इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनना गल्फ जाने से बेहतर...जानिए गोरखा भर्ती में अड़ंगा लगाना नेपाल को कैसे पड़ रहा भारी
अग्निपथ योजना से पहले भारतीय सेना स्वतंत्रता के समय नेपाल, भारत और ब्रिटेन के बीच साइन की गई त्रिपक्षीय संधि के तहत नेपाली गोरखा सैनिकों की भर्ती करती थी। इस संधि के तहत गोरखा सैनिकों की चार रेजिमेंट (2nd, 6th, 7th और 10th) ब्रिटिश सेना को सौंपी गई थीं। बाकी रेजिमेंट (1st, 3rd, 4th, 5th, 8th और 9th) भारतीय सेना के पास रहीं। आजादी के तुरंत बाद भारत ने 11वीं गोरखा राइफल्स नाम से एक नई रेजिमेंट भी बनाई थी
नागपुर स्नातक सीट पर BJP ने ताकत झोंकी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने तैयारियों का लिया जायजा
नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ का दो दिवसीय दौरा किया. इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक जिलों में बैठकें कीं. इन बैठकों के जरिए उन्होंने चुनावी रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका की समीक्षा की.
चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान
रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में नागपुर ग्रामीण (रामटेक), चंद्रपुर महानगर एवं ग्रामीण, गढ़चिरौली, गोंदिया, भंडारा, नागपुर महानगर, काटोल और वर्धा के संगठनात्मक जिलों की बैठकें हुईं. बैठकों में संगठन को मजबूत करने, चुनावी योजना और कार्यपद्धति की समीक्षा की गई. चव्हाण ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठित एवं योजनाबद्ध तरीके से चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया.
फडणवीस के नेतृत्व में विदर्भ में विकास तेज हुआ
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विदर्भ में विकास तेज हुआ है. नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पुण्यभूमि है और विदर्भ भाजपा का मजबूत गढ़ है. इस दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह के साथ जीत का आत्मविश्वास दिखाई दिया. नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए हम पूरी ताकत के साथ तैयार हैं. हमें पूरा विश्वास है कि जीत हमारी ही होगी.”
पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा हुआ
चंद्रपुर में आयोजित बैठक के दौरान ब्रह्मपुरी के प्रो.शेख सर का रविंद्र चव्हाण के हाथों सम्मान किया गया. प्रो. शेख सर वर्ष 1980 से पार्टी के कार्यों के लिए समर्पित रहे हैं. इस अवसर पर चव्हाण ने कहा कि प्रो. शेख सर जैसे समर्पित और वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा परिवार के वास्तविक आधारस्तंभ हैं. ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं के संघर्ष और योगदान से ही पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा हुआ है.
चुनावी तैयारियों की जानकारी ली
दौरे के दौरान रविंद्र चव्हाण ने रामटेक के जिलाध्यक्ष आनंदराव राऊत, विधायक कीर्तिकुमार (बंटी) भांगड़िया, पूर्व विधायक अतुल देशकर, वरिष्ठ नेता किशन नागदेवे, पूर्व विधायक कृष्णा गजभिये और विधायक विनोद अग्रवाल के निवास एवं कार्यालयों पर सदिच्छा भेंट की. इस दौरान उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों की जानकारी ली.
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल
इस दौरे में मंत्री डॉ. अशोक उईके, राज्यमंत्री एवं पालकमंत्री पंकज भोयर, प्रदेश महासचिव विधायक संजय कुटे, विधायक संजय भेंडे, विधायक प्रवीण दटके, विधायक कीर्तिकुमार (बंटी) भांगड़िया, विधायक किशोर जोरगेवार, विधायक करण देवतले, विधायक देवराव भोंगळे, विधायक चैनसुख संचेती, विधायक अरुण लखाणी, विधायक परिणय फुके, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक विजय रहांगडाले, विधायक संजय पुराम और विधायक अविनाश ब्राह्मणकर सहित पूर्व सांसद हंसराज अहीर, सुनील मेंढे, पूर्व विधायक तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation












