Responsive Scrollable Menu

Independence Day 2026: आजादी के जश्न में घोलें देशभक्ति का स्वाद, ट्राई करें ये 3 स्पेशल Tricolour Recipes

देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दौरान देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिलता है। स्कूल से लेकर ऑफिस और हर जगह लोग आजादी का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। खाने से लेकर , पहनावे का, हर चीज लोग तिरंगे से मैच करते हैं। तिरंगे के तीन प्यारे रंगों केसरिया, सफेद और हरे को शामिल करना पसंद करते हैं।
इस बार स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर आप भी अपने परिवार और मेहमानों के लिए तीन अलग-अलग रंगों से सजी डिश बना सकते हैं। 15 अगस्त पर बनाएं ये 3 डिशेज।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा पास्ता कैसे बनाएं
पास्ता हर किसी का फेवरेट है। ऐसे में आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों के लिए तिरंगा वाला पास्ता बना सकते हैं। नोट करें नीचे दी हुईं सामग्री-

-बारीक कटा हुआ प्याज और लहसुन
-थोड़ा सा मक्खन या ऑलिव ऑयल
-मक्खन-2 चम्मच
-मैदा- 2 चम्मच
-दूध- 1.5 कप
-नमक और काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
-ओरिएंटल हर्ब्स या मिक्स्ड हर्ब्स- 1 छोटा चम्मच
-पालक प्यूरी-आधा कप (हरे रंग के लिए )
-टमाटर प्यूरी या गाजर का पेस्ट-आधा कप (केसरिया रंग के लिए)

तिरंगा पास्ता बनाने की विधि
- सबसे पहले आप एक बर्तन लें और इसमें थोड़ा-सा नमक डालकर पास्ता को उबाल लें। जब तक पास्ता पक जाए, तो उसका पानी निकालकर अलग रख दें।

 - अब एक पैन में मक्खन गर्म करें। इसमें मैदा डालकर 1-2 मिनट तक भून लें।

 - अब धीरे-धीरे दूध डाले, जिससे गांठें न पड़ें। अब इसमें नमक, काली मिर्च और हर्ब्स डालकर गाढ़ा कर लें। तैयार है व्हाइट सॉस पास्ता।

 - इसके बाद दूसरे पैन में थोड़ा मक्खन डालें और गर्म करें। अब इसमें पालक की प्यूरी, नमक और उबले हुए पास्ता एक तिहाइ हिस्सा डालकर 2 मिनट तक मिलाएं। यह लीजिए आपका हरा पास्ता तैयार है। 

 - अब आप दूसरे पैन में मक्खन, बारीक कटा प्याज, लहसुन और टमाटर प्यूरी डालकर भून लें। फिर इसमें एक तिहाई उबला पास्ता और नमक मिला लें। तैयार है आपका केसरिया पास्ता।

 - इसके बाद एक प्लेट में एक तरफ केसिरया पास्ता, बीच में सफेद सॉस वाला पास्ता और एक तरफ हरा पास्ता सजाकर परोसें। यह आपका स्वादिष्ट तिरंगा पास्ता तैयार है।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा बर्फी कैसे बनाएं?

सामग्री
-खोया- 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
-चीनी- 1 कप (पिसी हुई)
-हरा रंग- 2-3 बूंद
-केसरिया रंग- 2-3 बूंद (या 1 चम्मच गर्म दूध में भीगा हुआ केसर)
-हरी इलायची पाउडर- आधा चम्मच
-घी- 2 चम्मच
-पिस्ता और बादाम- बारीक कटे हुए (सजाने के लिए)

तिरंगा बर्फी बनाने की आसान विधि
 - इसके लिए पहले एक नॉन-स्टिक पैन में मावा डालें और मध्यम आंच पर नरम होने  3-4  मिनट तक होने दें।

 - इसमें अब पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि वह पैन छोड़ने न लगे।

 - अब आप तैयार मावा के मिश्रण को तीन बराबर हिस्सों में अलग-अलग कटोरियों में बांट लें।

 - सबसे पहले केसरिया रंग मिलाएं। दूसरे हिस्से को सफेद ही रहने दें। तीसरे हिस्से में हरा फूड कलर मिला लें।

 - अब आप एक थाली में घी लगाएं। सबसे पहले नीचे हरी परत फैलाएं, इसके बाद सफेद परत और सबसे ऊपर केसरिया परत फैलाकर चम्मच से चिकना कर लें।

 - ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता छिड़कें। इसको आप 1-2 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। फिर चौकोर टुकड़ो में काट लें।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा पनीर टिक्का कैसे बनाएं?

सामग्री
-पनीर-300 ग्राम
-गाढ़ा दही- 1 कप
-अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
-सेंधा नमक या सादा नमक- स्वादानुसार
-चाट मसाला और गरम मसाला- आधा-आधा चम्मच
-केसरिया लेयर के लिए- टमाटर की प्यूरी (2 चम्मच) या कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा हल्दी पाउडर
-सफेद लेयर के लिए- काजू का पेस्ट या मलाई (2 चम्मच) और भुना हुआ बेसन
-हरी लेयर के लिए- पुदीना और धनिया की हरी चटनी (2 चम्मच)
 
 पनीर टिक्का कैसे बनाएं?
 - इसके लिए आप एक बड़े बाउल में गाढ़ा दही लें। इसमें नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर अच्छे से फेंट लें।

 - अब इस दही के मिश्रण को तीन अलग-अलग कटोरियों में बांट लें। केसरिया रंग बनाने के लिए टमाटर प्यरी व लाल मिर्च- हल्दी का इस्तेमाल करें।

 - सफेद रंग के लिए काजू और मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। हरे रंग के लिए आप धनिया-पुदीने की चटनी मिला सकते हैं। 

 - अब पनीर के टुकड़ों को इन तीनों अलग-अलग पेस्ट में कोट कर 15-20 मिनट के लिए रख सकते हैं।

 - इसके बाद ओवन या फिर तवे पर मक्खन लगाकर दोनों तरफ अच्छे से सुनहरा होने तक सेक लें।

 - यदि आप सींक लगाकर सर्व करना चाहती हैं, तो एक-एक करके केसरिया, सफेद और हरे रंग का पनीर पीस लगाएं। 

 - इसके बाद गरमा-गरम तिरंगा पनीर टिक्का पर चाट मसाला छिड़क कर हरी चटनी के साथ सर्व करें। 

Continue reading on the app

Breaking News On Red Fort Live: अलकायदा ने कराया लालकिला ब्लास्ट | PM Modi | ISIS | Pak Connection

Breaking News On Red Fort Live: अलकायदा ने कराया लालकिला ब्लास्ट | PM Modi | ISIS | Pak Connection #redfortblast #lalquilablast #redfortattack #alqaida #aqis #isis #pakconnection #delhinews #delhiblast #pmmodi #terrorattack #breakingnews #latestnews #hindinews #live You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में किया धमाका, निशान फर्नांडो के विकेट से थर्राया श्रीलंका

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के तीसरे दिन 462 रन बनाने के बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में भी धमाकेदार शुरआत की है. भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर निशान फर्नांडो को चलता किया. श्रीलंका ने बिना कोई रन बनाए अपना ये पहला विकेट गंवाया. Mon, 17 Aug 2026 10:21:59 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha : PM Modi को घेरने की सियासत में खुद फंस घए Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T05:45:36+00:00

Flood News: वाराणसी में गंगा उफान पर, 6 सेमीघंटे बढ़ रहा पानी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T05:45:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers