Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में होने वाली है बारिश, देश के 17 राज्यों में IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. 11 जून को मौसम विभाग ने अगले 5 से 6 घंटे के अंदर आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं, दूसरा उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिन राज्यों में अब तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है, वहां भी तूफानी आंधी-बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान, 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, देश के 17 राज्यों में आंधी और बारिश हो सकती है, जिसमें उत्तर प्रदेश और दिल्ली भी शामिल हैं. 

17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुईं हैं. ऐसे में दक्षिण भारत में केरल, तेलंंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.  

 

Continue reading on the app

बार-बार हिचकी आने की वजह है डायफ्राम की समस्या, जानें राहत पाने के घरेलू उपाय

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। हिचकी एक ऐसी समस्या है जो लगभग हर व्यक्ति ने कभी न कभी जरूर महसूस की होगी। कई बार खाना खाते समय या अचानक हंसने-रोने जैसी स्थिति में हिचकी शुरू हो जाती है। आमतौर पर यह कुछ मिनटों में अपने आप बंद हो जाती है, लेकिन कभी-कभी यह लंबे समय तक बनी रहती है और व्यक्ति को असहज कर देती है।

मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, हिचकी का संबंध शरीर की एक महत्वपूर्ण मांसपेशी डायफ्राम से होता है। डायफ्राम फेफड़ों के नीचे मौजूद एक मांसपेशी है, जो सांस लेने की प्रक्रिया में मदद करती है। जब यह मांसपेशी अचानक सिकुड़ जाती है, तो स्वर तंत्र के पास मौजूद रास्ता तुरंत बंद हो जाता है। इसी वजह से हिक जैसी आवाज निकलती है, जिसे हम हिचकी कहते हैं। इसे रोकने के कई आसान घरेलू उपाय हैं।

विशेषज्ञ बताते हैं कि ठंडा पानी धीरे-धीरे पीना हिचकी रोकने का सबसे सरल तरीका है। जब ठंडा पानी गले से होकर नीचे जाता है, तो यह वहां मौजूद नसों को संकेत देता है। इससे दिमाग को नया संदेश मिलता है और हिचकी पैदा करने वाला अनियंत्रित चक्र टूट जाता है। खास बात यह है कि पानी को एक बार में गटकने की बजाय छोटे-छोटे घूंट में पीना अधिक लाभदायक माना जाता है। इससे गले और डायफ्राम के बीच तालमेल दोबारा सामान्य होने में मदद मिलती है।

इसके अलावा, कुछ सेकंड के लिए सांस रोकना भी काफी आसान तरीका है। वैज्ञानिकों के अनुसार, जब व्यक्ति गहरी सांस लेकर थोड़ी देर तक उसे रोकता है, तो शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा थोड़ी बढ़ जाती है। यह बदलाव दिमाग को डायफ्राम की गतिविधि को नियंत्रित करने का संकेत देता है, जिससे हिचकी रुक सकती है।

शहद का सेवन भी कुछ लोगों के लिए राहत देने वाला उपाय है। शहद गले की अंदरूनी सतह पर एक परत बना देता है। इससे गले की नसों को आराम मिलता है और हिचकी पैदा करने वाले संकेत कम होते हैं। इसके अलावा, शहद में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो गले को शांत रखने में मदद करते हैं।

वहीं मुंह में थोड़ी मात्रा में चीनी रखने से हिचकी रुक सकती है। इसके पीछे वजह यह मानी जाती है कि चीनी के छोटे-छोटे दाने मुंह और गले की नसों को एक नया संवेदनात्मक संकेत देते हैं। जब दिमाग का ध्यान इस नए संकेत की ओर जाता है, तो हिचकी पैदा करने वाला रिफ्लेक्स कमजोर पड़ जाता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को यह उपाय अपनाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।

--आईएएनएस

पीके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश ने रचा इतिहास... पहली बार ऑस्ट्रेलिया से जीती वनडे सीरीज, मेहदी हसन की सेना ने घरेलू मैदान पर बनाया महारिकॉर्ड

Bangladesh creates history: कप्तान मेहदी हसन मिराज के ऐतिहासिक विजयी छक्के की बदौलत बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन (नाबाद 55) और जेवियर बार्टलेट (52) की पारियों के दम पर 42 ओवरों में 187/8 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश ने सौम्य सरकार (42), नजमुल शंटो (41) और तौहीद हृदॉय (नाबाद 40) के अहम योगदान से 35 ओवरों में 5 विकेट पर 195 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की. Thu, 11 Jun 2026 20:23:48 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee vs Kalyan Banerjee: 'अभिषेक या मैं?', कल्याण बनर्जी की चेतावनी! | West Bengal |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T16:15:04+00:00

JCB पर चढ़कर मनाया लालू यादव का जन्मदिन | Lalu Yadav Birthday | #RJD | Viral Video #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T16:13:32+00:00

ChakraView | Bengal Politics: TMC में अपनी मर्जी चलाते थे Abhishek Banerjee? #westbengal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T16:13:34+00:00

ChakraView | Bengal Politics: 'दीदी' से क्यों नाराज हुए कल्याण बनर्जी ? #westbengal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T16:12:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers