टाटा मोटर्स का ग्राहकों को बड़ा झटका, 1 July से महंगी होंगी Cars, जानें कितना होगा Price Hike
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक जुलाई से 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है। यह पिछले तीन महीने में दूसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न लागत दबावों के बीच एक अप्रैल से अपने आईसीई वाहनों की कीमतें बढ़ाई थीं।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ यह मूल्य संशोधन कच्चे माल की बढ़ती लागत और मुद्रास्फीति के निरंतर दबाव के प्रभावों को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है।’’ इसमें कहा गया कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इन लागत वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा स्वयं वहन कर रही है, लेकिन इसका कुछ प्रभाव इस मूल्य समायोजन के जरिये ग्राहकों पर डाला जा रहा है।
कंपनी ने कहा, ‘‘ कीमतों में वृद्धि विभिन्न मॉडल और संस्करणों के लिए अलग-अलग होगी...’’ इससे पहले, कार बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मुद्रास्फीति दबाव और प्रतिकूल लागत का हवाला देते हुए एक जून से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने भी एक जून से अपने वाहनों की कीमतों में मॉडल और संस्करणों के अनुसार 12,800 रुपये तक की वृद्धि की थी।
Oats Benefits: बढ़े वजन से परेशान हैं तो खाएं ओट्स? दिल की सेहत भी सुधरेगी, जानें 6 बड़े फायदे
Oats Benefits: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोग हेल्दी और जल्दी बनने वाले ब्रेकफास्ट की तलाश में रहते हैं। ऐसे में ओट्स ने अपनी जगह लगभग हर किचन में बना ली है। कम समय में बनने वाला यह सुपरफूड न सिर्फ पेट भरता है, बल्कि शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा भी देता है। फिटनेस एक्सपर्ट्स से लेकर डाइटिशियन तक, सभी ओट्स को डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं या फिर दिनभर एक्टिव रहना चाहते हैं—तो ओट्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।
ओट्स खाने के 6 बड़े फायदे
वजन घटाने में मददगार
ओट्स में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है। यही कारण है कि वजन घटाने वालों के लिए ओट्स एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
दिल को रखे हेल्दी
ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल की बीमारियों के खतरे को घटाता है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होने से यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और आंतें स्वस्थ रहती हैं।
एनर्जी का बेहतरीन सोर्स
ओट्स धीरे-धीरे पचता है, जिससे शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है। सुबह ओट्स खाने से दिनभर थकान कम महसूस होती है और काम करने की क्षमता बढ़ती है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करे
ओट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है।
त्वचा के लिए भी फायदेमंद
ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। यह स्किन की जलन और ड्रायनेस को भी कम करता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)



prabhasakshi
Haribhoomi
















