Responsive Scrollable Menu

भारत ने मालदीव को भेजी खसरे के टीके की 20 हजार खुराक और 3 टन चिकित्सा सामग्री : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस) भारत ने पड़ोसी देश मालदीव को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत करने में सहयोग देने के लिए 20,000 खसरा वैक्सीन डोज और लगभग 3 टन चिकित्सा सामग्री की खेप भेजी है। यह सहायता मालदीव में बढ़ते खसरे के मामलों के बीच दी गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

जारी बयान के मुताबिक भारत सरकार की ये सोच है कि यह समय पर दी गई मदद मालदीव सरकार के टीकाकरण अभियान को मजबूत करने और खसरे के बढ़ते मामलों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, इससे देश की स्वास्थ्य प्रतिक्रिया क्षमता को भी मजबूती मिलेगी।

इसमें आगे कहा गया कि, यह सहायता मालदीव में बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान और वहां के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भेजी गई है। भारत ने भरोसा जताया कि यह सहयोग बीमारी के प्रसार को रोकने और टीकाकरण कवरेज बढ़ाने में मदद करेगा।

भारत ने दोहराया कि मालदीव उसकी नेबरहुड फर्स्ट नीति और विजन महासागर के तहत विशेष महत्व रखता है। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंध लंबे समय से मजबूत रहे हैं।

भारत ने स्वयं को एक विश्वसनीय फर्स्ट रिस्पॉन्डर बताते हुए कहा कि वह संकट या आवश्यकता के समय अपने पड़ोसी देशों के साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी भावना के तहत भारत मालदीव सरकार के साथ साझा प्राथमिकताओं पर मिलकर काम करता रहेगा।

मालदीव की हेल्थ प्रोटेक्शन एजेंसी (एचपीए) ने 13 मई को मालदीव में खसरे के दोबारा दस्तक देने की जानकारी दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण के स्रोत और संभावित प्रसार का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। खसरे से निपटने के लिए, एचपीए ने टीकाकरण अभियान शुरू किया। पिछले हफ्ते चार नए मामले सामने आने के बाद इस वर्ष दर्ज कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

हाल के वर्षों में भारत ने मालदीव को स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और आपदा राहत सहित कई क्षेत्रों में सहायता प्रदान की है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इस तारीख को होगी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत, जानिए किस दिन खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

ICC ODI World Cup 2027 : आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 कब से खेला जाएगा. किस तारीख को टूर्नामेंट शुरू होगा और किस दिन से इस वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. इसके बारे में जानकारी सामने आ गई है. उनके मुताबकि अक्टूबर में टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है, वहीं नवंबर में इसका अंत होगा. वनडे वर्ल्ड कप 2027 का चैंपियन हमे आत के अंतिम महीने से पहले मिल जाएगा. 

कब से शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप  

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट की मानें तो, वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 4 अक्टूबर से होनो जा रही है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाला क्रिकेट का ये महाकुंभ 21 नवंबर तक चलने वाला है. इस बार ट्रॉफी कौन जीतेगा और 2027 का चैंपियन बनेगा. इसका फैसला नवंबर में हो जाएगा.

जुलाई में होगी पूरी तस्वीर साफ

रिपोर्ट के अनुसार, वनडे वर्ल्ड कप 2026 की इन तारीखों पर मई में अहमदाबाद में हुई आईसीसी बोर्ड मीटिंग में सहमति बन चुकी थी. अब जुलाई में एडिनबर्ग में आईसीसी की AGM में इस वर्ल्ड कप से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को भी कन्फर्म कर दिया जाएगा. 

जानिए कहां पर होंगे कितने मैच

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 54 मुकाबले खेले जाने की उम्मीद है. साउथ अफ्रीका के 8 वेन्यू पर वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जाएगा. इस टूर्नामेंट के ज्यादातर मुकाबले यहीं पर कराए जाएंगे. बता दें कि, 54 में से कम से कम 41 गेम साउथ अफ्रीका में होने की उम्मीद है. वहीं जिम्बाब्वे में 8 से 10 गेम मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही नामीबिया में 3 मैच होस्ट किए जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें : क्या सिलेक्टर्स से हो गई विराट कोहली के रिप्लेसमेंट में बड़ी गलती? अगर इस खिलाड़ी को टीम में लेते तो होती जीत पक्की

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Iran America War Update: अमेरिका ने होर्मुज में उड़ा दिए 3 भारतीय जहाज! Indian Ships |Hormuz |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T13:34:25+00:00

Shatrughan Sinha With Anjana Om Kashyap: Yusuf Pathan और Saayoni Ghosh पर क्या बोले शत्रुघ्न ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T13:41:06+00:00

Jahangir Khan Parade: बंगाल पुलिस ने निकाली 'पुष्पा' की परेड #westbengal #bengalpolitics #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T13:34:39+00:00

Shatrughan Sinha on TMC Crisis: शत्रुघ्न सिन्हा का Mamata Banerjee पर बड़ा बयान ! #bengalpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T13:37:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers