जिस घास को लोग समझते थे बेकार, वही बनी गांवों की आय का बड़ा जरिया! सरपता से तैयार हो रहे कई उपयोगी उत्पाद
Bharatpur Hindi News: खुले मैदानों और बंजर भूमि में स्वतः उगने वाली सरपता घास आज ग्रामीणों के लिए आय का महत्वपूर्ण स्रोत बनती जा रही है. पहले जिस घास को सामान्य और कम उपयोगी माना जाता था, अब उसकी बढ़ती मांग ने गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा कर दिए हैं. सरपता घास का उपयोग झाड़ू, टोकरी, चटाई और झोपड़ियों की छत बनाने जैसी कई पारंपरिक जरूरतों में किया जाता है. पर्यावरण अनुकूल और कम लागत वाली होने के कारण इसके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है. ग्रामीण परिवार इस घास को एकत्रित कर विभिन्न हस्तशिल्प वस्तुएं तैयार करते हैं और स्थानीय बाजारों में बेचकर अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं. यह घास न केवल आर्थिक रूप से सहायक साबित हो रही है, बल्कि पारंपरिक ग्रामीण शिल्प और स्थानीय संसाधनों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.
गठबंधन को संवारने में कुछ कमी रह गई... पृथ्वीराज चव्हाण ने राहुल गांधी को फंसा दिया?
Prithviraj Chavan: दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक के महज 48 घंटे बाद ही विपक्षी एकता पर सवाल उठने लगे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाणने खुलकर कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के बावजूद विपक्ष की भूमिका प्रभावी तरीके से नहीं निभा पा रही है. उन्होंने यह भी माना कि INDIA गठबंधन को और बेहतर ढंग से संभाला जाना चाहिए था, लेकिन कई कमियां रह गईं. चव्हाण के बयान के बाद गठबंधन के भीतर चल रही नाराजगी भी सामने आने लगी है. सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने डीएमके और सीट शेयरिंग जैसे मुद्दों पर कांग्रेस नेतृत्व से नाराजगी जताई. तेजस्वी यादव और वामपंथी दलों ने भी कई मामलों में अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं. सहयोगी दलों का मानना है कि गठबंधन के भीतर भरोसे और तालमेल की कमी दिखाई दे रही है. हालांकि कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है. कांग्रेस नेता अजय वर्मा का कहना है कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है और नेता खुलकर अपनी राय रख सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सहयोगी दलों के साथ लगातार संवाद कर रही है. लेकिन सवाल अब भी बना हुआ है कि अगर सब कुछ ठीक है तो सहयोगी दल और पार्टी के वरिष्ठ नेता बार-बार नेतृत्व और गठबंधन प्रबंधन पर सवाल क्यों उठा रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







