Responsive Scrollable Menu

कॉकरोच जनता पार्टी के धरने में शामिल हुई लेडी टीचर को किया गया सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन

रोहतक की गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। दरअसल वीडियो में वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करती दिखाई दी थीं। वहीं सस्पेंशन आदेश 10 जून को जारी किया गया है।

दरअसल सुलेखा दलाल रोहतक की रैनकपुरा कॉलोनी स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में पीआरटी गेस्ट टीचर के तौर पर काम कर रही थीं। जिला एलिमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर की ओर से जारी पत्र में 8 जून से सस्पेंशन लागू होने की बात कही गई है। हालांकि आदेश में निलंबन का कारण स्पष्ट नहीं किया गया। सुलेखा का कहना है कि उन्होंने विभाग से लिखित रूप में कारण मांगा है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे और उन छात्रों के लिए आवाज उठाने गई थीं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला

दरअसल दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में कई युवा और अभिभावक शामिल हुए थे। सुलेखा दलाल भी वहां पहुंचीं और मीडिया से बातचीत में कहा कि छात्र मेहनत करते हैं लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनका भविष्य खराब कर देती हैं। उन्होंने खुद को किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं बताया और कहा कि वह एक मां के तौर पर वहां गई थीं।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। इसके कुछ दिन बाद ही शिक्षा विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। सुलेखा ने दावा किया कि उनका बेटा दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई भर्ती परीक्षाओं और एग्जाम में धांधली की शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि वह सिर्फ छात्रों के हक की बात कर रही थीं।

जानिए इस मामले पर सुलेखा दलाल ने क्या कहा?

इसके साथ ही सुलेखा दलाल ने यह भी कहा कि उन्होंने 2007 से गेस्ट टीचर के रूप में अलग-अलग जिलों में काम किया है और अब तक कभी कोई शिकायत नहीं मिली। उनके मुताबिक बिना कारण बताए सस्पेंड किया जाना गलत है और वह इस फैसले को अदालत में चुनौती देंगी। दरअसल रोहतक शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद यह मामला अब सोशल मीडिया और शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बन गया है। सस्पेंशन लेटर में सिर्फ आदेश लागू होने की तारीख का जिक्र किया गया है, लेकिन कार्रवाई की वजह नहीं लिखी गई। इसी बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सुलेखा दलाल ने कहा कि वह अपने बेटे जैसे लाखों छात्रों की चिंता को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि कई परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर बड़ी रकम खर्च करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों का मनोबल तोड़ देती हैं।

Continue reading on the app

444 दिन के FD पर मिल रहा 7.60% रिटर्न, इस लघु वित्त बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 10 जून से नए रेट लागू

इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव किया है। नए रेट 10 जून से लागू हो चुके हैं। बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम के डॉमेस्टिक/एनआरई/एनआरओ डिपॉजिट पर 3.50% से लेकर 7.75% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज की सुविधा भी ऑफर कर भी मिल रही है। इसके अलावा रेकरिंग डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी संशोधन किया गया है।

बैंक ने स्पष्ट किया है कि एनआरआई और एनआरओ डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा नहीं दी जाएगी। 60 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर 4% से लेकर 8.25% है। 1 साल और इससे अधिक के सभी टेन्योर पर बैंक 7% या इससे ज्यादा ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

कितने दिन के एफडी टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज?

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 888 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 444 दिन, 444 दिन से अधिक और 18 महीने, 777 दिन समेत कई टेन्योर पर 7.10% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.60% है। 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक के एफडी पर 7% इंटरेस्ट मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 से लेकर 29 दिन- 3.50%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 4%
  • 46 से लेकर 62 दिन- 4.75%
  • 63 से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 5.25%
  • 101 दिन से लेकर 180 दिन- 5.50%
  • 181 दिन से लेकर 210 दिन-6.35%
  • 211 दिन से लेकर 270 दिन- 6.35%
  • एक सल से लेकर 443 दिन तक- 7.10%
  • 444 दिन- 7.10%
  • 445 दिन से लेकर 18 महीने तक- 7.10%
  • 8 महीने एक दिन से लेकर दो सल तक- 7.10%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 776 दिन- 7%
  • 777 दिन- 7.10%
  • 778 दिन से लेकर 887 दिन- 7.10%
  • 888 दिन- 7.75%
  • 889 दिन से लेकर 3 साल- 7.10%
  • 3 साल एक दिन से लेकर 4 साल- 7%
  • 4 साल एक दिन से लेकर 5 तक- 7%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल- 7%

रेकरिंग डिपॉजिट की नई ब्याज दरें 

रेकरिंग डिपॉजिट (RD) के लिए भी नए इंटरेस्ट रेट 10 जून से लागू हो चुके हैं। ग्राहक 12 महीने से लेकर 120 महीने तक का निवेश इसमें कर सकते हैं। निवेश की अधिकतम सीमा 3 करोड़ रुपये से कम होती है। बैंक 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7% से लेकर 7.10% के बीच है। 12 महीने से लेकर 18 महीने तक के अलग-अलग टेन्योर और 30 महीने से लेकर 36 महीने तक के अलग-अलग टेन्योर पर बैंक 7.10% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। बाकी सभी टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट 7% है।

यहाँ चेक करें नए इंटरेस्ट रेट्स 

Continue reading on the app

  Sports

6 महीने से अटके राष्ट्रीय खेल पुरस्कार! आखिर क्यों हो रही देरी? खिलाड़ी उलझन में, मंत्रालय ने साधी चुप्पी

National Award Controversy: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा में हो रही देरी ने खिलाड़ियों और खेल जगत की चिंता बढ़ा दी है. चयन समिति छह महीने पहले अपनी सिफारिशें सौंप चुकी है, लेकिन खेल मंत्रालय ने कुछ नामों की दोबारा समीक्षा के कारण सूची को अब तक मंजूरी नहीं दी है. पूर्व खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार विजेताओं ने इसे खिलाड़ियों के मनोबल के लिए नुकसानदायक बताया है. Thu, 11 Jun 2026 00:33:00 +0530

  Videos
See all

TMC Crisis: Sushmita Dev के Resignation पर Kunal Ghosh का बड़ा बयान..विलय की खबरों पर तोड़ी चुप्पी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T23:30:14+00:00

Bengal News | TMC Crisis | Sushmita Dev ने Rajya Sabha सांसद पद से इस कारण दिया इस्तीफा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T23:45:36+00:00

Iran America War Update: ट्रंप ने बताया कब खुलेगा होर्मुज? | Netanahu | Trump | Khamenei | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T00:00:35+00:00

Pakistan News: POK में भयंकर बवाल, हालात हुए बेकाबू ... बड़ी हिंसा और विरोध प्रदर्शन से हड़कंप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T00:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers