CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन: आवेदन की आज आखिरी तारीख, ऐसे भरें फॉर्म
CBSE Class 12 Re-evaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए 'पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज' का लाभ उठाने की समय सीमा आज, 7 जून 2026 को आधी रात तक बढ़ा दी है। बोर्ड ने छात्रों के हित में पहले भी इस डेडलाइन को बढ़ाया था, ताकि जो छात्र अपने मार्क्स की वेरिफिकेशन या उत्तर पुस्तिकाओं (answer sheets) के पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पर्याप्त समय मिल सके। अब आज रात के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
उपलब्ध सेवाएं और प्रक्रिया
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट postresult.cbseit.in/pvr/ के माध्यम से तीन मुख्य सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- अंकों का सत्यापन (Verification of marks)
- विशिष्ट उत्तरों का पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation of specific answers)
- वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन दोनों (जहां भी लागू हो)
पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी करनी होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
Reminder
— CBSE HQ (@cbseindia29) June 7, 2026
Today, 07 June 2026, is the last day to submit applications for Verification of Issues Observed and Re-evaluation of Answers on the post-result services portal for Class XII Examination 2026.
Students should complete and submit their applications before this… pic.twitter.com/3MNugdd1oE
निर्धारित शुल्क (Fee Structure)
सीबीएसई ने इन सेवाओं के लिए शुल्क का ढांचा तय किया है:
- मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी: ₹100 प्रति विषय
- अंकों का सत्यापन: ₹100 प्रति विषय
- री-इवैल्यूएशन/रीचेकिंग: ₹25 प्रति प्रश्न
आवेदन करने से पहले छात्रों को बोर्ड द्वारा दी गई नवीनतम गाइडलाइन्स और निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
CBSE Class 12 Re-evaluation: आवेदन कैसे करें?
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट postresult.cbseit.in/pvr/ पर जाएं।
- यदि आवश्यकता हो, तो पहले मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करें।
- स्कैन कॉपी की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि (discrepancy) को चिन्हित करें।
- इसके बाद वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन में से अपनी जरूरत का विकल्प चुनें।
- मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के जरिए करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट या उसे सेव जरूर कर लें।
Oppo K14 5G Review: 7000 mah तगड़ी बैटरी वाला ओप्पो फोन क्या है अपनी रेंज में बेस्ट ? जानिए
Oppo K14 5G Review: Oppo K14 5G कंपनी का लेटेस्ट फोन है। कंपनी ने मुझे Oppo K14 5G रिव्यू के लिए भेजा जिसे मैंने भी करीब 10 दिन इस्तेमाल कर जाना कि इस फोन में दम है या नहीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat



















