Responsive Scrollable Menu

Honor का नया स्मार्टफोन मचाएगा धमाल! 10,000mAh बैटरी और 10,000 निट्स डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता Honor जल्द ही एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है जो बैटरी और डिस्प्ले ब्राइटनेस के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकता है। एक ताजा लीक के अनुसार कंपनी ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें 10,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी और 10,000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है।

अगर यह दावा सही साबित होता है तो यह स्मार्टफोन मौजूदा कई फ्लैगशिप डिवाइसों को पीछे छोड़ सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

लीक में सामने आई बड़ी जानकारी
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि Honor का आगामी स्मार्टफोन 10,000mAh से अधिक क्षमता वाली बैटरी के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन की स्क्रीन 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकती है।

हालांकि लीक में फोन का नाम, प्रोसेसर, कैमरा स्पेसिफिकेशन, चार्जिंग टेक्नोलॉजी और लॉन्च डेट जैसी अहम जानकारियां साझा नहीं की गई हैं।

10,000 निट्स ब्राइटनेस कितनी खास?
रिपोर्ट के मुताबिक 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बेहद बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि पीक ब्राइटनेस का आंकड़ा विशेष परिस्थितियों में स्क्रीन के सबसे चमकदार हिस्से को दर्शाता है और यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में मिलने वाली वास्तविक ब्राइटनेस को पूरी तरह नहीं दिखाता।

फिर भी इतनी ज्यादा ब्राइटनेस आउटडोर विजिबिलिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।

ये भी पढ़े-ः आ गया 8000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, एक बार चार्ज पर चलेगा 2 दिन; लो सिग्नल में भी देगा फुल स्पीड

पहले भी बड़े बैटरी स्मार्टफोन ला चुका है Honor
Honor हाल के महीनों में बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स पर काफी ध्यान दे रहा है। दिसंबर 2025 में कंपनी ने चीन में Honor Win और Honor Win RT स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, जिनमें 10,000mAh बैटरी और 6,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई थी।

इसके बाद कंपनी ने इसी महीने Honor Win Turbo को पेश किया, जिसमें 10,000mAh बैटरी और 8,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलता है।

वहीं Honor Power 2 स्मार्टफोन में 10,080mAh बैटरी और 8,000 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।

लॉन्च से पहले सामने आ सकती हैं और जानकारियां
ताजा लीक से संकेत मिलता है कि Honor अब बैटरी और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को और आगे ले जाने की तैयारी में है। हालांकि फिलहाल यह जानकारी लीक पर आधारित है, इसलिए आधिकारिक घोषणा होने तक इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती। आने वाले दिनों में फोन के फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

भारत बनाम अफगानिस्तान: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, हर्ष-गुरनूर का डेब्यू, ओवरों में भारी कटौती

धर्मशाला, 13 जून (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी वनडे सीरीज के शुरुआती मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। बारिश के चलते ओवरों में 25-25 ओवरों की कटौती देखने को मिली है। इस मैच में टीम इंडिया 2 डेब्यूटेंट खिलाड़ियों के साथ उतरी है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: गिल-गंभीर का बड़ा फैसला, 2 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका, किसने ली विराट की जगह?

टीम इंडिया इस सीरीज में विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाड़ियों के बिना खेल रही है. ऐसे में उनकी जगह प्लेइंग-11 में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला. Sat, 13 Jun 2026 17:46:08 +0530

  Videos
See all

TMC नेता के बेटे की गिरफ्तारी पर बवाल #abhishekbanerjee #cid #tmc #bengalpolitics #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T13:16:49+00:00

भारतीय वायुसेना का शानदार शक्ति प्रदर्शन #airforce #indianarmy #aajtak #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T13:15:30+00:00

जब जज की कुर्सी पर बैठकर महिला बोली ऑर्डर #shorts #shortsvideo #ytshorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T13:16:15+00:00

Top Headlines Of The Day: TMC Split | CM Yogi | Jorhat Air Force Jet Crash | Ram Mandir | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T13:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers