Responsive Scrollable Menu

Delhi Jewellery & Gem Fair 2026: एक लाख के निवेश से खड़ा करें बिजनेस, कंपनी का दावा-डायमंड मार्केट से पैसे कमाने का बड़ा मौका

Delhi Jewellery & Gem Fair 2026 का आयोजन 26 से 28 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाला है. देशभर के ज्वेलर्स, मैन्युफैक्चरर्स, ट्रेडर्स और ज्वेलरी इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारी इस आयोजन में भाग लेंगे. यहां ​पर आम जनता को मार्केट में आए नए ज्वेलरी विकल्प के साथ इस क्षेत्र में बिजनेस के नए रास्तों की जानकारी मिल सकती है. Izusa Diamond Jewellery का दावा है कि फेयर में आने ज्वेलर्स एक लाख के न्यूनतम निवेश पर कंपनी से जुड़कर डायमंड ज्वेलरी बिजनेस में नए अवसर तलाश सकते हैं. कंपनी का कहना है कि प्रगति मैदान में लग रहे जेम फेयर के माध्यम से ज्वेलर्स को 1 लाख के न्यूनतम निवेश से बिजनेस शुरू करने की अहम जानकारी मिल सकेगी. 

1 लाख से डायमंड ज्वेलरी बिजनेस का अवसर

Izusa Diamond Jewellery का लक्ष्य है कि वह उन ज्वेलर्स को डायमंड ज्वेलरी सेगमेंट से जोड़ना है, जो कम शुरुआती निवेश के साथ अपने कारोबार में एक नया सेगमेंट शामिल करना चाहते हैं. यह अवसर खास तौर पर उन ज्वेलर्स के लिए अहम हो सकता है, जो पहले से ही ज्वेलरी कारोबार में हैं और अपने मौजूदा कस्टमर बेस के बीच डायमंड ज्वेलरी की रेंज पेश कर अपने बिजनेस को विस्तार देना चाहते हैं.

कंपनी के अनुसार, यह विशेष पहल केवल दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर 2026 के दौरान तीन दिनों के लिए उपलब्ध रहेगी. ज्वेलर्स फेयर में कंपनी के प्रतिनिधियों से मिलकर निवेश, बिजनेस मॉडल और कंपनी के साथ जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकते हैं. 

कंपनी के CEO और जनरल मैनेजर भी रहेंगे मौजूद

फेयर के दौरान Izusa Diamond Jewellery के CEO डॉ. सनी वर्मा और जनरल मैनेजर आदित्य वर्मा की भी मौजूदगी रहेगी. ज्वेलर्स और बिजनेस पार्टनर्स के लिए यह कंपनी के नेतृत्व से सीधे संवाद का मौका मिलेगा. कंपनी इस दौरान अपने डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन को भी सामने रखेगी. इसमें आधुनिक डिजाइन और बदलते बाजार की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए उत्पादों पर फोकस रहेगा.

डायमंड ज्वेलरी में बढ़ते कारोबारी अवसर

ज्वेलरी बाजार में ग्राहकों की पसंद में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन और डायमंड ज्वेलरी भी ग्राहकों के बीच अपनी जगह बना रही है. ऐसे में ज्वेलर्स के लिए डायमंड सेगमेंट को अपने कारोबार में शामिल करना नए कारोबारी अवसरों का रास्ता खोल सकता है.

हॉल नंबर 5 होगा स्टॉल 

Delhi Jewellery & Gem Fair 2026 में Izusa Diamond Jewellery का स्टॉल हॉल नंबर 5, स्टॉल H48 में होगा. फेयर में पहुंचने वाले ज्वेलर्स यहां कंपनी के डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन को देख सकते हैं.

Continue reading on the app

इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनना गल्फ जाने से बेहतर...जानिए गोरखा भर्ती में अड़ंगा लगाना नेपाल को कैसे पड़ रहा भारी

अग्निपथ योजना से पहले भारतीय सेना स्वतंत्रता के समय नेपाल, भारत और ब्रिटेन के बीच साइन की गई त्रिपक्षीय संधि के तहत नेपाली गोरखा सैनिकों की भर्ती करती थी। इस संधि के तहत गोरखा सैनिकों की चार रेजिमेंट (2nd, 6th, 7th और 10th) ब्रिटिश सेना को सौंपी गई थीं। बाकी रेजिमेंट (1st, 3rd, 4th, 5th, 8th और 9th) भारतीय सेना के पास रहीं। आजादी के तुरंत बाद भारत ने 11वीं गोरखा राइफल्स नाम से एक नई रेजिमेंट भी बनाई थी

Continue reading on the app

  Sports

TNPL लीग के बीच बैन हुआ खिलाड़ी, BCCI ने लगाया जुर्माना, मैच में फोन इस्तेमाल करने की सजा

तमिलनाडु में आयोजित हो रही टी20 लीग में ये मामला आया है, जिसमें एक टीम के खिलाड़ी को मैच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया. आरोपी खिलाड़ी या टीम का नाम अभी सामने नहीं आया है. Fri, 14 Aug 2026 21:52:17 +0530

  Videos
See all

Partition पर CM Yogi Adityanath ने Congress को लताड़ा | Partition Horrors Remembrance Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T17:06:51+00:00

News Ki Pathshala | पानी का रोना रोने लगे शहबाज ! #newskipathshala #pakistannews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T17:05:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers