Responsive Scrollable Menu

11 से 15 जून ही नहीं, पूरे महीने दिखेगा आसमान में अद्भुत 'प्लैनेट परेड', जानें क्या है ‘एक्लिप्टिक’

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। जून का महीना इस बार खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। ग्रहों की प्लैनेट परेड सिर्फ 11 से 15 जून के बीच ही नहीं बल्कि इस पूरे महीने दिखेगा। जून के महीने में आसमान में कई रोचक खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी, जो ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से भी खास है।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, 11 से 15 जून के बीच सूर्यास्त के बाद आकाश में ग्रहों की सुंदर श्रृंखला दिखाई देगी, जिसमें बुध, शुक्र और बृहस्पति प्रमुख रहेंगे।

सबसे खास बात यह है कि 11 से 15 जून के बीच यह दृश्य और भी स्पष्ट होगा, जब बुध भी शुक्र और बृहस्पति के साथ जुड़कर एक छोटी लेकिन आकर्षक कतार बनाएगा। यह दृश्य सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिमी क्षितिज के पास देखा जा सकेगा।

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे सौरमंडल के सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर लगभग एक ही काल्पनिक रास्ते पर घूमते हैं, जिसे ‘एक्लिप्टिक’ कहा जाता है। इसी कारण पृथ्वी से देखने पर ग्रह कभी-कभी आसमान के एक ही हिस्से में एक साथ दिखाई देते हैं, जिससे ऐसा लगता है जैसे वे एक कतार में खड़े हों।

इस दौरान शुक्र सबसे चमकीला ग्रह होगा, जिसे आसानी से पहचाना जा सकता है। वह बृहस्पति के पास दिखाई देगा, जिससे यह जोड़ी और भी आकर्षक लगेगी। वहीं, बुध ग्रह क्षितिज के बेहद करीब रहेगा, इसलिए उसे देखने के लिए साफ पश्चिमी आकाश और सही समय का ध्यान रखना जरूरी होगा।

नासा के अनुसार, जून महीने में केवल यह ग्रहों की परेड ही नहीं, बल्कि कई अन्य खगोलीय घटनाएं भी देखने को मिलेंगी। 9 जून के आसपास पहले ही शुक्र और बृहस्पति का बेहद नजदीकी मिलन (कंजंक्शन) दिखा, जिसमें दोनों ग्रह एक-दूसरे के बहुत करीब नजर आए।

अब 17 जून को एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिल सकती है, जब चंद्रमा शुक्र के सामने से गुजरता हुआ दिखाई देगा। इसे ‘लूनर ऑकल्टेशन’ कहा जाता है। इस दौरान कुछ स्थानों से देखने पर ऐसा लगेगा जैसे शुक्र कुछ समय के लिए चंद्रमा के पीछे छिप गया हो।

इसके अलावा 21 जून को ‘समर सोल्स्टिस’ यानी खगोलीय गर्मियों की शुरुआत होगी। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात लेकर आता है। इसी समय से आधिकारिक रूप से गर्मियों का मौसम खगोलीय रूप में शुरू माना जाता है।

जून का महीना रात के आकाश को और भी खास बनाता है क्योंकि इस दौरान ‘समर ट्रायंगल’ भी स्पष्ट दिखाई देने लगता है, जो वेगा, अल्टेयर और डेनेब जैसे चमकीले तारों से मिलकर बनता है। इसके आसपास कई डीप-स्काई ऑब्जेक्ट्स भी देखे जा सकते हैं, जो टेलीस्कोप से देखने पर बेहद आकर्षक लगते हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पूरे महीने आसमान में ग्रहों, चंद्रमा और तारों का यह संयोजन खगोल प्रेमियों और फोटोग्राफर्स के लिए एक सुनहरा अवसर है। हालांकि, बुध ग्रह को देखने के लिए खास सावधानी और सही दिशा का ध्यान रखना जरूरी होगा क्योंकि वह सूर्य के पास क्षितिज के बेहद नीचे रहेगा।

कुल मिलाकर, जून का महीना खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है, खास बात है कि जून का महीना खगोल विज्ञान के शौकीनों के साथ-साथ ज्योतिष में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी खास है। 11 से 15 जून के बीच आसमान में दिलचस्प खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, शुक्र, गुरु और बुध ग्रह एक ही दिशा में एक-दूसरे के काफी करीब दिखाई देंगे।

ज्योतिष शास्त्र में इन तीनों ग्रहों को शुभ माना जाता है। गुरु ग्रह अति शुभ और ज्ञान, सौभाग्य के साथ उन्नति का प्रतीक है, शुक्र को प्रेम, भौतिक सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। वहीं, बुध ग्रह बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल, शिक्षा और व्यापार से जुड़ा माना जाता है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन तीनों शुभ ग्रहों का एक साथ दिखाई देना सभी यानी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डाल सकता है। माना जा रहा है कि कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान करियर, कारोबार, शिक्षा, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इसका प्रभाव हर व्यक्ति की जन्म कुंडली और ग्रह स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

भूत बंगला OTT पर हो रही रिलीज, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब घर बैठे कर सकेंगे एन्जॉय, जानिए ओटीटी प्लेटफॉर्म और तारीख

Bhooth Bangla OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की. हॉरर-कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, जो लोग सिनेमाघरों में इस फिल्म को नहीं देख पाए थे वो इसकी ओटीटी रिलीज के इंतजार में है. हालांकि, अब उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि भूत बंगला ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खुद इसकी आफिशियली घोषणा की है. आइए जातने हैं कि भूंत बंगला फिल्म ओटीटी के किस प्लेफॉर्म पर कब स्ट्रीम होगी.

जानिए ओटीटी प्लेटफॉर्म और तारीख

आपको बता दें कि  'भूत बंगला' फिल्म 12 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. इसकी अनाउंसमेंट के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिला. कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि वे फिल्म को दोबारा देखेंगे, जबकि लोगों ने कहा कि वह इसे ओटीटी पर पहली बार स्ट्रीम करेंगे.

भूत बंगला की ओटीटी अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. कई फैंस ने उम्मीद जताई कि फिल्म अलग-अलग भाषाओं में भी स्ट्रीम होगी ताकि ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस इंजॉय कर सके. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि थिएटर में फिल्म का पहला हिस्सा काफी मजेदार था और अब वे इसे ओटीटी पर फिर से देखना चाहते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन

'भूत बंगला' ने सिनेमाघरों में अच्छा बिजनेस किया था. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने इंडिया में करीब 181.93 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 269.22 करोड़ रुपये की हुई. हॉरर-कॉमेडी जॉनर में यह फिल्म ऑडियंस का मनोरंजन करने में कामयाब रही. इसकी सक्सेस का एक बड़ा कारण अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की पॉपुलर जोड़ी भी रही. दोनों इससे पहले कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. ऐसे में लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी.

भूत बंगला की कहानी क्या है?

इस फिल्म की स्टोरी भाई अर्जुन और बहन मीरा के इर्द-गिर्द घूमती है. इन दोनों को अपने पूर्वज की ओर से एक बड़ा महल विरासत में मिलता है. लेकिन इस महल से जुड़ा एक खौफनाक सीक्रेट्स भी सामने आते हैं. फिल्म की कहानी जैसै-जैसे आगे बढ़ती है, पता चलता है कि उस इलाके में सालों से शादियां नहीं हो पा रही हैं क्योंकि वहां 'वधुसुर' राक्षस का साया है, जो दुल्हनों को अपना शिकार बनाती है. 

हालांकि, अर्जुन को इस बारे में पता नहीं होता और वह अपनी बहन की शादी उस महल में करने का फैसला कर लेता है. इसके बाद फिल्म में डर, रहस्य और कॉमेडी का ऐसा सिलसिला शुरू होता है जो ऑडिंयस को अंत तक बांधे रखता है. फिल्म में कई मजेदार सीक्वेंस और डरावने पल देखने को मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: 'राखी सावंत पॉप आइकन है, सब उसकी कॉपी करते हैं', वरुण धवन ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ

स्टारकास्ट ने जीता लोगों का दिल

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कई दमदार कलाकार नजर आए हैं. इसमें तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. खास तौर पर अक्षय कुमार और परेश रावल की कॉमिक टाइमिंग को लोगों को काफी पसंद आई.वहीं तब्बू और अन्य कलाकारों ने कहानी में सीक्रेट्स और इमोशनल का तड़का लगाने का काम किया.

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों किया साथ काम

'भूत बंगला' अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की वापसी की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में रही. दोनों ने इससे पहले हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा जैसी कई हिट फिल्में दी हैं.

इसी वजह से फैंस इस जोड़ी को दोबारा साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. अब ओटीटी रिलीज के जरिए फिल्म उन लोगों को यह फिल्म देखने का मौका मिलेगा, जो थिएटर में इसे देखने से चूक गए थे. फिलहाल फिल्म 12 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

ये भी पढ़ें: डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली लेडी डॉक्टर हुई शर्मिंदा, वीडियो शेयर कर बताया क्यों कही ऐसी बात

Continue reading on the app

  Sports

Australian Badminton Open: पीवी सिंधु और तन्वी शर्मा क्वार्टर फाइनल में, अंतिम 8 में किससे होगा सामना?

Australian Badminton Open: पीवी सिंधु और युवा तन्वी शर्मा अपने अपने मुकाबले जीतकर महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं. दोनों खिलाड़ियों ने सीधे गेम में जीतकर अंतिम 8 में प्रवेश किया जहां उनका सामना मजबूत विरोधियों से होगा. Thu, 11 Jun 2026 21:22:35 +0530

  Videos
See all

News ki Pathshala Live : होर्मुज बंद...महंगा होगा पेट्रोल? Mamata Banerjee | Iran War | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T16:34:42+00:00

ChakraView | Bengal Politics: Abhishek Banerjee पर गजब गुस्सा गए Kalyan Banerjee! #shorts #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T16:36:48+00:00

Rashtra Sarvopari: Delhi से Haryana तक Lawrence Bishnoi की दहशत! | Guru Randhawa | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T16:36:59+00:00

News Ki Pathshala: अभिषेक-कल्याण बनर्जी की लड़ाई की वजह क्या? | #westbengal #tmc #abhishekbanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T16:37:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers