Responsive Scrollable Menu

एनएफएल की यूरिया आयात निविदा में मिली 445 डॉलर प्रति टन की सबसे कम बोली

एनएफएल की यूरिया आयात निविदा में मिली 445 डॉलर प्रति टन की सबसे कम बोली

Continue reading on the app

उप्र : महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पति ने फोन पर दिया तीन तलाक

उप्र : महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पति ने फोन पर दिया तीन तलाक

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: गुरनुर-हर्ष के डेब्यू में 39 साल के रोहित शर्मा महफिल लूट ले गए, 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भले ही टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है। लेकिन वो वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं और हर मैच के साथ अपने नाम नए कीर्तिमान कर रहे। 39 साल की उम्र में भी उनका सफर थमने का नाम नहीं ले रहा। उनकी नजर 2027 के विश्व कप पर भी है, इसी वजह से रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज का हिस्सा हैं और धर्मशाला में खेले जा रहे पहले वनडे में उतरते ही उन्होंने इतिहास रच दिया। 

रोहित अब भारत की ओर से वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले यह उपलब्धि 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य मोहिंदर अमरनाथ के नाम थी। अमरनाथ ने 30 अक्टूबर 1989 को वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। उस समय उनकी उम्र 39 साल और 36 दिन थी।

हालांकि, रोहित वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय नहीं हैं। यह रिकॉर्ड पूर्व महिला तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी के नाम है, जिन्होंने 2022 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ़ 39 साल और 303 दिन की उम्र में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। गौरतलब है कि किसी भी भारतीय क्रिकेटर ने 40 साल की उम्र के बाद वनडे में देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया।

रोहित भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने
वहीं रोहित शर्मा जब 13 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरे, तब उनकी उम्र 39 साल और 44 दिन थी। इसी के साथ उन्होंने भारतीय वनडे इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर लिया।हालांकि विश्व क्रिकेट में सबसे उम्रदराज वनडे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अभी भी उनसे काफी दूर है। यह रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के पूर्व बल्लेबाज नोलन क्लार्क के नाम है। क्लार्क ने 5 मार्च 1996 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, तब उनकी उम्र 47 साल और 257 दिन थी। यह रिकॉर्ड पिछले तीन दशक से कायम है।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जिम्बाब्वे के एजे ट्रायकॉस हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 1993 में 45 साल 312 दिन की उम्र में वनडे खेला था। 

बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने चुनी गेंदबाजी
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा, जिसके कारण मैच को 25-25 ओवर का कर दिया गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गिल ने कहा कि मौसम और पिच की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती हैं। साथ ही उन्होंने साफ किया कि टीम प्रबंधन विश्व कप की तैयारियों के तहत अलग-अलग संयोजनों को आजमा रहा। 

हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का वनडे डेब्यू
भारत ने इस मुकाबले में दो नए खिलाड़ियों को मौका दिया। हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने अपना वनडे डेब्यू किया। हर्ष दुबे को डेब्यू कैप केएल राहुल ने सौंपी। जबकि कप्तान शुभमन गिल ने गुरनूर बरार को कैप पहनाई। टॉस के दौरान गिल ने बताया कि टीम अगले विश्व कप से पहले लगभग 15 से 20 वनडे मैच खेलेगी और इसी दौरान विभिन्न खिलाड़ियों और कॉम्बिनेशन को आजमाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मैच में यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली।

रोहित शर्मा के लिए यह मुकाबला सिर्फ वापसी का मैच नहीं था, बल्कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि का दिन भी बन गया। 39 साल की उम्र में भी उनका जुनून और फिटनेस भारतीय क्रिकेट के लिए प्रेरणा बनी हुई है।

Sat, 13 Jun 2026 20:01:42 +0530

  Videos
See all

Rabdi Devi के कंगन दान करने पर क्या बोले तेज प्रताप? #shorts #bihar #tejpratapyadav #nishantkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T14:43:42+00:00

चोरी में असफल रही लड़कियां,लोगों ने पकड़ा #patna #patnaviralvideo #shorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T14:41:18+00:00

Arvind Kejriwal का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- Lawrence Bishnoi जेल से ही चला रहा है गैंग | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T14:42:36+00:00

PoK Protest News Today: PoK में लोगों पर चलीं गोलियां? पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! Munir Target #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T14:46:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers