Responsive Scrollable Menu

Prabhasakshi NewsRoom: Trump के हमले से बौखलाये Iran ने Bahrain से Jordan तक कर दी मिसाइलों की बारिश

पश्चिम एशिया की धरती पर बारूद का ऐसा तूफान उठा है जिसने पूरी दुनिया की सांसें रोक दी हैं। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिडी यह आग अब उस महाविस्फोट की चेतावनी बन चुकी है जो पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकता है। होरमुज जलडमरूमध्य से लेकर बहरीन, जॉर्डन और दक्षिणी लेबनान तक मिसाइलों, ड्रोन और हवाई हमलों की गूंज ने यह साफ कर दिया है कि अब हालात नियंत्रण से बाहर जाने की कगार पर पहुंच चुके हैं।

इस भड़कते संकट की शुरुआत उस वक्त हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकाप्टर को मार गिराया। ट्रंप ने इसे अमेरिका की सैन्य ताकत पर सीधी चोट बताते हुए तुरंत जवाबी कार्रवाई का एलान कर दिया। अमेरिकी सेना ने कुछ ही घंटों बाद ईरान के दक्षिणी इलाकों पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। बंदर अब्बास, किश्म, सिरिक, मिनाब और जास्क जैसे रणनीतिक इलाकों में जोरदार धमाके सुनाई दिए। अमेरिका ने दावा किया कि उसने ईरानी राडार और संचार ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिकी हमलों में जल ढांचा और नागरिक सुविधाएं तबाह हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत ने पहली बार तैनात किए 12 परमाणु बम, खुलासे से हिली दुनिया!

ईरान ने भी पीछे हटने की बजाय सीधी चुनौती देने का रास्ता चुना। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बहरीन में मौजूद अमेरिकी पांचवें बेडे को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए। बहरीन में मिसाइल चेतावनी सायरन बज उठे और पूरा इलाका दहशत में डूब गया। ईरान ने साफ शब्दों में कहा कि अगर अमेरिका ने एक और हमला किया तो जवाब “कुचल देने वाला और निर्णायक” होगा। ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमानों के हैंगर और कमांड सेंटर को निशाना बनाया है।

इतना ही नहीं, ईरान ने जॉर्डन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर भी हमला बोल दिया। जॉर्डन ने दावा किया कि उसने अमेरिकी ठिकानों की ओर बढ़ रही पांच मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। वहीं कुवैत में भी हवाई सुरक्षा तंत्र सक्रिय करना पड़ा। इन हमलों ने यह साफ कर दिया कि अब यह संघर्ष केवल ईरान और अमेरिका तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरा पश्चिम एशिया युद्ध के मुहाने पर खड़ा है।

दूसरी ओर इजरायल ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के टायर क्षेत्र समेत कई इलाकों में हिजबुल्लाह के ड्रोन और मिसाइल लांच ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमले किए। इजरायल का दावा है कि उसने छह महत्वपूर्ण ठिकानों को तबाह कर दिया है। सेना ने धुंधले हवाई वीडियो जारी कर यह दिखाने की कोशिश की कि कैसे लेबनान के गांवों और घरों पर बम बरसाए गए। लेकिन इसके जवाब में हिजबुल्लाह ने भी हमला तेज कर दिया।

हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों, बख्तरबंद वाहनों और सैन्य कमांड ठिकानों पर चौदह हमले किए हैं। बिय्यादा, रशफ, अल कवजा और कंतारा जैसे इलाकों में रॉकेट और ड्रोन हमलों की खबरों ने इजरायल की चिंता बढ़ा दी है। हिजबुल्लाह ने यह भी दावा किया कि उसने इजरायली हर्मीस-450 ड्रोन को मार भगाया और समुद्री ठिकानों पर विस्फोटक ड्रोन दागे।

हालांकि इस भीषण तनाव के बीच कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। अमेरिका ने संकेत दिया है कि उसकी हालिया सैन्य कार्रवाई फिलहाल पूरी हो चुकी है और वह आगे तत्काल युद्ध नहीं चाहता। दूसरी तरफ ईरान ने भी औपचारिक रूप से युद्धविराम की घोषणा नहीं की, लेकिन उसके बयानों में यह संकेत जरूर मिला कि वह फिलहाल पूर्ण युद्ध से बचना चाहता है। इसके बावजूद जमीन पर जारी हमले और जवाबी हमले यह बता रहे हैं कि हालात किसी भी क्षण विस्फोटक मोड़ में जा सकते हैं।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस संकट को और भड़का दिया जब उन्होंने कहा कि होरमुज जलडमरूमध्य कोई अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र नहीं है, बल्कि यह ईरान और ओमान की साझा संप्रभुता के तहत आता है। उनका यह बयान सीधे तौर पर अमेरिका को चुनौती माना जा रहा है, क्योंकि दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। यदि यहां तनाव और बढ़ा तो पूरी दुनिया में तेल संकट और आर्थिक भूचाल आ सकता है।

इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अमेरिका ईरान के ताजा हमलों को सहकर पीछे हटेगा या फिर एक और विनाशकारी जवाब देगा। देखा जाये तो पश्चिम एशिया की धरती पर फैल चुकी यह आग अब केवल क्षेत्रीय संघर्ष नहीं रही, बल्कि यह तीसरे विश्व युद्ध की दस्तक जैसी दिखाई देने लगी है। मिसाइलों की गूंज, ड्रोन की तबाही और युद्ध के खुले ऐलान ने दुनिया को उस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है जहां एक गलत फैसला पूरी मानवता को भारी कीमत चुकाने पर मजबूर कर सकता है।

Continue reading on the app

PM Kisan की अगली किस्त आने से पहले मोबाइल से मिनटों में कर लें यह काम, वरना अटक सकता है पैसा

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर. 2,000 रुपये पाने के लिए e-KYC, आधार लिंकिंग और बैंक डिटेल्स अपडेट रखें. लाभार्थी स्टेटस ऑनलाइन आसानी से चेक किया जा सकता है. जानिए इसका आसान तरीका.

The post PM Kisan की अगली किस्त आने से पहले मोबाइल से मिनटों में कर लें यह काम, वरना अटक सकता है पैसा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Asian games 2026: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का ऐलान, बाबर-शाहीन की छुट्टी; 2 शतक ठोकने वाले को बनाया कप्तान

Pakistan Asian games squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026 एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। एशियन गेम्स जापान में 19 सितंबर से 14 अक्टूबर तक होने हैं। युवा खिलाड़ियों को तरजीह देते हुए, चयनकर्ताओं ने बाबर आज़म, शाहीन शाह अफ़रीदी और सलमान अली आगा जैसे कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया। 

ओपनिंग बैटर साहिबज़ादा फरहान को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि अब्दुल समद, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए पांच टी20 खेले हैं, वो उप-कप्तान होंगे। टीम के चयन से पता चलता है कि पीसीबी उभरते हुए खिलाड़ियों को बड़े मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में मौका देना चाहता और साथ ही कई स्थापित खिलाड़ियों को इंटरनेशनल ड्यूटी से ब्रेक देना चाहता।

30 साल के फरहान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 46 T20 मैचों में 1305 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। फरहान का 2026 टी20 वर्ल्ड कप भी शानदार रहा था, जिसमें वे टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। उभरती हुई प्रतिभाओं पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए, पीसीबी ने बताया कि एशियन गेम्स की टीम के चार सदस्यों ने अभी तक पाकिस्तान के लिए टी20 में डेब्यू नहीं किया है, जो अगली पीढ़ी को दिए जा रहे मौकों को दिखाता है।

पीसीबी ने एक बयान में कहा, '15 सदस्यीय टीम में आकिफ जावेद, अली रज़ा, माज़ सदाकत और साद मसूद ऐसे चार खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक T20 फॉर्मेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं किया। इसके अलावा, एशियन गेम्स की टीम के लिए चुने गए 15 में से 14 खिलाड़ी NCA व्हाइट-बॉल कैंप का हिस्सा हैं, जो सोमवार, 15 जून से लाहौर में शुरू होने वाला है।'

इस बीच, हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उनका सफर सुपर 8 स्टेज पर ही खत्म हो गया। यह झटका एक और चूके हुए मौके के ठीक बाद लगा, क्योंकि वे एशिया कप के फाइनल में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से हार गए थे। लगातार टूर्नामेंट में मिली निराशाओं के कारण भविष्य के इवेंट्स के लिए एक मज़बूत टीम बनाने पर ध्यान और बढ़ गया है।

पाकिस्तान एशियन गेम्स स्क्वॉड: साहिबज़ादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ़ जावेद, अली रज़ा, अराफ़ात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज़, माज़ सदाक़त, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफ़ियान मोक़िम और उस्मान खान (विकेट-कीपर)।

सपोर्ट स्टाफ़: माइक हेसन (हेड कोच), एशले नोफ़के (बॉलिंग कोच), शेन मैकडरमॉट (फ़ील्डिंग कोच), मुहम्मद ताहिर (फ़िज़ियोथेरेपिस्ट), इमरान उल्लाह (ट्रेनर), उस्मान हाशमी (एनालिस्ट-सह-टीम ऑपरेशन्स कोऑर्डिनेटर)।

Wed, 10 Jun 2026 10:58:43 +0530

  Videos
See all

हमले के बाद Iran का जोरदार पलटवार #iranusconflict #viralvideo #iranwar #warupdate #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:46:27+00:00

CM Yogi Felicitates Rambhadracharya | CM योगी ने छुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य के पैर! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:45:10+00:00

America-Iran तनाव ने लिया खतरनाक मोड़! #iranusconflict #viralvideo #iranwar #warupdate #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:46:15+00:00

Airport पर Spot हुए Sunil Shetty #shorts #viral #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:45:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers