Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:हैंड ग्रेनेड फटने से जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में दो जवानों की मौत

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में मंगलवार को एक ग्रेनेड विस्फोट में दो जवानों की मौत हो गई। यह हादसा सेना के एक कैंप में नियमित रूप से उपकरणों के हस्तांतरण के दौरान हुआ। श्रीनगर स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने बताया कि घायल जवानों को तुरंत सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी मिलने के बाद ही इस घटना पर विस्तृत टिप्पणी की जाएगी। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… भारत ने स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट की अंतिम मंजूरी रोकी इलॉन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को भारत में संचालन की अंतिम मंजूरी अभी नहीं मिली है। सरकार ने स्टारलिंक टर्मिनलों के इस्तेमाल और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के चलते अंतिम स्वीकृति फिलहाल रोक रखी है। सरकारी अधिकारियों का मानना है कि भारत में सेवा शुरू होने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि स्टारलिंक का नेटवर्क देश के सभी सुरक्षा और कानूनी मानकों का पूरी तरह पालन करे। इसी वजह से अंतिम मंजूरी पर फैसला अभी लंबित है। स्टारलिंक को पहले ही भारत में सैटकॉम सेवाएं शुरू करने के लिए कई नियामकीय मंजूरियां मिल चुकी हैं, लेकिन पूर्ण लॉन्च के लिए कुछ अंतिम स्वीकृतियां अभी बाकी हैं। दिल्ली होटल में आग: 8 सदस्य खोने वाले परिवार के मुखिया की भी मौत दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिश स्टे में लगी भीषण आग ने गुरुग्राम के एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। परिवार के अंतिम जीवित सदस्य और मुखिया 80 वर्षीय राधेश्याम अग्रवाल का मंगलवार को मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। राधेश्याम फेफड़ों की गंभीर बीमारी के चलते कई दिनों से आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे। उनकी देखभाल के लिए ही उनके बेटे, बहू, पत्नी, पोतियां और तीन रिश्तेदार समेत 8 लोग फ्लोरिश स्टे होटल में ठहरे हुए थे। 3 जून को होटल में लगी आग में इन सबकी मौत हो गई थी। हैदराबाद में 7.5 किलो सोना चोरी, नेपाल के तीन नागरिक यूपी से गिरफ्तार हैदराबाद में एक कारोबारी के घर से 7.5 किलोग्राम सोने और करीब 1.5 किलोग्राम चांदी कि ज्वैलरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने नेपाल के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 6 जून को गाचीबौली इलाके में हुई। कारोबारी के घर में घरेलू सहायिका और रसोइये के तौर पर काम करने वाला नेपाली दंपति गहने लेकर फरार हो गया था। आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में छह पुलिस टीमें भेजी गईं थीं। जांच के दौरान तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पकड़ लिया गया। महाराष्ट्र के वर्धा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, तीन लोगों की जान गई महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा पुलगांव-अरवी रोड पर हुआ। जांच में सामने आया है कि एक बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी, जो सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। दोनों बाइक स्पीड में थीं। भिड़ंत इतनी तेज थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय योगेश मेश्राम, 36 वर्षीय देवेंद्र दर्ने और 58 वर्षीय गंगाधर दर्ने के रूप में हुई है। तीनों भंडारा जिले के निवासी थे।

Continue reading on the app

मां बोलीं- बेटा पानी पिलाने गया था, उसे ढूंढ लाओ:जयपुर पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड के बाद चीखें और सिसकियां, कल 8 लोग जिंदा जल गए थे

जयपुर के खोह-नागोरियान इलाके में 9 जून (मंगलवार) की सुबह हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री हादसे में सिर्फ मजदूरों की मौत नहीं हुई है। इस भीषण अग्निकांड ने कई हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन ली है। किसी का बेटा गया तो किसी का भाई, किसी ने अपने दोस्त को खोया है तो किसी ने पति को। कुल मिलाकर 7 परिवारों की दुनिया उजड़ गई। हादसे के बाद से पूरी बस्ती में सिर्फ चीखें, सिसकियां और अपनों को खोने का दर्द गूंज रहा है। इसी इलाके के राक्ष्या की ढाणी के रहने वाले याकूब के मकान नंबर-88 में यह अवैध फैक्ट्री चल रही थी। याकूब के साथ ही फैक्ट्री संचालक फिरोज भी फरार है। इस घने रिहायशी इलाके में हुए ब्लास्ट ने एक बच्चे और दो सगे भाइयों समेत 8 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। दैनिक भास्कर की टीम हादसे के शिकार परिवारों के घर पहुंची, तो वहां का मंजर देखकर आंखें नम हो गईं। मेरा बच्चा बहुत भोला था, मैं उसके बिना जिंदा नहीं रह पाऊंगी 16 साल का मोहम्मद रब्बिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। स्कूल की छुट्टियां होने के कारण वह अक्सर फैक्ट्री के आसपास चला जाता था, क्योंकि वहां उसके कुछ दोस्त काम करते थे। 9 जून की सुबह वह घर से सिर्फ इसलिए निकला था कि वह वहां काम करने वालों को पानी पिला सके। इस हादसे में रब्बिल की भी जान चली गई। मां नाजमीन बानो बदहवास हैं। कहती हैं- सुबह बेटा घर आया और बोला कि गोदाम वालों ने पानी मंगवाया है। वह दो बोतल पानी लेकर गया था। कुछ देर बाद आग की खबर आई। मैं भागकर मौके पर पहुंची, लोग झुलसी हालत में बाहर निकल रहे थे, लेकिन मेरा रब्बिल कहीं नहीं था। मेरा बच्चा बहुत भोला था, उसने कोई गुनाह नहीं किया था। मेरे छोटे बच्चों को ले जाओ, पर मेरा बड़ा बेटा मुझे वापस दे दो... उसके बिना मैं जिंदा नहीं रह पाऊंगी। पिता बीमार, घर का सहारा टूटा रब्बिल के पिता सिकंदर कुरैशी लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्हें नियमित रूप से खून चढ़ाना पड़ता है। परिवार पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, अब इस हादसे ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है। रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही मां नाजमीन जब भी होश में आती, मोबाइल में रब्बिल की तस्वीर देख फूट-फूटकर रो पड़ती। नानी ने रुंधे गले से कहा- मैंने उसे अपने बच्चे की तरह पाला था, मेरा रब्बिल जरूर आएगा। दोनों सगे भाइयों के शव देख भाई बेसुध हुआ इस हादसे का शिकार दो सगे भाई आजीम (18) और बिलाल (30) भी हुए हैं। सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भाई का शव लेने पहुंचे छोटे भाई राशिद खान की आंखों के आंसू सूख चुके थे। राशिद ने बताया कि छोटा भाई आजीम पिछले दो साल से इस फैक्ट्री में काम कर रहा था। बड़ा भाई बिलाल सिलाई का काम करता था। 9 जून को बिलाल सिर्फ अपने भाई आजीम से मिलने फैक्ट्री आया था। दोनों बैठकर बातें कर रहे थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ और दोनों आग की लपटों में घिर गए। बिलाल अपने पीछे पत्नी और 3 साल व 1 साल की दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है। 18 साल के आजीम की शादी की बात चल रही थी। परिवार उसके सेहरे के सपने बुन रहा था, लेकिन एक झटके में सब खाक हो गया। बचपन की दोस्ती, मौत भी जुदा नहीं कर सकी हादसे में जान गंवाने वाले समीर खान (20) और आजीम (18) बचपन के पक्के दोस्त थे। दोनों गली-मोहल्ले में साथ घूमते थे, साथ बड़े हुए और बाद में एक ही फैक्ट्री में काम करने लगे। 9 जून की सुबह जब फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ, तो दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। नियति का खेल देखिए- बचपन के इन दोनों दोस्तों ने अस्पताल में महज कुछ ही मिनटों के अंतराल में एक साथ दम तोड़ दिया। ये खबरें भी पढ़िए… जयपुर- पटाखा फैक्ट्री में आग,2 भाइयों समेत 8 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे; दिल्ली का युवक चला रहा था अवैध फैक्ट्री 500 रुपए देकर ‘मौत की फैक्ट्री’ में धकेल देते:कई साल से बना रहे थे पटाखे, दिल्ली तक सप्लाई; आग लगने से 8 की मौत 50 किलो बारूद में लगी आग में 8 लोग जले:ऐसा लगा जैसे बम फटा हो, इलाके में पटाखों की 4 अवैध फैक्ट्रियां और चल रही कहां है 8 मौतों का जिम्मेदार फिरोज?:दिल्ली से माल लाकर जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में पैकेजिंग, मकान मालिक याकूब भी फरार कपड़ों के साथ निकली चमड़ी, झुलसे लोग छटपटाते रहे:दर्द से तड़पता कोई सीढ़ियों पर बैठा, कोई खड़ा रहा; देखें PHOTOS

Continue reading on the app

  Sports

24 घंटे के भीतर हार्दिक पंड्या टीम से बाहर, टेंशन में शुभमन गिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले झटका

India vs Afghanistan ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. फिट होकर टीम में वापसी के लिए तैयार हार्दिक पंड्या को अचाकन पैर में मोच आ गया, जिसके कारण अब वह वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. हार्दिक की लगभग एक साल बाद वनडे टीम में वापसी हो रही थी. Wed, 10 Jun 2026 11:03:01 +0530

  Videos
See all

Airport पर Spot हुए Sunil Shetty #shorts #viral #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:45:51+00:00

PM Modi: PM मोदी ने तोड़ा पंडित नेहरू का रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की पीएम के लिए पूजा #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:45:01+00:00

America-Iran तनाव ने लिया खतरनाक मोड़! #iranusconflict #viralvideo #iranwar #warupdate #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:46:15+00:00

हमले के बाद Iran का जोरदार पलटवार #iranusconflict #viralvideo #iranwar #warupdate #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:46:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers