Responsive Scrollable Menu

IND A vs AFG A: भूले तो नहीं वैभव सूर्यवंशी की 33 गेंदों वाली पारी, U19 टीम के बाद अब अफगानिस्तान-A की बारी

Vaibhav Sooryavanshi vs Afghanistan: 18 हफ्ते बाद अफगानिस्तान की एक और टीम वैभव सूर्यवंशी के सामने हैं. उम्मीद इस बाार भी वैसे ही धमाल की है, जैसी पहली दफा दिखी थी. वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में धमाल मचाया था. इंडिया ए और अफगानिस्तान ए का ये मुकाबला वनडे ट्राएंगुलर सीरीज का दूसरा मैच होगा.

Continue reading on the app

ईरान पर अमेरिका का ताबड़तोड़ हमला, सैन्य कमांड ने बताई अटैक की असल वजह

Middle East Tesnion : मिडिल ईस्ट में लंबे वक्त से तनाव जारी है. इस्राइल और ईरान के बीच शुरू हुए. अब इसमें अमेरिका की भी एंट्री हो गई है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बुधवार को कहा कि उसकी सेनाओं ने ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त सेल्फ डिफेंस हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी सेना ने कहा कि ये कार्रवाई ईरान की लगातार और बिना वजह के दिखाई जा रही आक्रामकता की वजह से किया जा रहा है. ये अमेरिकी सेना का जवाब है. 

अमेरिकी सेना ने दी हमले की जानकारी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी. कमांड ने कहा कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने कमांडर-इन-चीफ के निर्देशों पर आज शाम 5.15 बजे ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त आत्मरक्षा हमले शुरू कर दिए हैं. ये हमले ईरान की बेवजह वाली आक्रामकता के जवाब में किए जा रहे हैं.  

ईरान ने देश भर में जारी किया अलर्ट

एक विदेशी न्यूज चैनल की मानें तो ईरान के कई शहरों में धमाकों की बढ़ती खबरों के बीच, ईरान के रेड क्रिसेंट ने देश भर के सभी इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटरों को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा हुआ है. ईरानी मीडिया के हवाले से विदेशी न्यूज चैनल ने कहा कि बंदर अब्बास बंदरगाह शहर में नए धमाकों की खबरें हैं. उन्होंने बताया कि ये धमाके शहर के पूर्वी हिस्से में हुई एक घटना से जुड़े हुए हैं. अन्य जगहों से भी धमाकों की खबरें मिली हैं, जिनमें दक्षिण के शहर सिरिक, मिना, केशम द्वीर और गोरगन शामिल हैं. अमेरिका के हमलों के बाद राजधानी तेहरान के पश्चिमी इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिए हैं. 

ईरान के दक्षिण-पश्चिम इलाकों में स्थित फार्स प्रांत में भी एक धमाका सुना गया, जिसे शहर के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम के एक्टिवेट होने से जोड़ा गया है. स्थिति अब भी बदल रही है और पूरे ईरान में इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. 

इराक स्थित अमेरिकी ठिकाने को ईरान ने बनाया निशाना

ईराकी मीडिया की मानें तो ईरान ने एरबिल में अमेरिका के अल-हरीर एयरबेस को निशाना बनाया, जिसमें इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में अमेरिका का रडार सिस्टम नष्ट हो गया. ये अटैक ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका फिर से ईरान पर हमले शुरू करेग क्योंकि ईरान वाशिंगटन के साथ डील पूरी करने में देरी कर रहा है. ट्रंप ने इस चीज पर निराशा जताई थी. 

ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप ने हाल में मीडिया से बात की. इस दौरान, उन्होंने कहा कि हम उनके ऊपर हमला करने वाले हैं. ये हमले बहुत जोरदार होंगे. ट्रंप ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि ईरान द्वारा अमेरिकी अपाचे विमान पर हमला करके अमेरिका को अटैक करने का एक कारण दे दिया है. उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर वाली घटना के आधार पर मुझे ऐसा लगता है कि हमारे पास ऐसा करने का अधिकार है.  

ईरान ने अमेरिका के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराया

बता दें, ईरान ने  होर्मुज स्ट्रेट के पास गश्त कर रहे अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को हाल में निशाना बनाकर ढेर कर दिया था, जिस पर अमेरिकी सेना और अमेरिकी राष्ट्रपति ने कड़ी आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था कि हमें इसका जवाब देना ही होगा. 

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सेना से उन्हें जानकारी मिली है कि ईरानी बलों ने अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है. इसमें दो पायलट शामिल थे. दोनों सुरक्षित हैं. उन्हें कोई भी चोट नहीं आई है. अमेरिका को इस हमले का जवाब देने ही होगा. 

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

World Record: टी20 इतिहास में ऐसे गेंदबाज जिन्होंने डाले सभी 4 ओवर मेडन! लिस्ट में एक भारत में जन्मा बॉलर भी शामिल

हांगकांग के तेज गेंदबाज आयुष शुक्ला के नाम टी20 क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जो किसी भी गेंदबाजी के लिए करना आज के दौर में नामुमकिन जैसा लगता है. उन्होंने एक मैच में लगातार 4 ओवर मेडन डाले है. आयुष शुक्ला ने ये कारनामा मंगोलिया के खिलाफ किया था उन्होंने 4 ओवर मेडन डाले और एक विकेट हासिल किया. Thu, 11 Jun 2026 05:57:48 +0530

  Videos
See all

Bhagyafal: Tula राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Horoscope | Tula Rashi | Shorts | Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T03:11:46+00:00

Delhi News: पुलिस को टक्कर मार कार फरार | Road Accident | NFC | Law And Order | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T03:13:33+00:00

Bhagyafal: Dhanu राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Horoscope | Dhanu Rashi | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T03:13:01+00:00

Bhagyafal: Vrishchik राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Horoscope | Vrishchik Rashi | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T03:12:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers