मानसून का मौसम शुरू होते ही चाय और गर्मागर्म स्नैक्स की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप घर पर कुछ स्वादिष्ट और आसान रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो बॉम्बे मसाला सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आलू, ताजी सब्जियों, हरी चटनी और चीज़ से तैयार होने वाला यह स्ट्रीट स्टाइल सैंडविच स्वाद के साथ-साथ शाम की चाय का मजा भी दोगुना कर देता है। खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है।
बॉम्बे मसाला सैंडविच के लिए जरूरी सामग्री इस रेसिपी को बनाने के लिए 3 उबले हुए मध्यम आकार के आलू, 1 बड़ा चम्मच मक्खन, चुटकीभर हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 बड़े चम्मच हरी चटनी, 1 कप बारीक कटा हरा धनिया, आधा कप पुदीना, 1 से 2 हरी मिर्च, 2 लहसुन की कलियां, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार नमक और थोड़ा पानी चाहिए।
इसके अलावा व्हाइट ब्रेड स्लाइस, टमाटर, उबला चुकंदर, शिमला मिर्च, प्याज की पतली स्लाइस, चीज़, सैंडविच मसाला और सेव की जरूरत होगी।
ऐसे तैयार करें आलू की मसाला फिलिंग सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें और हल्का मैश कर लें। अब एक पैन में मक्खन या तेल गर्म करें और उसमें हल्दी व लाल मिर्च पाउडर डालें। इसके बाद आलू और नमक मिलाकर अच्छी तरह पकाएं। आखिर में हरा धनिया डालकर मिक्सचर को तैयार कर लें।
हरी चटनी बनाने का तरीका धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन, नींबू का रस और नमक को थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड कर लें। चटनी को गाढ़ा रखें ताकि इसे ब्रेड पर आसानी से लगाया जा सके।
सैंडविच को ऐसे करें तैयार ब्रेड स्लाइस पर पहले मक्खन लगाएं और फिर हरी चटनी की अच्छी लेयर फैलाएं। इसके ऊपर आलू की फिलिंग लगाएं। अब टमाटर, चुकंदर, शिमला मिर्च और प्याज की स्लाइस को एक-एक करके रखें। फिर सैंडविच मसाला छिड़कें और चीज़ डालें।
अब दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर सैंडविच को बंद कर दें। सैंडविच टोस्टर में मक्खन लगाकर इसे सुनहरा और क्रिस्पी होने तक टोस्ट करें।
ऐसे दें अंतिम टच टोस्ट होने के बाद सैंडविच के ऊपर थोड़ा मक्खन लगाएं। फिर हरी चटनी, चीज़ और सेव डालकर इसे और स्वादिष्ट बनाएं। आखिर में सैंडविच को काटकर गर्मागर्म चटनी और टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।
Jaspal Rana Death: जसपाल राणा ने 49 साल की उम्र में 12 जून को आखिरी सांस ली, उन्हें दिल से जुड़ी समस्याएं हो गई थीं, जो म्यूनिख से दिल्ली लौटते समय उनकी उड़ान के दौरान सामने आईं, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए. Fri, 12 Jun 2026 20:06:00 +0530