Responsive Scrollable Menu

प्रणित मोरे के शो में लेडी डॉक्टर का शर्मनाक खुलासा, बताया- 'डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट का उड़ाते हैं मजाक'

Pranit More Show Viral Video: प्रणित मोरे (Pranit More) आज के समय में फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन की लिस्ट में शामिल हैं, उन्होंने अपने टैलेंट के जरिए बहुत बड़ी पहचान बना ली है. इतना ही नहीं वह बिग बॉस 19 का भी हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि, इन दिनों वह अपने कॉमेडी शो को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. अभी हाल ही में उनके शो से जुड़ा  '370 रुपये की बिरयानी' वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसकी जमकर आलोचना हुई. अब उसी शो का एक और पुराना क्लिप सामने आया है, जिसने महिलाओं को लेकर एक अलग ही बहस छेड़ दी है.

वायरल वीडियो में प्रणित मोरे लेडी डॉक्टर से मेडिकल कॉलेज और पोस्टमार्टम रूम से जुड़े एक्सपीरियंस को लेकर पर बातचीत करते दिखाई देते हैं. इसी दौरान डॉक्टर ने खुलासा किया कि मेडिकल छात्रों के बीच कभी-कभी डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर मजाक किया जाता है. यही बयान अब सोशल मीडिया पर तीखे रिएक्शन की वजह बन गया है. आइए शुरू से सब कुछ समझते हैं-

वायरल वीडियो में क्या कहा गया?

वीडियो में लेडी डॉक्टर पोस्टमार्टम प्रोसेस का जिक्र करते हुए बताती हैं कि किस डेड बॉडी के अलग-अलग पार्ट्स् की जांच की जाती है. इसी दौरान प्रणित मोरे उनसे पूछते हैं कि मेडिकल छात्रों के बीच माहौल हमेशा सीरियस रहता है या कभी मजाक भी होता है. इस सवाल के जवाब में डॉक्टर कहती हैं कि कभी-कभी मजाक करते हैं और कुछ मामलों में  डेड बॉबी के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर जोक करते हैं.  शो में आई हुई डॉक्टर की यह बात सुनकर प्रणित मोरे भी हक्के बक्के रह जाते हैं. हालांकि, वह मजाक बनाते हुए कहते हैं कि लोग किसी उद्देश्य के लिए अपनी बॉडी मेडिकल रिसर्च को दान करते हैं और आप जैसे लोग इस तरह मजाक बनाते हो.

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने कॉमेडियन प्रणित मोरे और उनकी टीम पर सवाल उठाए कि ऐसे कंटेंट को पब्लिकली मंच पर परोसने की जरूरत क्यों पड़ी. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे कटेंट के जरिए जरिए लगातार चर्चा बटोरना सही तरीका नहीं है और कॉमेडी को विवादित चीजों से अलग रखा जाना चाहिए. दूसरे यूजर ने कहा कि डेड बॉडी का इस तरह मजाक उड़ाना बिल्कुल गलत हैं और मेडिकल प्रोफेशन में इसका सम्मान किया जाना चाहिए. 

कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या ऐसे मामलों में रिएक्शन लोगों का राय बदल जाती है. अगर यही बात किसी पुरुष डॉक्टर ने की होती तो कॉन्ट्रोवर्सी हो जाती. दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने कहा कि वायरल क्लिप का मतलब निकालना सही नहीं होगा. उनका तर्क था कि छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर पेश किए गए वीडियो अक्सर गलत सही नहीं होते हैं.

ये भी पढ़ें: 'कॉम्प्रोमाइज करोगी 7 लाख मिलेंगे...' 'जोधा अकबर' की इस एक्ट्रेस से डायरेक्टर ने कही थी ऐसी बात, सुनते ही रह गई थीं हैरान

कौन हैं प्रणित मोरे?

प्रणित मोरे स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर हैं और वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में भी नजर आए थे. उनकी कॉमेडी का बड़ा हिस्सा ऑडियंस इंटरैक्शन और क्राउड वर्क पर बेस्ड रहता है. हालांकि हाल के दिनों में उनके शो से जुड़े कई वीडियो विवादों के घेरे में हैं. एक तरफ उनके फैंस इसे स्टैंड-अप कॉमेडी बताते हैं, वहीं क्रिटिक्स इसे जरूरत से ज्यादा आजादी बता रहे हैं.

फिलहाल लेडी डॉक्टर और डेड बॉडी डोनेशन से जुड़े इस वायरल क्लिप ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. इस वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा सिर्फ एक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सवाल भी उठ रहा है कि जब पुरुषों पर कार्रवाई हो सकती हैं तो महिलाओं पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है. 

ये भी पढ़ें: यशवर्धन आहूजा से नाओमिका सरन तक, 2026-27 में बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार हैं ये नए स्टार्स

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: पंजाब-हरियाणा में भयंकर आंधी-बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में बाढ़ का खतरा; जानें IMD का अपडेट

कल का मौसम, 11 जून: देश के एक बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है क्योंकि मॉनसून अपनी पुरानी रफ्तार में तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का बड़ा अलर्ट जारी किया है.

क्या कहते हैं वैज्ञानिक

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मॉनसून की उत्तरी सीमा इस समय हरनाई, सोलापुर, कलबुर्गी, नंद्याल, चेन्नई और सिलिगुड़ी से होकर गुजर रही है. आने वाले चार से पांच दिनों में इसके महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में पूरी तरह छा जाने की उम्मीद है. इसके प्रभाव से दक्षिण और पूर्वी भारत में जहां जोरदार बारिश शुरू हो गई है, वहीं उत्तर भारत के लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है.

दिल्ली-एनसीआर सहित यूपी में आंधी का संकट

उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में 11 और 12 जून को मौसम में एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में इन दो दिनों के दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने की आशंका है, जिसके साथ तेज बारिश भी होगी. इसके बाद भी राहत नहीं मिलेगी और 13 से 16 जून के बीच धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा. उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ समेत पूरे राज्य में 11 से 16 जून के बीच झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग ने विशेष रूप से 12 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओले गिरने और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने की चेतावनी दी है.

राजस्थान में धूल का गुबार 

राजस्थान के लोगों के लिए आने वाले दिन काफी सतर्क रहने वाले हैं. जयपुर सहित पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के तमाम इलाकों में 11 से 13 जून के बीच भयंकर आंधी चलने और धूल का गुबार छाए रहने की आशंका जताई गई है. इसके बाद 14 से 16 जून के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

पहाड़ों पर ओलावृष्टि की चेतावनी

दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 11 और 12 जून को व्यापक स्तर पर भारी बारिश होने की संभावना है. पहाड़ों पर जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए इन दो दिनों में भारी ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे यातायात बाधित हो सकता है.

महाराष्ट्र में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय 

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मुंबई और आसपास के इलाकों में 11 जून को भारी बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी 12 जून तक आंधी और बारिश का दौर बना रहेगा.

मध्य प्रदेश में ओले का अलर्ट

मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों सहित राज्य के कई हिस्सों में 12 जून को ओले गिरने और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की बड़ी संभावना है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और विदर्भ के इलाकों में भी 11 और 12 जून को तेज आंधी-तूफान को लेकर लोगों को सावधान रहने को कहा गया है.

दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण भारत के राज्यों में मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. बेंगलुरु सहित आंतरिक कर्नाटक के हिस्सों में 11 और 12 जून को अत्यंत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है. केरल, माहे और तमिलनाडु के कई इलाकों में भी इन दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मौसम खराब रहेगा. हैदराबाद सहित तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में 11 से 13 जून के बीच गरज-चमक के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं और अंधड़ चलने की आशंका है. तेलंगाना के कुछ हिस्सों में आज ही भारी बारिश की शुरुआत हो सकती है.

पूर्वोत्तर में बाढ़ का खतरा और बिहार झारखंड का हाल

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले छह दिनों यानी 11 से 16 जून तक लगातार मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 11 से 14 जून के बीच इतनी ज्यादा बारिश हो सकती है जिससे वहां बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति पैदा होने का खतरा बढ़ गया है. इधर कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में 11 जून को और बिहार-झारखंड में 11 और 12 जून को 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भीषण आंधी के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है. सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि बिहार के कई जिलों में 12 जून तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज बारिश होगी या नहीं? तेज हवाओं ने दोहराया 25 साल पुराना रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

Women World Cup 2026: आखिरी ओवर में हारी भारतीय टीम, बेकार गई ऋचा घोष की 36 गेंद में 68 रन की पारी

IND W vs ENG W Women World Cup 2026 Warm Up Match: अपने पहले वार्म अप मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को हराया था, लेकिन 10 जून को खेले गए दूसरे वार्म अप मैच में इंग्लैंड से पांच रन से हार गई. भारतीय टीम के लिए ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा 36 गेंद में 68 रन की पारी खेली. Wed, 10 Jun 2026 19:10:53 +0530

  Videos
See all

TMC Political Crisis: बीच डिबेट BJP प्रवक्ता Shahzad Poonawala ने बताया TMC का Full Form | TMCvsBJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T13:36:53+00:00

Karnataka में खाद संकट! चप्पलों ने लगाया नंबर | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T13:38:11+00:00

Driving test booking rules are being tightened after thousands of no shows. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T13:39:38+00:00

NDA Meeting in Delhi: PM Modi के नाम नया रिकॉर्ड | CM Yogi, Amit Shah समेत NDA नेताओं की बड़ी बैठक #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T13:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers