ट्राई नेशन सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान-ए ने इंडिया-ए को 4 रन से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में 44 रन बनाए
श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान-ए ने इंडिया-ए को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 4 रन से हरा दिया। दरअसल यह मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। अफगानिस्तान-ए ने इस जीत के साथ सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने 49 ओवर में 349 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला प्रभावित हुआ। इसके बाद डकवर्थ-लुईस नियम के तहत अफगानिस्तान-ए को 38 ओवर में 294 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया।
दरअसल अफगानिस्तान-ए की टीम 25.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 177 रन बना चुकी थी, तभी एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। इसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। उस समय डकवर्थ-लुईस नियम के अनुसार अफगानिस्तान-ए निर्धारित स्कोर से 4 रन आगे थी, इसलिए उसे विजेता घोषित कर दिया गया।
अफगानिस्तान-ए की शुरुआत अच्छी रही
अफगानिस्तान-ए की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज हसन इसाखिल ने 29 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। हालांकि, इंडिया-ए को पहली सफलता अरशद खान ने दिलाई। उन्होंने 7.6 ओवर में हसन इसाखिल को आउट किया। इसके बाद अनुकूल रॉय ने खालिद तनिवाल को सिर्फ 2 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। उस समय अफगानिस्तान-ए का स्कोर 69 रन पर 2 विकेट था।
कप्तान इमरान मीर और बहीर शाह के बीच 108 रन की नाबाद पार्टनरशिप
इसके बाद कप्तान इमरान मीर और बहीर शाह ने टीम की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 108 रन की नाबाद साझेदारी की। कप्तान इमरान मीर ने 70 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन बनाए। वहीं बहीर शाह ने 52 गेंदों में नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन साझेदारी ने अफगानिस्तान-ए को जीत की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 22 गेंदों में 44 रन बनाए
वहीं इससे पहले इंडिया-ए की शुरुआत भी काफी आक्रामक रही। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 22 गेंदों में 44 रन बनाए। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर 43 गेंदों में 74 रन की तेज ओपनिंग साझेदारी की। भारतीय टीम की ओर से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। प्रभसिमरन सिंह ने 84 रन की शानदार पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने भी 66-66 रन बनाए। सूर्यांश शेडगे ने 40 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अफगानिस्तान-ए की ओर से गेंदबाजी में अब्दुल्लाह अहमदजई सबसे सफल रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। फरमनुल्लाह सफी ने 3 विकेट लिए। वहीं कप्तान इमरान मीर ने भी 1 विकेट हासिल किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार रही:
इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय और अंशुल कंबोज।
अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, एजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलील गुरबाज, जाहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
AC Shock: तेज धूप से आकर तुरंत AC में बैठना पड़ सकता है भारी! शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान
AC Shock: गर्मियों में बाहर की चिलचिलाती धूप से लौटते ही सबसे पहले AC का रिमोट खोजा जाता है। तपती गर्मी में ठंडी हवा राहत जरूर देती है, लेकिन शरीर का तापमान जब बहुत ज्यादा गर्म हो और उसी समय आप सीधे तेज AC में बैठ जाएं, तो यह आदत सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर को अचानक तापमान में बदलाव पसंद नहीं होता और इससे कई शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
खासकर दोपहर के समय धूप में लंबे समय तक रहने के बाद शरीर का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है। ऐसे में बिना आराम किए सीधे ठंडे कमरे में जाना शरीर को 'थर्मल शॉक' जैसी स्थिति में डाल सकता है। इससे सिरदर्द, मांसपेशियों में जकड़न और श्वसन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि यह आदत शरीर को किस तरह नुकसान पहुंचा सकती है।
सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या
तेज गर्मी से आने के बाद अचानक ठंडे वातावरण में जाने पर शरीर की रक्त वाहिकाएं तेजी से सिकुड़ सकती हैं। इससे सिरदर्द, माइग्रेन और चक्कर आने की शिकायत हो सकती है। संवेदनशील लोगों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।
मांसपेशियों में जकड़न और दर्द
जब शरीर पसीने से भीगा हो और आप सीधे AC की ठंडी हवा में बैठ जाएं, तो मांसपेशियां अकड़ सकती हैं। इससे गर्दन, कंधों और पीठ में दर्द महसूस हो सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने पर मांसपेशियों की परेशानी बढ़ सकती है।
सर्दी-जुकाम का खतरा
अचानक तापमान बदलने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। इससे गले में खराश, नाक बंद होना और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है।
त्वचा और शरीर में डिहाइड्रेशन
धूप में रहने के कारण शरीर पहले से ही पानी खो चुका होता है। AC की ठंडी और शुष्क हवा शरीर और त्वचा से नमी को और कम कर सकती है। इससे त्वचा रूखी हो सकती है और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।
सांस से जुड़ी दिक्कतें
अस्थमा, एलर्जी या साइनस की समस्या वाले लोगों के लिए अचानक ठंडी हवा नुकसानदायक हो सकती है। इससे सांस लेने में परेशानी, छींकें और एलर्जी के लक्षण बढ़ सकते हैं।
क्या करें?
- धूप से आने के बाद 10-15 मिनट सामान्य तापमान पर आराम करें।
- पहले पानी पिएं और शरीर को थोड़ा ठंडा होने दें।
- AC का तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें।
- पसीना सूखने के बाद ही सीधे AC के सामने बैठें।
- बाहर और अंदर के तापमान में बहुत अधिक अंतर न रखें।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi





















