Responsive Scrollable Menu

Dale Steyn की बड़ी भविष्यवाणी, Vaibhav Suryavanshi बनेगा Sachin-Kohli से भी बड़ा Superstar

दक्षिण अफ्रीक केपूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने करियर के अंत तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में भी शामिल किया गया है।

स्टेन ने एसए20 की ओर से पांचवें सत्र से पहले आयोजित बातचीत में कहा, ‘‘सूर्यवंशी अलग ही स्तर के खिलाड़ी हैं। वह अभी कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से बेहतर हैं। वह एक ‘बॉय वंडर’ हैं और भारतीय क्रिकेट के लिए किसी खजाने की तरह है।’’ उन्होंने आगे कहा, सचिन और कोहली जैसे दिग्गजों की बात करें तो यह बच्चा आगे चलकर उनसे भी बड़ा बन सकता है। लेकिन जरूरी है कि उसे सही तरीके से संभाला जाए, क्योंकि बड़ी जिम्मेदारी के साथ बड़ी सावधानी भी जरूरी होती है। अगर उसे ठीक से मैनेज नहीं किया गया तो हम उसे खो भी सकते हैं। स्टेन ने कहा कि सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताकत बेहतरीन गेंदबाजी को भी सहजता से हिट करने की क्षमता है। उन्होंने कहा, वह बेहतरीन बॉल स्ट्राइकर हैं।

भारत में अच्छे विकेट और छोटे मैदानों का उसने बहुत अच्छे से फायदा उठाया है। वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 699 विकेट लेने वाले स्टेन का मानना है कि सही रणनीति से उन्हें रोका भी जा सकता है। उन्होंने कहा, अगर बल्लेबाज के अंदर थोड़ा डर पैदा किया जाए तो उसे नियंत्रित किया जा सकता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘(कगिसो) रबाडा ने उसके खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की। उसे बाउंसर गेंदों से परखना होगा और वह अभी बहुत युवा है, केवल 14-15 साल का है। अगर आप खेल में थोड़ा ‘डर का तत्व’’ डाल सकें तो क्रिकेट वास्तव में एक ऐसा खेल है जिसमें यह अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा, …अगर आप खेल में डर के साथ उतरते हैं, यानी किसी खिलाड़ी से खौफ महसूस करते हैं तो गेंदबाजी करने या बल्लेबाजी करने का डर भी आपको गलत फैसले लेने पर मजबूर कर सकता है।

इसलिए उनके खिलाफ शॉर्ट बॉल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस 42 साल के पूर्व खिलाड़ी ने इसके साथ ही 37 साल के दिग्गज विराट कोहली की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, कोहली का मानसिक स्तर और लगातार प्रदर्शन करने की भूख उन्हें खास बनाती है। उनमें वही आत्म-प्रेरणा है जो मेरे समय के खिलाड़ियों में भी थी। बदलते टी20 क्रिकेट पर स्टेन ने कहा कि गेंदबाजों को विविधता के साथ-साथ सही समय पर सही गेंद का इस्तेमाल करना सीखना होगा। उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारूकी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके पास काफी स्किल हैं, लेकिन असली चुनौती यह है कि उन्हें कब और कैसे इस्तेमाल करना है।

Continue reading on the app

New Zealand के स्टार Kane Williamson का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

न्यूज़ीलैंड के लिए सभी फ़ॉर्मेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले और देश के महानतम बल्लेबाज़ों में से एक माने जाने वाले केन विलियमसन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तुरंत संन्यास की घोषणा की। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) की वेबसाइट के अनुसार, विलियमसन की इस घोषणा के साथ ही उनके शानदार 16 साल के इंटरनेशनल करियर का समापन हो गया है। इस दौरान उन्होंने अपने देश के लिए 378 इंटरनेशनल मैच खेले, कई बैटिंग रिकॉर्ड बनाए और क्रिकेट की दुनिया में सम्मान और प्रशंसा हासिल की।
 

इसे भी पढ़ें: Gill-Gambhir की जोड़ी का पहला टेस्ट, Afghanistan के खिलाफ कई नए चेहरों को मिलेगा मौका


35 साल के विलियमसन ने 19,346 रन (जिसमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल हैं) बनाकर न्यूज़ीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपना सफ़र खत्म किया। विलियमसन के रिटायरमेंट का मतलब है कि वह इंग्लैंड में ब्लैककैप्स की मौजूदा टेस्ट सीरीज़ में आगे नहीं खेलेंगे; उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ी का नाम बाद में तय किया जाएगा। उनके शानदार आंकड़ों के अलावा, विलियमसन की कप्तानी और लीडरशिप स्टाइल की भी बहुत तारीफ़ हुई। उन्होंने 2016 से 2024 के सुनहरे दौर में तीनों फ़ॉर्मेट में 'ब्लैककैप्स' (न्यूज़ीलैंड टीम) की कप्तानी की; इस दौरान टीम दो बार ICC वर्ल्ड कप के फ़ाइनल और तीन बार सेमीफ़ाइनल में पहुँची, और 2021 में पहली ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती।

2010 में 'ब्लैककैप्स' के लिए डेब्यू करने और नवंबर में T20I से रिटायर होने के बाद, विलियमसन ने कहा कि अब पूरी तरह से हटने का सही समय आ गया है। महान क्रिकेटर ने NZC की वेबसाइट पर कहा कि मैंने इस बारे में काफी समय से सोचा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह साफ़ हो गया है कि अब सही समय आ गया है। मुझे हमेशा से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की ज़बरदस्त इच्छा रही है, और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूज़ीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ दिया है। इससे कम कुछ भी करना सही नहीं होगा और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूँ कि मैं अपनी शर्तों पर संन्यास ले रहा हूँ।
 

इसे भी पढ़ें: जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा


विलियमसन ने आगे कहा कि मैं इस टीम के भविष्य को लेकर उम्मीद से भरा हुआ हूँ। इस टीम में बहुत टैलेंट है और न्यूज़ीलैंड की इस टीम के साथ कुछ खास करने की सच्ची चाहत है। यह एक ऐसी टीम है जिसे मैं बहुत पसंद करता हूँ, और इतने लंबे समय तक इसका हिस्सा रहने के लिए मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूँ। यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा रन से शतक तक... केन विलियमसन के वो 6 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल!

kane Williamson records: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने 35 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को तत्काल प्रभाव से अलविदा कह दिया. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बीच अपने अचानक इस फैसला से विलियमसन ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी. विलियमसन ने एक भावुक बयान में कहा, 'यह मेरे इस निर्णय का सही समय है.' हम इस दिग्गज के 6 बड़े रिकॉर्ड लेकर आए हैं, जिनका न्यूजीलैंड क्रिकेट में टूटना मुश्किल है. Fri, 12 Jun 2026 18:11:03 +0530

  Videos
See all

चौतरफा घिरी ममता...टूटेगी TMC या होगा विलय? Bengal Politics | Mamta Banerjee | Abhishek Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T12:46:46+00:00

Model Caught With Drugs: 12 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़ी गई मॉडल Harsha Sunny | Mumbai Airport | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T12:40:06+00:00

AMU Viral Video: जय श्री राम, हर-हर महादेव के नारे से गूंजा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी | Dinesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T12:37:16+00:00

Supreme Court on Meenakshi Natarajan: मीनाक्षी नटराजन मामले पर बड़ी खबर! | Congress | Verdict | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T12:42:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers