Responsive Scrollable Menu

मौसम बना काल! नालंदा में हवा में उड़ी महिला, छत से जमीन पर गिरने पर हुई मौत

Nalanda News:  इन दिनों देशभर में मौसम बदल रहा है। केरल में दस्तक देने के बाद मानसून उत्तर भारत में पहुंच रहा है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार तक आंधी-पानी शुरू हो गया है। वहीं बिहार में शनिवार को मौसम काल बन गया। नालंदा में तेज आंधी में छत पर मौजूद एक वृद्ध महिला नीचे गिर गई। परिजन आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां उस डॉक्टरों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। 

नालंदा जिले में देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। करीब 60-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। यह आंधी एक परिवार के लिए काल बन गई। तेज हवा के झोंके से छत पर मौजूद एक वृद्ध महिला नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव की है। 

यह भी पढ़ें: बिहार में सुरक्षा पर सियासी संग्राम, लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा हटने से नाराज तेजस्वी ने लौटाई सरकारी सिक्योरिटी

अनाज समेटने छत पर गई थी महिला

बताया गया कि वृद्ध महिला श्रुति देवी घर की छत पर रखे अनाज को समेटने गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और हवा का झोंका आया। हवा इतनी तेज थी कि महिला अपना संतुलन खो बैठीं और हवा में उड़ते हुए छत से नीचे जमीन पर गिर गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव में छाया शोक

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।मौसम में बदलाव के बीच आई तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

यह भी पढ़ें: इस दिन Khan Sir कोर्ट में कर सकते हैं सरेंडर, कोचिंग सेंटर पहुंची पुलिस की 5 गाड़ियां; रातभर हुआ हंगामा

 

Continue reading on the app

Uttarakhand News: देवभूमि में सज रहा रोमांच का मंच, सीएम धामी ने क्याकिंग-कैनोइंग का लिया जायजा

Uttarakhand News: उत्तराखंड की हसीन वादियों में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोमांचक खेलों की धमक सुनाई देने वाली है. ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस ऐतिहासिक खेल महाकुंभ को भव्य और सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.  इसी सिलसिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जमीनी निरीक्षण किया.

सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया

मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का दौरा कर सुरक्षा से लेकर खिलाड़ियों के रहने तक की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगिता स्थल पर एक-एक व्यवस्था को खुद देखा और परखा. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों, तकनीकी प्रबंधों, यातायात और आवास व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की.

किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सीएम ने अधिकारियों को कड़े लहजे में कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी तैयारियां निर्धारित वैश्विक मानकों के अनुसार समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं ताकि देश और विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, कोचों और निर्णायकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.

 खुद लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद

इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी का एक बेहद अलग और ऊर्जावान रूप भी देखने को मिला. खेल के प्रति अपने लगाव को दर्शाते हुए उन्होंने स्वयं भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लिया. इस अनुभव के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक बनावट और भौगोलिक परिस्थितियां जल क्रीड़ा, पर्वतीय खेलों और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन हैं. राज्य में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं छिपी हुई हैं. प्रदेश सरकार इन प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग कर खेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए दिन-रात काम कर रही है.

सरकार का है ये मुख्य उद्देश्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई और मजबूत पहचान दिलाना है. इसके लिए प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों को गांव से लेकर शहर तक बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सामग्री और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. राज्य में बड़े स्तर की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को आयोजित करने के पीछे भी सरकार की यही सोच है कि उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक मंच मिल सके.

स्थानीय व्यापार और पर्यटन को मिलेगा नया पंख

मुख्यमंत्री धामी ने इस बड़े आयोजन के दूरगामी फायदों पर बात करते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का लाभ केवल खेल के मैदान तक ही सीमित नहीं रहता है. जब दुनिया भर से लोग यहां आएंगे, तो इससे उत्तराखंड के पर्यटन, स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और रोजगार को बहुत बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

मिलेगी स्थानीय आर्थिक मजबूती

इस तरह की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन से उत्तराखंड की पहचान विश्व पटल पर एक प्रमुख साहसिक पर्यटन राज्य के रूप में और ज्यादा मजबूत होगी. इससे आने वाले समय में देश-विदेश के लाखों पर्यटक राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और खेल गतिविधियों की तरफ आकर्षित होंगे, जिससे स्थानीय आर्थिकी मजबूत होगी.

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के बड़े मुकाबले हमारे प्रदेश के युवा और उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं. जब हमारे युवा अपनी आंखों के सामने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खेलते हुए देखेंगे, तो उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा मिलेगी. इससे स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार करने का मौका मिलेगा.

स्वच्छता और अतिथि सत्कार में न हो कोई कमी

निरीक्षण के आखिरी चरण में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए कि प्रतियोगिता स्थल और उसके आसपास स्वच्छता, साफ पेयजल, तत्काल चिकित्सा सुविधाओं, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सुगम यातायात प्रबंधन पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाए. उन्होंने कहा कि देवभूमि अपनी मेहमाननवाजी के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है. गदरपुर में होने वाला यह आयोजन उत्तराखंड की समृद्ध कार्य संस्कृति, कुशल प्रबंधन और आतिथ्य सत्कार का एक बड़ा उदाहरण बनना चाहिए.

मौके पर कई गणमान्य रहे उपस्थित

इस खास मौके पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरा भरोसा जताया कि सभी विभागों के आपसी तालमेल, बेहतर समन्वय और कड़ी मेहनत से यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पूरी तरह सफल रहेगी. यह भव्य आयोजन उत्तराखंड को वैश्विक खेल मानचित्र पर एक नया मुकाम दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा.

यह भी पढ़ें: BRICS के मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल को मिली मजबूत पहचान, वैश्विक स्तर पर पहुंची सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट में घटी अनोखी घटना, दो अलग-अलग देशों के लिए T20 वर्ल्ड कप खेलने उतरीं ये 2 खिलाड़ी

ICC Womens T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच चौंकाने वाली घटना देखने को मिली. 2 खिलाड़ियों ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो अलग-अलग देशों के लिए खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. Sat, 13 Jun 2026 23:26:24 +0530

  Videos
See all

Kahani 2.0: एक हार से क्यों टूट गई Mamata Banerjee की TMC? | Saayoni Ghosh | TMC Split | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T18:30:56+00:00

Saayoni Ghosh | TMC: सायोनी घोष पर संजय सिंहने क्या कहकर चौंकाया ? #shorts #ytshorts #saayonighosh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T18:34:34+00:00

Ira Khan: पति नूपुर शिखरे संग नजर आईं इरा खान #irakhan #shorts #viral #entertainment #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T18:30:17+00:00

Astrologer On Tulsi Mala: तुलसी माला पहनकर ये गलत करने से बचें #shorts #astrology #tulsimala #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T18:34:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers