कौन थे पेप्सी शर्मा? 38 की उम्र में सिंगर के अचानक निधन से सदमे में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री
By shristi jha
Who was Pepsi Sharma: हरयाणवी संगीत जगत से एक बेहद दुखद सामने आई है. पॉपुलैरिटी फोक सिंगर और रागिनी कलाकार पेप्सी शर्मा (Pepsi Sharma) का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस साथी कलाकारों और पूरी हरयाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है. लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे है, आखिर कौन थे पेप्सी शर्मा? उन्हें 'पेप्सी शर्मा' नाम कैसे मिला? और उनकी मौत कैसे हुई.
कौन थे पेप्सी शर्मा?
पेप्सी शर्मा हरियाणवी लोक संगीत और रागिनी की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम थे. उनका असली नाम यशपाल शर्मा था, लेकिन मंच पर वह "पेप्सी शर्मा" के नाम से मशहूर हुए. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के पटला गांव से आने वाले पेप्सी शर्मा ने अपनी दमदार आवाज और मंचीय प्रस्तुतियों के दम पर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई.
हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में उनके प्रोग्राम का बेसब्री से इंतजार किया जाता था. ग्रामीण मेलों, कल्चरल आयोजनों और रागिनी कम्पटीशन में उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं थी.
क्या सपना चौधरी से भी था उनका खास कनेक्शन?
जी हां. पेप्सी शर्मा का नाम अक्सर हरियाणवी स्टार सपना चौधरी के साथ भी चर्चा में रहा. दोनों ने कई मंच साझा किए थे और रागिनी कम्पटीशन में उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय थी.
आखिर हुई कैसे पेप्सी शर्मा की मौत?
यही सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार सुबह पेप्सी शर्मा को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई. परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई.
सोशल मीडिया पर नहीं हो रहा लोगों को यकीन
सोशल मीडिया पर कई लोग अब भी इस खबर को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. फैंस का कहना है कि कुछ दिन पहले तक मंच पर ऊर्जा से भरपूर नजर आने वाले कलाकार का यूं अचानक चले जाना बेहद दुखद है. हर कलाकार की अपनी अलग पहचान होती है. पेप्सी शर्मा ने जिस अंदाज और जुनून से लोक संगीत को लोगों तक पहुंचाया, वह उन्हें भीड़ से अलग बनाता था. इसलिए उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी.
क्या पेप्सी शर्मा को अंदाजा था कि उनका आखिरी परफॉरमेंस का सफर इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा?शायद नहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने काम और कार्यक्रमों में पहले की तरह एक्टिव थे. यही वजह है कि उनके अचानक निधन की खबर ने लोगों को गहरा झटका दिया है.
क्या पेप्सी शर्मा सिर्फ एक गायक थे या म्यूजिक फोक की पहचान भी थे?
पेप्सी शर्मा को सिर्फ एक रागिनी गायक के रूप में देखना शायद उनकी पहचान को छोटा कर देना होगा. उन्होंने हरियाणवी लोक संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. उनकी आवाज में गांव की मिट्टी की खुशबू, लोक संस्कृति की सादगी और आम लोगों की भावनाएं साफ झलकती थीं. यही वजह थी कि उनके कार्यक्रमों में हर उम्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते थे.
उनके जाने से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को कितना बड़ा नुकसान हुआ है?
लोक संगीत से जुड़े लोगों का मानना है कि इंडस्ट्री ने अपनी एक मजबूत और लोकप्रिय आवाज खो दी है. पेप्सी शर्मा उन कलाकारों में शामिल थे जिन्होंने पारंपरिक रागिनी को आधुनिक दौर में भी जीवित रखा. उनकी कमी आने वाले समय में जरूर महसूस की जाएगी.
थिएटर में अभी भी चल रही 'करप्पू', फिर भी OTT पर रिलीज के लिए तैयार सूर्या की 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म, जानें कब और कहां देखें
Karuppu OTT Release: साउथ सुपरस्टार सूर्या (Surya) और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की फिल्म करप्पू (Karuppu) इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. यह मूवी मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और जब से यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसने अब तक दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब फिल्म अपनी डिजिटल रिलीज को लेकर चर्चा में है. खास बात यह है कि करप्पू थिएटर में रिलीज होने के एक महीने से भी कम समय बाद OTT पर आने जा रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे.
कब और कहां देखें 'करप्पू'?
करप्पू 12 जून से अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी. फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और महज 28 दिन बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. इसकी घोषणा खुद अमेजन प्राइम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से की है कि 'गॉड मोड ऑन... #KaruppuOnPrime, 12 जून'.
OTT रिलीज के घोषणा के बाद फिल्म को लेकर बढ़ी चर्चा
फिल्म की OTT रिलीज की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन देखने के लिए मिले. कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में इतनी जल्दी डिजिटल रिलीज का फैसला चौंकाने वाला है. एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म थिएटर में शानदार कमाई कर रही है फिर इसे इतनी जल्दी OTT पर क्यों लाया जा रहा है?' वहीं दूसरे फैन ने कहा, 'इस फिल्म को कुछ दिनों तक थिएटर में चलाया जाना चाहिए था.' कुछ दर्शकों ने फिल्म का एक्सटेंडेड या अनकट वर्जन रिलीज करने की भी मांग की. कई लोगों का कहना है कि अगर OTT पर एक्ट्रा सीन्स जोड़े जाएं जिससे ऑडियंस का एक्सपीरियंस बेहतर हो सके.
बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन
निर्देशक आरजे बालाजी की करप्पू को रिलीज के बाद मिक्स रिव्यू देखने के लिए मिले थे. लेकिन इसका असर बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं पड़ा. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में करीब 193.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 304.15 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई. यह फिल्म सूर्या के करियर की हालिया सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है.
क्या है फिल्म की कहानी?
करप्पू की स्टोरी एक शक्तिशाली संरक्षक देवता करुप्पुसामी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी किरदार सूर्या ने निभाया है. कहानी में करुप्पुसामी इंसान का रूप धारण करता है और करप्शन और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. वहीं, इसमें आरजे बालाजी ने बेबी कन्नन नाम के वकील का किरदार निभाया है. इसके अलावा तृषा कृष्णन प्रीति नाम की वकील के रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म में पौराणिक और सोसाइटी से जोड़कर दिखाया गया है, जिसमें न्याय, सत्ता और नैतिकता जैसे मुद्दों को उठाया जाता है.
ये भी पढ़ें: डिंपल कपाड़िया अक्षय कुमार को समझती थीं गे! ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले एक्टर को कराना पड़ा जेनेटिक टेस्ट
दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा
फिल्म में सूर्या, तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी के अलावा इंद्रंस, अनघा माया रवि, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. वहीं, इसमें म्यूजिक साई अभ्यंकर ने दिया है. वहीं, इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले की बात करें तो इसे आरजे बालाजी ने अपनी टीम के साथ मिलकर लिखा है. इसी के साथ दर्शकों को करप्पू की ओटीटी रिलीज का इंतजार बेसब्री से है, जो लोग किसी वजह से इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए वो 12 जून को ओटीटी पर देखे सकेंगे.
ये भी पढ़ेंं: मुस्लिम एक्ट्रेस ने 45 की उम्र में बिकिनी पहन ढाया कहर, बीच पर बनाया वीडियो, पति बने पर्सनल कैमरामैन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















