Responsive Scrollable Menu

स्वतंत्रता दिवस : छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 141 को वीरता पदक, 10 अफसरों को सराहनीय सेवा सम्मान, IPS कोटवानी को राष्ट्रपति पदक

स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों का ऐलान कर दिया है। इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस को देश भर में सर्वाधिक 141 वीरता पदक (Gallantry Medals) प्राप्त हुए हैं। माना जा रहा है कि नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण छत्तीसगढ़ पुलिस वीरता पदकों की सूची में पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है।

वीरता पदक पाने वालों में IPS अधिकारी पी. सुंदरराज, इंदिरा कल्याण एलेसेला, स्मृति राजनाला, संदीप पटेल और रॉबिंसन गुरिया के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण अभियानों का ना सिर्फ नेतृत्व किया बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी प्रभावी भूमिका निभाई।

सराहनीय सेवा पदक

इसके अलावा 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक और 2 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। 10 पुलिस अधिकारियों में कमांडेंट गायत्री सिंह, कमांडेंट ओम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त डीसीपी डॉ. अर्चना झा, एएसपी दीपमाला कश्यप, डिप्टी कमांडेंट रमा पटेल, इंस्पेक्टर पिनाकी, डीएसपी सविता सिंह परिहार, असिस्टेंट कमांडेंट बृजेश कुमार तिवारी, कंपनी कमांडर राकेश कुमार सिंह और प्लाटून कमांडर नेहरू लाल के नाम शामिल हैं।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

विशिष्ट सेवा के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एमएल कोटवानी को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। पुलिस सेवा में उनके लंबे अनुभव, बेहतर प्रशासन और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है। होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के अतिरिक्त कमांडेंट जनरल राजेश कुमार पांडेय को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों को सभी श्रेणियों में मिलाकर कुल 153 पदक प्राप्त हुए हैं।

Home ministry police gallantry medals list

Continue reading on the app

Independence Day Weather: 15 अगस्त पर लाल किले पर बारिश का साया; सुबह 5:30 से 11:30 बजे तक 4 से 6 मिमी बारिश के आसार

देशभर में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम की अनिश्चितता ने सुरक्षा एजेंसियों और आयोजकों की चिंता थोड़ी बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किला और आसपास के इलाकों में दिनभर बादलों का डेरा रहेगा और रुक-रुक कर कई दौर की हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

मुख्य समारोह और वीवीआईपी संबोधन के दौरान बारिश के ज्यादा आसार
मौसम विभाग के तीन घंटे के अंतराल वाले विशेष पूर्वानुमान के मुताबिक, सबसे अहम समय यानी सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच बारिश की संभावना 80 प्रतिशत तक है। यही वह समय होता है जब प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं। इस दौरान 4 से 6 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।

इसके अलावा, सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच भी 70 प्रतिशत संभावना के साथ इसी तरह की हल्की बारिश हो सकती है, जो अतिथियों के आगमन और तैयारियों का अहम समय होता है।

दिनभर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज और बारिश का गणित
आईएमडी के अनुसार, दोपहर के बाद भी मौसम में नमी और बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच 1 से 2 मिलीमीटर बारिश की 75 प्रतिशत संभावना रहेगी, जबकि दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच यह घटकर 50 प्रतिशत और शाम 5:30 से रात 8:30 के बीच 25 प्रतिशत रह जाएगी। हालांकि, रात 8:30 से 11:30 बजे के दौरान एक बार फिर 70 प्रतिशत संभावना के साथ 3 से 4 मिलीमीटर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

सुरक्षा बलों और आयोजन समिति के लिए अतिरिक्त सतर्कता जरूरी
लाल किले पर राष्ट्रीय पर्व के दौरान हजारों की संख्या में गणमान्य अतिथि, स्कूली बच्चे और आम नागरिक पहुंचते हैं। हल्की बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए मंच, वीआईपी दीर्घाओं, दर्शक दीर्घा और परेड मार्ग पर विशेष वाटरप्रूफ कवरिंग, अस्थायी शेड और पानी की तत्काल निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों और नगर निगम की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि कार्यक्रम के सुचारू संचालन में कोई बाधा न आए।

नागरिकों और दर्शकों के लिए मौसम विभाग की विशेष सलाह
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि लगातार मूसलाधार या भारी बारिश की आशंका नहीं है, बल्कि बहुत हल्की से हल्की फुहारें पड़ेंगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। समारोह में भाग लेने वाले नागरिकों और दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखें और एहतियात के तौर पर अपने साथ छाता या रेनकोट अवश्य रखें।

Continue reading on the app

  Sports

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Women's Team में हुआ बड़ा बदलाव

भारत को महिला एशिया कप और एशियाई खेलों से पहले बड़ा झटका लगा है। भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इन दोनों अहम प्रतियोगिताओं से बाहर हो गई हैं। जेमिमा को 3 अगस्त को इंग्लैंड में द हंड्रेड प्रतियोगिता के दौरान सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए चोट लगी थी। बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र में जांच के बाद उनकी चोट की गंभीरता की पुष्टि हुई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, जेमिमा की चोट इतनी गंभीर है कि वह संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले महिला एशिया कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। महिला एशिया कप शुरू होने में अब करीब दो सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी भारतीय टीम की तैयारियों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

जेमिमा रोड्रिग्स भारतीय महिला क्रिकेट की महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में शामिल हैं। छोटे प्रारूप में वह भारत के लिए 131 मुकाबले खेल चुकी हैं। उनकी बल्लेबाजी के साथ मैदान पर उनकी चुस्ती और अलग-अलग परिस्थितियों में तेजी से रन बनाने की क्षमता भी टीम के लिए काफी उपयोगी रही है। ऐसे में बड़े टूर्नामेंट से ठीक पहले उनका चोटिल होना भारतीय टीम के लिए चिंता की बात है।

बता दें कि जेमिमा को 3 अगस्त को इंग्लैंड में सदर्न ब्रेव की ओर से खेलते समय हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी। इसके बाद उनकी चोट का आकलन किया गया और आगे की जांच के लिए उन्हें भारत लाया गया। बेंगलुरु में बीसीसीआई की चिकित्सकीय टीम ने उनकी स्थिति की जांच की, जिसके बाद उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं से बाहर रखने का फैसला किया गया है।

जेमिमा की जगह महिला चयन समिति ने एशिया कप के लिए प्रतीका रावल को भारतीय टीम में शामिल किया है। प्रतीका हाल के दिनों में भारत ए की टीम के लिए लगातार सक्रिय रही हैं और उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें दोबारा राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उनके लिए यह खुद को बड़े मंच पर साबित करने का अच्छा मौका होगा।

महिला एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से शुरू होना है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी।

भारत की संशोधित टीम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमालिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतीका रावल शामिल हैं।

गौरतलब है कि एशिया कप के बाद भारतीय महिला टीम के सामने एशियाई खेलों की चुनौती भी होगी। ऐसे में जेमिमा की चोट से टीम प्रबंधन को बल्लेबाजी संयोजन पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। फिलहाल भारतीय टीम की नजरें एशिया कप में अच्छी शुरुआत करने और मौजूद खिलाड़ियों के साथ मजबूत संयोजन तैयार करने पर टिकी हुई हैं।
Fri, 14 Aug 2026 22:54:45 +0530

  Videos
See all

Independence Day: आजादी के जश्न में तिरंगे से सजा मंदिर #independenceday #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T17:40:52+00:00

प्रशासन की आंखें बंद चारपाई पर गर्भवती #shorts #viralvideo #ytshorts #agra #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T17:41:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers