TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को कथित तौर पर जाली हस्ताक्षर करने के मामले में कुछ समय के लिए राहत मिली है। कोर्ट ने कहा है कि जांच एजेंसी अगले तीन हफ़्तों तक कोई सख़्त कार्रवाई नहीं करेगी। अगर आगे पूछताछ की ज़रूरत पड़ती है, तो एजेंसी 24 घंटे पहले नोटिस देगी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को आज शाम 6 बजे CID ऑफ़िस में पेश होने का आदेश दिया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस कौशिक चंदा ने निर्देश दिया कि अभिषेक को CID के समन पर पेश होना होगा।
बनर्जी के वकील और जांच की मांग करने वालों की दलीलें सुनने के बाद, कोर्ट ने कथित तौर पर तृणमूल नेता से CID के सामने पेश होने को कहा, क्योंकि वे सहयोग करने के लिए तैयार थे। LiveLaw की रिपोर्ट के मुताबिक, हाई कोर्ट की बेंच ने कहा कि आप किसी आरोपी को इस तरह अपने ही खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। वह कह सकता है कि उसे जानकारी नहीं है। आप तलाशी और ज़ब्ती की कार्रवाई करें, उनसे पूछताछ करें।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में TMC को करारी हार मिलने के कुछ हफ़्ते बाद ही जाली हस्ताक्षरों का विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष के नेता और पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ़ व्हिप) की नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज़ पश्चिम बंगाल विधानसभा में सौंपे जाने के बाद, कुछ विधायकों ने दावा किया कि कुछ सदस्यों के हस्ताक्षर या तो जाली थे या उनकी सहमति के बिना किए गए थे। बनर्जी के बचाव में उनके वकील ने दलील दी कि TMC सांसद उस बैठक का हिस्सा नहीं थे जिसमें प्रस्ताव पारित किया गया था, बल्कि उन्होंने पार्टी के महासचिव के तौर पर स्पीकर के सामने सिर्फ़ अपनी बात रखी थी। उनके वकील ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि जब बनर्जी सहयोग करने को तैयार हैं, तो उन्हें हिरासत में लेने की क्या ज़रूरत है।
याचिकाकर्ता ने कहा कि वे दस्तावेज़ हासिल करने के लिए मुझे हिरासत में लेना चाहते हैं। क्या मैंने दस्तावेज़ खा लिया है? क्या वे कोई ऑपरेशन करके उसे बाहर निकालना चाहते हैं? वे पूछताछ के लिए ही हिरासत की मांग कर सकते हैं। मैं कह रहा हूं कि मैं पूरा सहयोग करूंगा। हिरासत की क्या ज़रूरत है?
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें
National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
Continue reading on the app
हर महिला को चूड़ियों का शौक होता है। लेकिन चूड़ियों को सही तरीके से संभालकर रखना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर चूड़ियां इधर-उधर बिखरी हों, तो इससे न सिर्फ ड्रेसिंग टेबल बिखरी रहती है और चूड़ियों के भी टूटने का डर होता है। इन चूड़ियों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए महिलाएं बैंगल्स बॉक्स का इस्तेमाल करती हैं। इससे ड्रेसिंग टेबल को एक प्रोफेशनल और मैनेज्ड लुक मिलता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ बेहतरीन बैंगल ऑर्गनाइजर डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके ड्रेसिंग टेबल को क्लासी लुक देंगे।
वॉल माउंटेट बैंगल कैबिनेट ऑर्गनाइजर
चूड़ियों और कंगन को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने का यह भी बेहतरीन तरीका है। दीवार पर टंगा होने की वजह से ड्रेसिंग एरिया की जगह बचती है और इसमें लगे मल्टीपल रॉड्स और हुक से चूड़ियां बिखरती नहीं हैं। वहीं इसमें लगा कांच का दरवाजा भी धूल मिट्टी से बचाता है।
लेदर फिनिश ब्रीफकेस
यह ऑर्गनाइजर उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो स्टाइल के साथ-साथ मजबूती भी चाहती हैं। इसका प्रीमियर लेदर लुक ड्रेसिंग टेबल को क्लासी लुक देता है। इसमें मजबूत लॉक और सॉफ्ट इंटीरियर लाइनिंग होती है, जो चूड़ियों को टूटने और धूल से बचाती हैं।
कस्टमाइज्ड नेम बॉक्स बैंगल ऑर्गेनाइजर
आजकल अपने नाम के पहले अक्षर वाले कस्टमाइज्ड बॉक्स काफी ज्यादा चलन में हैं। अगर आप भी अपनी अलमारी को मॉर्डन टच देना चाहती हैं, तो यह ऑर्गनाइजर आपके लिए परफेक्ट है।
हनीकॉम्ब डिवाइडर बैंगल ऑर्गनाइजर डिजाइन
इस ऑर्गनाइजर में आप रखने के लिए छोटे-छोटे खांचे, जिनमें आप सेट बनाकर रख सकती हैं। यग ऑर्गनाइजर उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, जो चूड़ियों को दराज के अंदर व्यवस्थित तरीके से रखना चाहती हैं।
हैंगिंग पॉकेट होल्डर
अगर आपकी अलमारी पूरी तरह से भर गई है और इसमें बिल्कुल भी स्पेस नहीं बचा है। तो हैंगिंग पॉकेट होल्डर आपके लिए 'स्पेस सेविंग' का सबसे बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है।
लैडर्ड डिस्प्ले स्टैंड
लैडर्ड डिस्प्ले स्टैंड का डिजाइन सीढ़ियों की तरह होता है। इसमें 3 या 4 लेयर्स होती हैं, जोकि पीछे की ओर ऊंची होती हैं। जिसमें चूड़ियों को कलर के हिसाब से सजा सकती हैं। बुटीक और फैंसी ड्रेसिंग रूम के लिए यह डिजाइन सबसे बेस्ट है।
वेलवेट बॉक्स ऑर्गनाइजर
यह ऑर्गनाइजर पुराना और सेफ ऑप्शन है। इसमें लकड़ी या हार्डबोर्ड के ऊपर वेलवेट का कपड़ा होता है और अंदर कई रॉड्स होती हैं। जिनमें चूड़ियों को सेट करके रख सकती हैं। यह बंद होता है, इससे गंदा भी नहीं होता है। महंगी चूड़ियों के लिए यह बेस्ट है।
एक्रिलिक ट्रांसपेरेंट स्टैंड
अगर बेडरूम में मॉर्डन ड्रेसिंग टेबल है, तो एक्रिलिक ट्रांसपेरेंट स्टैंड परफेक्ट ऑप्शन है। यह दिखने में कांच की तरह साफ और पारदर्शी होता है। इसमें आप चूड़ियों को टांग सकती हैं, जिससे बाहर से पता चल जाएगा कि कौन सा बैंगल कहां रखा है।
वॉल-माउंटेड बैंगल होल्डर
अगर आपका ड्रेसिंग टेबल छोटा है और कम जगह है, तो दीवार पर लगाने वाले स्टैंड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसको आइने के बगल में या अलमारी के अंदर भी टांग सकती हैं। इसमें रॉड या हुक लगा होता है, जो चूड़ियों को व्यवस्थित रखता है।
रोटेटिंग बैंगल टावर
अगर आपके पास ढेर सारी चूड़ियां हैं, तो रोटेटिंग बैंगल टावर आर्गनाइजर परफेक्ट है। यह गोल घूमता है, जिससे आप अपनी जगह पर खड़े होकर हर तरफ से चूड़ियां देख और निकाल सकती हैं। यह दिखने में स्टाइलिश होने के साथ ड्रेसिंग टेबल के कोने में फिट हो जाता है। इसमें कई लेयर्स होती हैं और कम जगह में भी अधिक चूड़ियां आ जाती हैं।
पोर्टेबल पाउच या रोल
अगर आपको अक्सर सफर करना होता है, तो बैंगल रोल अच्छा ऑप्शन है। यह बेलनाकार पाइप जैसा होता है, जिस पर चूड़ियां चढ़ाकर उसको कपड़े के कवर में बंद कर दिया जाता है। सूटकेस में यह कम जगह लेता है और चूड़ियां भी नहीं टूटती हैं। इसको छोटी अलमारियों में रखना आसान होता है।
Continue reading on the app