Rajasthan Development News: भजनलाल शर्मा सरकार का किसानों के लिए हितैषी फैसला, गेहूं खरीद बढ़ाकर किसानों को दी बड़ी राहत
Rajasthan Development News: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखते हुए लगातार अहम फैसले ले रही है. इसी कड़ी में अब राज्य की भाजपा सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के दौरान कृषकों को बड़ी राहत दी है. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने मिनिमन सपोर्ट प्राइज (MSP) पर गेहूं खरीद की अवधि को 19 जून 2026 तक बढ़ाने का फैसला लिया है. इस निर्णय से उन सभी हजारों किसानों को फायदा मिलने वाला है, जिनकी फसलें अब तक समर्थन मूल्य पर नहीं बिक पा रही थी.
राजस्थान के किसानों के हित में CM का बड़ा फैसला
राजस्थान सरकार का यह फैसला राजस्थान के कृषि आधारित इलाकों को मजबूत बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार किसानों की मेहनत का उन्हें उचित मूल्य सुनिश्चित रूप से उन्हें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. किसी भी किसान को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर नहीं होने दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- कोटा को मिली बड़ी सौगात! ₹490 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक लोको शेड, 500 इंजनों की होगी क्षमता
किसानों को मिलेगा बिल्कुल सही दाम
गेहूं खरीद की अवधि बढ़ाई जाने के बाद से सभी पंजीकृत कृषकों को 19 जून तक अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेचना होगा. इससे किसानों को बाजार में मूल्य गिरावट की चिंता से भी मुक्ति मिल जाएगी. इतना ही नहीं किसानों को अपनी अपनी फसल का उचित दाम भी मिल सकेगा. राजस्थान एक कृषि प्रधान राज्य है. ऐसे में यह निर्णय राज्यवर किसानों के लिए बहुत अधिक महत्व रखता है क्योंकि प्रदेश के लाखों परिवारों की आजीविका खेती करने पर निर्भर करती है.
सिर्फ गेहूं खरीद तक सीमित नहीं है सरकार का प्लान
राज्य सरकार ने सिर्फ गेहूं खरीद की अवधि नहीं बढ़ाई है बल्कि गेहूं खरीद से जुड़े सभी लक्ष्यों में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी की है. पहले जहां राजस्थान में 23.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. वहीं, अब इसे बढ़ाकर 28.50 लाख मीट्रिक प्रति टन कर दिया गया है. करीब 5 लाख मीट्रिक टन की इस अतिरिक्त खरीद से किसान अब अपनी उपज बेचने के लिए ज्यादा अवसर प्राप्त कर पाएंगे. यह फैसला इस बात को दर्शाता है कि भजनलाल सरकार किसानों की जरूरतों, उनकी मांग और मार्केट की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बिल्कुल निर्णायक फैसला ले रही है.
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने, रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर, गेहूँ खरीद की अवधि बढ़ाकर 19 जून, 2026 तक कर दी है। ऐसे सभी पंजीकृत किसान,… pic.twitter.com/f6Lu1QFTSV
— CMO Rajasthan (@RajCMO) June 13, 2026
राज्य के किसानों का होगा विकास
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार कृषि विकास को राज्य के संपूर्ण विकास का आधार मानकर लगातार काम कर रही है. इससे राजस्थान के किसानों की आय बढ़ेगी, कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी. ऐसी विभिन्न योजनाओं को भी राज्य सरकार द्वारा गति दी जा रही है. गेहूं खरीद लक्ष्य में वृद्धि भी इस कृषि विकास रणनीति का एक जरूरी हिस्सा है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि MSP पर ज्यादा गेहूं खरीद होने से किसानों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा और कृषि क्षेत्रों में सकारात्मक वातावरण बनेगा. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी तेजी से विकसित होगी क्योंकि किसानों के हाथों में ज्यादा आय पहुंचने से स्थानीय बाजारों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी.
सरकार का प्रतिबद्धता का प्रमाण
राजस्थान सरकार का यह निर्णय फैसला एक प्रशासनिक आदेश नहीं है बल्कि किसान कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है. दरअसल, राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिल सके और कृषि क्षेत्र राज्य की आर्थिक प्रगति में और ज्यादा योगदान दे सके.
गेहूं खरीद लक्ष्य से मजबूत हो रहे राजस्थान के किसान
गेहूं खरीद की अवधि बढ़ाने और खरीद के लक्ष्य में बढ़ोतरी करने का फैसला राजस्थान के विकास और किसान सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है. CM भजनलाल शर्मा की अगुवाई वाली सरकार द्वारा उठाए गए, ऐसे कदम न सिर्फ किसानों को तत्काल राहत देगी, बल्कि राज्य के कृषि क्षेत्र को भी भविष्य के लिए मजबूती दे रही है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट से रीको को मिली राहत, जोधपुर में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
US Strategy On Iran: Trump को नहीं करना है War तो फिर क्यों कर रहे Iran पर हमले?
सीज फायर के दरमियान अमेरिका ने लगातार दो दिन तक ईरान पर हमला किया. ईरान ने भी तगड़ा पलटवार करने में देर नहीं लगाई. ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सैन्य बेस को निशाने पर लिया जिसके बाद मध्य पूर्व में विनाशकारी जंग का खतरा और बढ़ गया है. हालांकि अमेरिका ने तीसरे दिन हमला रोक दिया. सवाल है दो दिन तक हमला करके अमेरिका ने आखिर हासिल क्या किया? क्योंकि 40 दिन जंग लड़ चुके अमेरिका को अगर युद्ध नहीं करना है तो फिर यह हमला क्यों? ऑपरेशन प्रॉमिस थ्री का एक साथ ओ माय गॉड दुश्मन अमेरिका पर मंडरा रहा है अकाल. 12 दिन के जंग से ताकतवर हुआ ईरान. अमेरिका के खिलाफ बनाया विनाशक प्लान. एयरपोर्ट ईरान के खिलाफ 12 दिन की जंग को एक साल पूरा हो चुका है. लेकिन इस एक साल में ईरान ने जो धमाका किया है उसने सुपर पावर अमेरिका के लिए खतरे की घंटी बजा दी है.
अमेरिका को बैकफुट पर धकेल दिया
12 दिन की जंग के बाद ईरान ने ऑपरेशन प्रॉमिस थ्री लॉन्च किया था और पहली बार इजराइल और अमेरिका की ताकत का मुकाबला किया था. इसी जंग ने ईरान का जोश इतना बढ़ा दिया कि वो इस बार 40 दिन तक युद्ध में अमेरिका के आगे डटा रहा. क्योंकि ईरान ने उस जंग के बाद अपनी बारूदी तैयारियों को इतना मजबूत कर लिया कि वो लंबी जंग लड़ सकता है. दिन की लड़ाई के बाद ईरान ने अपनी मिसाइलों को विनाशक बनाया तो अपने तरकश में घातक ढूंढ की फौज जमा की. इन्हीं हथियारों के दम पर आईआरजीसी ने 40 दिन की लड़ाई में अमेरिका को बैकफुट पर धकेल दिया. ऑपरेशन प्रॉमिस थ्री की बरसी पर आईआरजीसी ने दम भरा.
दर्दनाक और पछतावा करने वाला जवाब दिया
युद्धों के अनुभव से सीखकर ईरान आज पहले से कहीं अधिक मजबूत, तैयार और शक्तिशाली, रक्षात्मक व आक्रामक स्थिति में है. किसी भी नए उकसावे पर दुश्मन को निर्णायक, तत्काल दर्दनाक और पछतावा करने वाला जवाब दिया जाएगा. ईरान के यह तेवर बता रहे हैं कि वो अमेरिका के आगे झुकने वाला नहीं है. इस खास पेशकश में बताएंगे कि कैसे एक साल में ईरान ने ऐसी जंगी तैयारियों को धार दिया कि अमेरिका के भी होश उड़ गए. कैसे तेहरान ने अपने अटैक और डिफेंस दोनों ताकत को मजबूत कर युद्ध में अमेरिका को बैकफुट पर धकेल दिया. तो साथ ही बात करेंगे खर्क द्वीप की जिसे ईरान ने अभ्यर्थ किले में तब्दील कर दिया. तो आप बने रहिए न्यूज़ नेशन के साथ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















