भारतीय जहाजों पर हो रहे अटैक को लेकर न्यूज नेशन ने किया सवाल, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या दिया जवाब
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री मार्गों पर सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारतीय जहाजों पर संभावित हमलों और खतरों को लेकर विदेश मंत्रालय ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है. दरअसल तीन दिन में भारतीय जहाजों पर तीन हमले हो चुके हैं. लगातार तीन दिन से जहाजों को सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि सरकार की ओर से इसका पूरजोर विरोध किया जा रहा है. इसको लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से नियमित प्रेस ब्रीफिंग भी की जा रही है. ऐसी ही एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान न्यूज नेशन संवाददाता मधुरेंद्र की ओर से भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर अहम सवाल किए गए हैं. इन सवालों का विदेश मंत्रालय ने जवाब भी दिया. आइए जानते हैं कि इन सवालों पर MEA ने क्या प्रतिक्रिया दी.
विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार भारतीय नागरिकों, नाविकों और समुद्री हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और संबंधित एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं.
समुद्री मार्गों पर बढ़ी चिंता
हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़े सैन्य तनाव और समुद्री क्षेत्रों में अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय शिपिंग सेक्टर में चिंता बढ़ी है. विशेष रूप से उन मार्गों पर नजर रखी जा रही है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और व्यापारिक सामान का परिवहन होता है.
इसी संदर्भ में न्यूज नेशन ने विदेश मंत्रालय से पूछा कि भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर सरकार क्या कदम उठा रही है और क्या किसी विशेष खतरे की आशंका है.
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
जवाब देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है. विदेश मंत्रालय, नौवहन मंत्रालय, भारतीय नौसेना और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित है ताकि किसी भी आपात स्थिति का तत्काल सामना किया जा सके.
उन्होंने कहा कि जहां भी भारतीय जहाज संचालित हो रहे हैं, वहां सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक उपायों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है. साथ ही भारतीय दूतावासों और मिशनों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.
भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विदेशों में मौजूद भारतीय नागरिकों और समुद्री क्षेत्र में कार्यरत भारतीय नाविकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है. यदि किसी क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी जोखिम बढ़ता है तो वहां मौजूद भारतीयों को समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है.
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार हालात का लगातार आकलन कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे.
वैश्विक घटनाक्रम पर भारत की नजर
प्रेस ब्रीफिंग में यह भी संकेत दिया गया कि भारत क्षेत्रीय घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए है. समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से यह क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की अस्थिरता का व्यापक प्रभाव पड़ सकता है.
विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि भारत शांति, स्थिरता और सुरक्षित समुद्री परिवहन का समर्थक है. सरकार का प्रयास है कि भारतीय जहाजों और नागरिकों के हित हर परिस्थिति में सुरक्षित रहें.
सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहा भारत
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में समुद्री सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुकी है. ऐसे में विदेश मंत्रालय का यह आश्वासन महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
फिलहाल सरकार की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है और किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए तैयारियां जारी हैं.
यह भी पढ़ें - ओमान के पास भारतीय जहाज को बनाया निशाना, विदेश मंत्रालय ने की कड़ी निंदा; दे डाली चेतावनी
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को पहली बार वनडे सीरीज में हराया
BAN vs AUS ODI : बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. उसने पहली बार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को वनडे सीरीज में हरा दिया है. आज बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनसे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. बारिश से बाधित इस मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 5 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज गंवाई है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश ने रचा इतिहास
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ये ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के क्रिकेट इतिहास की सबसे खबर शुरुआत में से एक रही और टीम ने बगैर कोई रन बनाए 3 विकेट गंवा दिए. एक समय टीम का स्कोर 0/3 था. ऑस्ट्रेलिया की टीम 81 रनों तक 6 विकेट गंवा चुकी थी. उसके बाद मार्नस लाबुशेन ने जेवियर बार्टलेट के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया की लाज बचा ली और स्कोर को 42 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 178 रनों तक पहुंचा.
इसके बाद डकवर्थ लुईस निमय के तहत बांग्लादेश को 41 ओवर में 192 रनों का लक्ष्य जीत के लिए मिला. इस लक्ष्य को बांग्लादेश ने 36 बॉल यानी 6 ओवर बाकी रहते हुए 5 विकेट के नुसकान पर 195 रन बनाकर हासिल कर लिया और अपने क्रिकेट करियर के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया टीम को वनडे सीरीज में हरा दिया.
BANGLADESH FOR THE FIRST TIME IN HISTORY HAVE DEFEATED AUSTRALIA IN AN ODI SERIES. ???? pic.twitter.com/ALdRCR2xsC
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 11, 2026
ऑस्ट्रेलिया के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए रन
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मैथ्यू शॉर्ट के रूप में लगा, जिन्हें तस्किन अहमद ने शून्य पर पवेलियन भेज दिया. दूसरा झटका कूपर कोनोली के रूप में लगा, जिन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने डक पर वापस भेजा और फिर मैट रेनशॉ भी बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती 3 विकेट डक पर ही आउट हो गए. इसके बाद मार्नश लाबुशेन ने 85 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली. वहीं जेवियर बार्टलेट ने 48 बॉल में 4 चौके और 2 छ्क्कों के साथ 52 रनों की पारी खेली.
Bangladesh need 192 runs to win in 41 Over (DLS Method)
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 11, 2026
Dutch-Bangla Bank Bangladesh ???? Australia ODI Series 2026!
2nd ODI | 11th June 2026 | 11:00 AM (BST)
SBNCS, Dhaka#BCB #Tigers #Bangladesh #Cricket #ODI #Australia pic.twitter.com/vqRfYC9GFL
बांग्लादेश के इन बल्लेबाजों ने खेली शानदार पारी
इसके बाद बांग्लादेश के लिए सौम्य सरकार और नाजमुल हसन शांतों ने शानदार पारी खेलीं. सरकार ने 74 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 42 रनों की पारी खेली तो वहीं शांतों ने 53 बॉल पर 5 चौकों के साथ 42 रन बनाए. इन दोनों के अलावा तौहीद हृदयोय ने नाबाद 40 रनों की पारी खेलकर कप्तान मेहदी हसन मिराज (22) के साथ अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी.
Bangladesh won by 5 wickets (DLS Method) | Dutch-Bangla Bank Bangladesh ????Australia ODI Series 2026!
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 11, 2026
2nd ODI | 11th June 2026 | 11:00 AM (BST)
SBNCS, Dhaka#BCB #Tigers #Bangladesh #Cricket #ODI #Australia pic.twitter.com/epsoN58eYE
2005 में बांग्लादेश ने कार्डिफ में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था. अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार बाइलेटरल वनडे सीरीज में हराकर इतिहास फिर से लिख दिया है. मेहदी एंड कंपनी के लिए एक और बड़ी जीत और यह सही ही था कि कप्तान ने विनिंग रन बनाए. वे हमेशा कंट्रोल में थे. इस मैच में लगभग 3 घंटे की बारिश की देरी के बाद DLS का टारगेट बहुत ज़्यादा नहीं था.
Unforgettable Win! Bangladesh defeat Australia and clinch the ODI series! The Tigers roar loud at home! ???? ???????? pic.twitter.com/0aNH0qh5Zo
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 11, 2026
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
बांग्लादेश (प्लेइंग XI): सौम्या सरकार, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेट कीपर), तौहीद हृदॉय, मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, जेवियर बार्टलेट, रिले मेरेडिथ, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा.
ये भी पढ़ें : एक और भारतीय क्रिकेटर के बेटे को मिली भारत की अंडर-19 टीम में जगह, जानिए कब और कहां खेलेगा मुकाबला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























