Responsive Scrollable Menu

PM मोदी ने तोड़ा जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड, कैबिनेट में पास हुआ ये प्रस्ताव; सात संकल्प भी

मोदी कैबिनेट की आज बुधवार को बैठक हुई. इस बार की मीटिंग खास रही, क्योंकि आज ही के दिन पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा है. वह सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम के तौर पर रहने वाले नेता बन गए हैं. बतौर प्रधानमंत्री देश की सेवा करते हुए आज उन्होंने 4399 दिन पूरे कर लिए. नेहरू 4398 दिनों तक लगातार इस पद पर रहे.

Continue reading on the app

kanwar Yatra 2026: क्या है कांवड़ यात्रा और कहां-कहां होती है, किसने की थी पहली बार?

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है. साल 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होगी. इस दौरान देशभर में लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा निकालेंगे और पवित्र नदियों से जल लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे. आइए इस खास मौके पर जानते हैं पावन कावंड़ यात्रा की उस कहानी के बारे में जो हर साल शिवभक्तों को आस्था के धागे में पिरोती है.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games में Team India से भिड़ंत से पहले Pakistan का सरेंडर? Babar-Rizwan जैसे बड़े नाम बाहर

पाकिस्तान ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों की पुरुषों की टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बुधवार को सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की अगुआई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें अधिकतर खिलाड़ी अनुभवहीन हैं। टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस राऊफ और शादाब खान जैसे सीनियर स्टार खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। फरहान पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे।

पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले अब्दुल समद को उप कप्तान बनाया गया है। टीम में शामिल अबरार अहमद, उस्मान खान और सईम अयूब ने ही हाल में पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। टीम के चार सदस्यों आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद ने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण नहीं किया है। एशियाई खेल 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक आइची-नागोया में होंगे और 10 टीम वाला पुरुषों का टी20 टूर्नामेंट 24 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट के प्रवेश के लिए क्वालीफिकेशन का जरिया बन सकता है।

चुने गए 15 खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के सीमित ओवरों के शिविर का भी हिस्सा हैं जो 15 जून से लाहौर में शुरू हो रहा है। टीम इस प्रकार है: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफियान मोकिम और उस्मान खान।

Wed, 10 Jun 2026 15:12:10 +0530

  Videos
See all

Pakistan में लोगों का भड़का बड़ा विरोध, रावलकोट से मुजफ्फराबाद तक हजारों लोग सड़कों पर उतरे। #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T09:43:47+00:00

कंसा पासी किले में मजार के खिलाफ 31 जिलों में यात्रा #lucknownews #shortsvideo #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T09:44:43+00:00

PM Modi Breaks Nehru Record: PM Modi ने Jawaharlal Nehru का रिकॉर्ड भी तोड़ा दिया! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T09:42:29+00:00

अब मैं पूरी तरह आज़ाद हूं-Sushmita Dev #sushmitadev #shortsvideo #tmcvsbjp #bengalpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T09:44:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers