स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और डीएम ऑफिस समेत कई अहम जगहों को बम से उड़ाने की धमकी
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ दिल्ली की पांच प्रमुख लोकेशन्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिन स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है, उनमें दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, साकेत स्थित एमबी ऑफिस/डीएम …
The post स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और डीएम ऑफिस समेत कई अहम जगहों को बम से उड़ाने की धमकी appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
स्वतंत्रता दिवस : छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 141 को वीरता पदक, 10 अफसरों को सराहनीय सेवा सम्मान, IPS कोटवानी को राष्ट्रपति पदक
स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों का ऐलान कर दिया है। इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस को देश भर में सर्वाधिक 141 वीरता पदक (Gallantry Medals) प्राप्त हुए हैं। माना जा रहा है कि नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण छत्तीसगढ़ पुलिस वीरता पदकों की सूची में पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है।
वीरता पदक पाने वालों में IPS अधिकारी पी. सुंदरराज, इंदिरा कल्याण एलेसेला, स्मृति राजनाला, संदीप पटेल और रॉबिंसन गुरिया के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण अभियानों का ना सिर्फ नेतृत्व किया बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी प्रभावी भूमिका निभाई।
सराहनीय सेवा पदक
इसके अलावा 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक और 2 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। 10 पुलिस अधिकारियों में कमांडेंट गायत्री सिंह, कमांडेंट ओम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त डीसीपी डॉ. अर्चना झा, एएसपी दीपमाला कश्यप, डिप्टी कमांडेंट रमा पटेल, इंस्पेक्टर पिनाकी, डीएसपी सविता सिंह परिहार, असिस्टेंट कमांडेंट बृजेश कुमार तिवारी, कंपनी कमांडर राकेश कुमार सिंह और प्लाटून कमांडर नेहरू लाल के नाम शामिल हैं।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
विशिष्ट सेवा के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एमएल कोटवानी को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। पुलिस सेवा में उनके लंबे अनुभव, बेहतर प्रशासन और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है। होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के अतिरिक्त कमांडेंट जनरल राजेश कुमार पांडेय को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों को सभी श्रेणियों में मिलाकर कुल 153 पदक प्राप्त हुए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Bharat Samachar
Mp Breaking News









