भूत बंगला OTT पर हो रही रिलीज, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब घर बैठे कर सकेंगे एन्जॉय, जानिए ओटीटी प्लेटफॉर्म और तारीख
Bhooth Bangla OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की. हॉरर-कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, जो लोग सिनेमाघरों में इस फिल्म को नहीं देख पाए थे वो इसकी ओटीटी रिलीज के इंतजार में है. हालांकि, अब उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि भूत बंगला ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खुद इसकी आफिशियली घोषणा की है. आइए जातने हैं कि भूंत बंगला फिल्म ओटीटी के किस प्लेफॉर्म पर कब स्ट्रीम होगी.
जानिए ओटीटी प्लेटफॉर्म और तारीख
आपको बता दें कि 'भूत बंगला' फिल्म 12 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. इसकी अनाउंसमेंट के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिला. कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि वे फिल्म को दोबारा देखेंगे, जबकि लोगों ने कहा कि वह इसे ओटीटी पर पहली बार स्ट्रीम करेंगे.
भूत बंगला की ओटीटी अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. कई फैंस ने उम्मीद जताई कि फिल्म अलग-अलग भाषाओं में भी स्ट्रीम होगी ताकि ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस इंजॉय कर सके. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि थिएटर में फिल्म का पहला हिस्सा काफी मजेदार था और अब वे इसे ओटीटी पर फिर से देखना चाहते हैं.
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन
'भूत बंगला' ने सिनेमाघरों में अच्छा बिजनेस किया था. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने इंडिया में करीब 181.93 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 269.22 करोड़ रुपये की हुई. हॉरर-कॉमेडी जॉनर में यह फिल्म ऑडियंस का मनोरंजन करने में कामयाब रही. इसकी सक्सेस का एक बड़ा कारण अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की पॉपुलर जोड़ी भी रही. दोनों इससे पहले कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. ऐसे में लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी.
भूत बंगला की कहानी क्या है?
इस फिल्म की स्टोरी भाई अर्जुन और बहन मीरा के इर्द-गिर्द घूमती है. इन दोनों को अपने पूर्वज की ओर से एक बड़ा महल विरासत में मिलता है. लेकिन इस महल से जुड़ा एक खौफनाक सीक्रेट्स भी सामने आते हैं. फिल्म की कहानी जैसै-जैसे आगे बढ़ती है, पता चलता है कि उस इलाके में सालों से शादियां नहीं हो पा रही हैं क्योंकि वहां 'वधुसुर' राक्षस का साया है, जो दुल्हनों को अपना शिकार बनाती है.
हालांकि, अर्जुन को इस बारे में पता नहीं होता और वह अपनी बहन की शादी उस महल में करने का फैसला कर लेता है. इसके बाद फिल्म में डर, रहस्य और कॉमेडी का ऐसा सिलसिला शुरू होता है जो ऑडिंयस को अंत तक बांधे रखता है. फिल्म में कई मजेदार सीक्वेंस और डरावने पल देखने को मिलते हैं.
Zor zor se bolke sabko dara do ???? Bhooth Bangla mein jald entry hogi ???????? pic.twitter.com/ja104rBPQl
— Netflix India (@NetflixIndia) June 11, 2026
ये भी पढ़ें: 'राखी सावंत पॉप आइकन है, सब उसकी कॉपी करते हैं', वरुण धवन ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ
स्टारकास्ट ने जीता लोगों का दिल
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कई दमदार कलाकार नजर आए हैं. इसमें तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. खास तौर पर अक्षय कुमार और परेश रावल की कॉमिक टाइमिंग को लोगों को काफी पसंद आई.वहीं तब्बू और अन्य कलाकारों ने कहानी में सीक्रेट्स और इमोशनल का तड़का लगाने का काम किया.
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों किया साथ काम
'भूत बंगला' अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की वापसी की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में रही. दोनों ने इससे पहले हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा जैसी कई हिट फिल्में दी हैं.
इसी वजह से फैंस इस जोड़ी को दोबारा साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. अब ओटीटी रिलीज के जरिए फिल्म उन लोगों को यह फिल्म देखने का मौका मिलेगा, जो थिएटर में इसे देखने से चूक गए थे. फिलहाल फिल्म 12 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
ये भी पढ़ें: डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली लेडी डॉक्टर हुई शर्मिंदा, वीडियो शेयर कर बताया क्यों कही ऐसी बात
BAN vs AUS: बांग्लादेश ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया का घमंड चकनाचूर, पहली बार वनडे सीरीज जीत दर्ज कर दुनिया को चौंकाया
Bangladesh Creates History: दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम को 5 विकेट से हराकर एक नया इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने सीरीज जीत कर दुनिया को चौंका दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Republic Bharat





















