Responsive Scrollable Menu

PoK में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश:21 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर, दावा- प्रदर्शन रोकने के लिए जा रहे थे सैनिक

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बुधवार को पाकिस्तान सेना का एक MI-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा मुजफ्फराबाद के पास उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुआ। हेलिकॉप्टर में सवार सभी 21 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि सेना ने अभी यह नहीं बताया है कि हेलिकॉप्टर में कुल कितने लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये सुरक्षाकर्मी PoK के नीलम घाटी सेक्टर जा रहे थे। वहां पर विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों को लेकर विवाद चल रहा है। इस वजह से सरकार वहां एक्स्ट्रा सैनिक तैनात कर रही है। मुजफ्फराबाद में उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन सुरक्षित उतारा नहीं जा सका। पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि दुर्घटना की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर हादसे से जुड़ा वीडियो वायरल है… आर्मी चीफ मुनीर ने हादसे की जांच का आदेश दिया सेना ने कहा है कि दुर्घटना की असली वजह पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर समेत सेना के सभी अधिकारियों और जवानों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी हेलिकॉप्टर हादसे पर शोक जताया। दोनों नेताओं ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि पूरा देश इन सैनिकों के बलिदान को सलाम करता है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि देश इन बहादुर सैनिकों की कुर्बानी को हमेशा याद रखेगा। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ने मृतकों के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की। PoK में प्रदर्शन को रोकने सेना तैनात यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब मुजफ्फराबाद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। हाल के दिनों में वहां बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। इसकी वजह यह थी कि एक विरोध आंदोलन से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, जबकि स्थानीय सरकार ने उस संगठन पर आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत प्रतिबंध लगा दिया था। रविवार को क्षेत्र के पुंछ जिले की राजधानी रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद PoK में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। साथ ही सरकार ने पूरे क्षेत्र के लिए सख्त यात्रा सलाह भी जारी की है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

आधी-अधूरी स्टोरी पर बनी वो फिल्म, रिलीज होते ही निकली सुपरहिट, स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाए दर्शक

Bollywood superhit film 1982 : जिस फिल्म की कहानी पूरी यूनिट को पसंद ना आए, कहानी भी आधी-अधूरी हो, उसी स्टोरी पर बनी मूवी सुपरहिट साबित हो जाए तो इसे चमत्कार ही कहा जाएगा. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और राइटर की मेहनत के चलते ही यह संभव हुआ. सबने मिलकर फिल्म को संपूर्णता दी. यह फिल्म ना केवल कामयाब रही, बल्कि उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बनी. 41 साल पहले ऐसी ही एक फिल्म सिनेमाघर में आई थी जिसका एक-एक गाना आज भी सुपरहिट है. एक-एक सीन लोगों के जेहन में बसा हुआ है. फिल्म आज कल्ट क्लासिक मूवी का दर्जा रखती है. इस फिल्म को चाहे कितनी भी बार देखें, मन नहीं भरता है. फिल्म की कहानी इतना लगाव पैदा कर देती है कि एक मिनट के लिए भी स्क्रीन से दर्शक नजरें नहीं हटा पाते.

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू की कसर अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी करने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब और कहां देखें लाइव मैच

IND A vs AFG A Live Streaming: श्रीलंका ए के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद इंडिया ए की टीम गुरुवार को ट्राई-सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए से भिड़ेगी. इस मुकाबले में सबसे बड़ा आकर्षण भारत की 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी होंगे, जो पहले मैच में केवल 14 रन ही बना सके थे. दांबुला की पिच पर अफगानिस्तान के स्पिनर्स के खिलाफ वैभव अपनी क्लास दिखाने और एक बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे. भारत इस मैच को जीतकर अपनी विजयी लय बरकरार रखना चाहेगा. Thu, 11 Jun 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

PM Modi आज नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T00:07:27+00:00

Pakistan News: POK में भयंकर बवाल, हालात हुए बेकाबू ... बड़ी हिंसा और विरोध प्रदर्शन से हड़कंप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T00:00:08+00:00

Bengal News | TMC Crisis | Sushmita Dev ने Rajya Sabha सांसद पद से इस कारण दिया इस्तीफा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T23:45:36+00:00

TMC Crisis: Sushmita Dev के Resignation पर Kunal Ghosh का बड़ा बयान..विलय की खबरों पर तोड़ी चुप्पी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T23:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers