PM मोदी के तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, बने देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री; NDA सरकार के 12 पूरे
Modi Government 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (10 जून, 2026) पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसी के साथ पीएम मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाला प्रधानमंत्री बन गए. बुधवार को मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो गए. इन 12 सालों में बीजेपी ने देश की राजनीति में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. देश के नए इलाकों में भी बीजेपी का विस्तार हुआ है. साथ ही पार्टी को कई अलग-अलग समुदायों का भी समर्थन मिला है.
मोदी सरकार के 4399 दिन पूरे
पीएम मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर आज 4399 दिन पूरे हो गए. जिससे वे लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में पद संभाला था. जबकि 1951-52 में भारत में पहली बार आम चुनाव हुए. जिसमें जीत के बाद वे 1964 में अपनी मृत्यु तक इस पद पर बने रहे. वहीं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल 16 साल से थोड़ा कम रहा, लेकिन वे दो अलग-अलग बार इस पद पर रहीं.
मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां
अगर मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों के बारे में बात करें तो इन सालों में मोदी सरकार ने वामपंथी उग्रवाद को खत्म कर दिया. साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के वितरण में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं. JAM ट्रिनिटी और UPI जैसे प्लेटफॉर्म के आने से डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ा है. इसके अलावा रेल, सड़क और एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार मिली है. मोदी सरकार ने भारत की रक्षा और परमाणु नीति को नया रूप दिया है, और 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तानी आतंकवाद, खासकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है. मोदी सरकार ने देश को कोराना जैसी महामारी और तीन विनाशकारी वैश्विक युद्धों के दौर से भी सफलतापूर्वक निकाला है.
आजादी के बाद पहली बार बंगाल में बनी बीजेपी की सरकार
पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों की बात करें तो पीएम मोदी के दम पर आजादी के बाद पहली बार बीजेपी बंगाल की सत्ता में आई है और असम विधानसभा चुनावों में मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की शानदार जीत हुई है. पार्टी ने आजादी के बाद पहली बार बंगाल में सरकार बनाई, तृणमूल कांग्रेस को हराया और एक ऐसे राज्य में अपनी पैठ बनाई जहां कभी लेफ्ट और कांग्रेस का दबदबा था, इसी राज्य में जनसंघ के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था.
हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। यह हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि… pic.twitter.com/URtsOWF4BT
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2026
पीएम मोदी को सम्मानित करेगा एनडीए
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करेगा. जिसे लेकर आज एक बैठक होगी. जिसमें एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस बैठक में एनडीए के सदस्य प्रधानमंत्री के कामकाज और नेतृत्व के लिए उनका सम्मान करेंगे. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी खुद करेंगे. जिसमें एनडीए के 72 नेता शामिल होंगे.
'भरोसे, विकास और जन-कल्याण को समर्मित 12 साल का सफर'
अपनी सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि यह 12 साल का सफर भरोसे, विकास और जन-कल्याण को समर्पित रहा है. उन्होंने कहा, "140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ, हमने अपने युवाओं, महिलाओं और किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इन्हीं अथक प्रयासों का नतीजा है कि आज इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल क्रांति तक, देश ने वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई है." बता दें कि नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला. 2019 में उन्हें और भी बड़े जनादेश के साथ दोबारा चुना गया और 2024 में वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने.
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर क्या बोले बीजेपी अध्यक्ष?
वहीं मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि मोदी का कार्यकाल विकास और जन-कल्याण वाला रहा है, जिसमें देश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है. उन्होंने कहा कि गरीबी दूर करने वाली योजनाओं के जरिए 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया. इनमें 4 करोड़ पक्के घर, 60 करोड़ लोगों के लिए सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 57 करोड़ मुद्रा लोन और 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण शामिल है, जिससे खास तौर पर महिलाओं की गरिमा का ध्यान रखा गया.
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 38,400 करोड़ का रिकॉर्ड डिफेंस एक्सपोर्ट और 79 लाख करोड़ का रिकॉर्ड कुल एक्सपोर्ट हासिल किया गया. सुरक्षा के मोर्चे पर, उन्होंने कहा कि सरकार वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने, सीमावर्ती राज्यों में आतंकी नेटवर्क पर लगाम लगाने और जमीनी स्तर पर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने में सफल रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















