक्ट्रेस ने अपने बारे में सुनी सबसे अजीब अफवाह, दिशा पाटनी संग दोस्ती को लेकर लोगों ने उठाए सवाल
Mouni Roy Reacts to Gay Rumour: टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. कई दिन पहले खबर आई थी कि उन्होंने सूरज नांबियार से अलग होने का फैसला लिया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. अब मौनी रॉय ने पहली बार खुलकर उन अफवाहों पर बात की है, जो उनको लेकर फैलाई गईं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह कौन सी सुनी थी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब वह मुश्किल दौर में थीं तो उनकी किसने मदद की.
अफवाह पर दिया करारा जवाब
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मौनी रॉय से पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड में अपने बारे में सबसे अनोखी और अजीब अफवाह कौन सी सुनी है. इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके बारे में सबसे हैरान करने वाली अफवाह यह थी कि वह गे हैं.
मौनी ने बताया कि जब उन्होंने यह बात सुनी तो उन्हें काफी अजीब लगा. हालांकि, उन्होंने इस तरह की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. एक्ट्रेस का मानना है कि सोशल मीडिया के दौर में लोगों के बारे में तरह-तरह की बातें बनाई जाती हैं और कई बार बिना किसी बेस्ड के अफवाहें फैला दी जाती हैं.
पति से अलग होने के बाद शुरू
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने की खबर कई दिन पहले सामने आई थी. दोनों ने अपने रिलेशन को सम्मान के साथ खत्म किया. लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे. कई यूजर्स ने उनके रिश्ते टूटने के पीछे अलग-अलग कारण निकाले. इसी दौरान उनकी पर्सनल लाइफ और यौन पहचान को लेकर भी कई अफवाहें फैलने लगीं. अब मौनी ने साफ कर दिया है कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है.
मौनी रॉय ने बातचीत में बताया कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं क्योंकि उनके पास ऐसे लोग हैं जिन्होंने हर सिचुएशन में उनका साथ दिया. उन्होंने कहा कि उनकी फैमिली और फ्रेंड ने मुश्किल समय में भी उनका साथ दिया.
दोस्ती को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि दोस्तों ने जीवन के हर अप्स-डाउन में उनका साथ दिया है. चाहे अच्छा समय हो या मुश्किल दौर, हर सिचुएशन में उनके दोस्त साथ खड़े नजर आए. मौनी का मानना है कि औरत की लाइफ में कुछ ऐसे दोस्त जरूर होने चाहिए जो उसे एक्साइटेड करें और मुश्किल सिचुएशन से लड़ने के लिए हिम्मत दें. उन्होंने कहा कि उनकी दोस्तियां उनके लिए किसी मजबूत सहारे से कम नहीं हैं.
दिशा पटानी संग चर्चा में रहती है दोस्ती
आपको बता दें कि मौनी रॉय की सबसे अच्छी दोस्त दिशा पाटनी मानी जाती है क्योंकि अक्सर वह एक दूसरे साथ समय बिताती नजर आती हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ छुट्टियां भी इंजॉय करती हुईं देखी जाती रहती हैं. कई लोग इनकी दोस्ती को लेकर सवाल उठाते हैं लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वह उनकी अच्छी दोस्त हैं जैसे लड़को के बीच अच्छी दोस्ती होती है. हाल ही में दिशा पटानी के जन्मदिन पर मौनी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ कई फोटो शेयर कर बधाई दी, जिन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया.
ये भी पढ़ें: 'मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई...' 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर फिर झुके प्रणीत मोरे
वर्कफ्रंट पर क्या कर रही हैं मौनी?
काम की बात करें तो मौनी रॉय हाल ही में डेविड धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आई थीं. जिसमें उन्होंने वरुण धवन की सौतेली मां रोल निभाया था. उनका ये किरदार लोगों को काफी पसंद आया.
मौनी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. इसके अलावा वह फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लगातार एक्टिव हैं. अपनी प्रोफेशनल अचीवमेंट के साथ-साथ वह अक्सर अपनी पर्सलन लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं.
हालांकि ताजा इंटरव्यू में उन्होंने साफ कर दिया है कि अफवाहों से ज्यादा वह अपने काम और अपने करीबी लोगों पर ध्यान देना पसंद करती हैं. यही वजह है कि तमाम चर्चाओं के बीच भी मौनी रॉय अपने करियर में आगे बढ़ती नजर आ रही हैं.
ये भी पढ़ें: 38 की उम्र में मां बनने जा रहीं सुरभि ज्योति, बेबी बंप पर चाय का कप रख कराया फोटोशूट
भव्य योजना से भारत में विकसित होगी नई पीढ़ी की औद्योगिक अवसंरचना: उद्योग जगत
नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) देश में नई पीढ़ी की औद्योगिक अवसंरचना (इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर) विकसित करने की दिशा में एक साहसिक और दूरदर्शी कदम है। उद्योग जगत का मानना है कि यह योजना भारत के औद्योगिक विकास को नई गति देगी।
केंद्र सरकार ने 33,660 करोड़ रुपए की भव्य केंद्रीय क्षेत्र योजना के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए 50 प्रस्तावों का चयन किया जाएगा, ताकि विनिर्माण क्षेत्र में निवेश बढ़े और रोजगार के नए अवसर पैदा हों। इस योजना के तहत 100 औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के अनुसार, यह योजना भारत के औद्योगिक ढांचे को विकसित करने के तरीके में बड़ा बदलाव लाएगी। अब बिखरे हुए और केवल आपूर्ति आधारित विकास की जगह मांग आधारित और प्रतिस्पर्धी व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। उन राज्यों को प्राथमिकता दी जाएगी जो औद्योगिक क्षमता, भूमि उपलब्धता, निवेशकों की रुचि और क्षेत्रीय विशेषताओं के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
आईसीईए के अध्यक्ष पंकज मोहिंदरू ने कहा कि राज्यों द्वारा संचालित प्रतिस्पर्धी मॉडल और पारदर्शी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विश्वस्तरीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किए जा सकेंगे। इनमें आधुनिक अवसंरचना, बेहतर संपर्क व्यवस्था और निवेशकों के लिए अनुकूल प्रक्रियाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा, यह योजना भारत को घरेलू और वैश्विक निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
दुनिया के कई देशों में प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क सफल विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन भारत अब तक इस क्षेत्र में वैश्विक मानकों से पीछे रहा है।
उद्योग जगत का मानना है कि भव्य योजना इस संरचनात्मक कमजोरी को दूर करने और भारत को एक अधिक आकर्षक विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
कोलियर्स इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक और अनुसंधान प्रमुख विमल नादर के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य ऐसे औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना है जो निवेश के लिए पूरी तरह तैयार हों। इनमें पहले से स्वीकृत भूमि, तैयार अवसंरचना और एकीकृत सेवाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि इससे विनिर्माण इकाइयों की स्थापना में लगने वाला समय कम होगा और इन औद्योगिक पार्कों के आसपास वेयरहाउसिंग की मांग भी बढ़ेगी।
नादर के अनुसार, यह योजना नए विनिर्माण केंद्रों के विकास को बढ़ावा देगी, लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करेगी तथा देश भर में संतुलित आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















