Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

थिएटर में अभी भी चल रही 'करप्पू', फिर भी OTT पर रिलीज के लिए तैयार सूर्या की 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म, जानें कब और कहां देखें

Karuppu OTT Release: साउथ सुपरस्टार सूर्या (Surya) और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की फिल्म करप्पू (Karuppu) इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. यह मूवी मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और जब से यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसने अब तक दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब फिल्म अपनी डिजिटल रिलीज को लेकर चर्चा में है. खास बात यह है कि करप्पू थिएटर में रिलीज होने के एक महीने से भी कम समय बाद OTT पर आने जा रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे. 

कब और कहां देखें 'करप्पू'?

करप्पू 12 जून से अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी. फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और महज 28 दिन बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. इसकी घोषणा खुद अमेजन प्राइम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से की है कि  'गॉड मोड ऑन... #KaruppuOnPrime, 12 जून'.

OTT रिलीज के घोषणा के बाद फिल्म को लेकर बढ़ी चर्चा

फिल्म की OTT रिलीज की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन देखने के लिए मिले. कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में इतनी जल्दी डिजिटल रिलीज का फैसला चौंकाने वाला है. एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म थिएटर में शानदार कमाई कर रही है फिर इसे इतनी जल्दी OTT पर क्यों लाया जा रहा है?' वहीं दूसरे फैन ने कहा, 'इस फिल्म को कुछ दिनों तक थिएटर में चलाया जाना चाहिए था.' कुछ दर्शकों ने फिल्म का एक्सटेंडेड या अनकट वर्जन रिलीज करने की भी मांग की. कई लोगों का कहना है कि अगर OTT पर एक्ट्रा सीन्स जोड़े जाएं जिससे ऑडियंस का एक्सपीरियंस बेहतर हो सके.

बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन

निर्देशक आरजे बालाजी की करप्पू को रिलीज के बाद मिक्स रिव्यू देखने के लिए मिले थे. लेकिन इसका असर बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं पड़ा. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में करीब 193.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 304.15 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई. यह फिल्म सूर्या के करियर की हालिया सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है.

क्या है फिल्म की कहानी?

करप्पू की स्टोरी एक शक्तिशाली संरक्षक देवता करुप्पुसामी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी किरदार सूर्या ने निभाया है. कहानी में करुप्पुसामी इंसान का रूप धारण करता है और करप्शन और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. वहीं, इसमें आरजे बालाजी ने बेबी कन्नन नाम के वकील का किरदार निभाया है. इसके अलावा तृषा कृष्णन प्रीति नाम की वकील के रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म में पौराणिक और सोसाइटी से जोड़कर दिखाया गया है, जिसमें न्याय, सत्ता और नैतिकता जैसे मुद्दों को उठाया जाता है.

ये भी पढ़ें: डिंपल कपाड़िया अक्षय कुमार को समझती थीं गे! ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले एक्टर को कराना पड़ा जेनेटिक टेस्ट

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

फिल्म में सूर्या, तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी के अलावा इंद्रंस, अनघा माया रवि, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. वहीं, इसमें म्यूजिक साई अभ्यंकर ने दिया है. वहीं, इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले की बात करें तो इसे आरजे बालाजी ने अपनी टीम के साथ मिलकर लिखा है. इसी के साथ दर्शकों को करप्पू की ओटीटी रिलीज का इंतजार बेसब्री से है, जो लोग किसी वजह से इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए वो 12 जून को ओटीटी पर देखे सकेंगे. 

ये भी पढ़ेंं: मुस्लिम एक्ट्रेस ने 45 की उम्र में बिकिनी पहन ढाया कहर, बीच पर बनाया वीडियो, पति बने पर्सनल कैमरामैन

Continue reading on the app

इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों ने दी गलत जानकारी तो होगी कार्रवाई: तेलंगाना सरकार

हैदराबाद, 8 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने इबोला प्रभावित देशों से हैदराबाद आने वाले कुछ यात्रियों द्वारा गलत पते देने के मामले को गंभीरता से लिया है। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने सोमवार को ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज करने का आदेश दिया।

उन्होंने महामारी रोग अधिनियम सहित लागू कानूनों के अनुसार, गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करने का आदेश दिया।

मंत्री ने निर्देश दिया कि हवाई अड्डे पर ही यात्रियों को स्पष्ट रूप से सूचित किया जाए कि गलत जानकारी देने पर कानूनी कार्रवाई और मामले दर्ज करने जैसे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

इबोला पर हुई समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को सूचित किया कि विदेश से आने वाले कुछ यात्री अपने दिए गए पते पर नहीं रह रहे थे। मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों को अपने पते और फोन नंबर सहित सटीक और सही जानकारी देनी होगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि झूठी सूचना देना या तथ्यों को छुपाना जैसे कृत्यों को अत्यंत गंभीरता से लिया जाए।

मंत्री ने आदेश दिया कि विदेशी यात्रियों से प्रभावी ढंग से संवाद करने के लिए अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (ईएफएलयू) की सहायता ली जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि इबोला प्रभावित देशों में व्यापक रूप से बोली जाने वाली आवश्यक विदेशी भाषाओं जैसे फ्रेंच, अरबी और स्वाहिली में निपुण कर्मचारियों को हवाई अड्डे पर चौबीसों घंटे, तीन शिफ्टों में उपलब्ध कराया जाए, ताकि निगरानी और सूचना-संग्रह प्रक्रियाओं का अधिक कुशलता से प्रबंधन किया जा सके।

बैठक में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा और दक्षिण सूडान में इबोला वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राज्य में लागू किए गए एहतियाती उपायों, निगरानी, ​​अंतर-विभागीय समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने मंत्री को सूचित किया कि इबोला प्रभावित देशों से राज्य में आने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि शमशाबाद हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग और निगरानी प्रणालियों को और मजबूत किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों का विवरण एकत्र किया जा रहा है और 21 दिनों तक उनके स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी की जा रही है। संदिग्ध लक्षण दिखने वाले व्यक्तियों की तुरंत पहचान कर उन्हें गांधी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा जा रहा है।

मंत्री को सूचित किया गया कि दो संदिग्ध मामलों को गांधी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है; उनके नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजे गए थे, और दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने आगे बताया कि आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए नमूने दोबारा एकत्र किए गए और आगे की जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजे गए। उन्होंने कहा कि यदि दूसरी जांच का परिणाम भी नेगेटिव आता है, तो व्यक्तियों को आइसोलेशन से छुट्टी दे दी जाएगी।

मंत्री ने निर्देश दिया कि संदिग्ध नमूनों के संग्रह और परीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सेलुलर और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी केंद्र (सीसीएमबी) के निदेशक से स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

--आईएएनएस

एमएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

लॉर्ड्स में जीत के बाद स्टोक्स और एटकिंसन पर बोर्ड का एक्शन, नाइटक्लब से जुड़ा है मामला

Ben Stokes Gus Atkinson Nightclub Incident: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड की टीम मुश्किलों में घिर गई है. कप्तान बेन स्टोक्स और ऑलराउंडर गस एटकिंसन पर टीम के नियमों को तोड़ने का आरोप लगा है, जिसकी जांच की जा रही है. इस विवाद के कारण टीम की तैयारियों पर असर पड़ा है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है. Mon, 8 Jun 2026 23:32:38 +0530

  Videos
See all

Bihar MLC Elections 2026: बिहार MLC चुनाव में NDA में बड़ा खेला! | Deepak Prakash | BJP | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T21:30:35+00:00

Tirupati Balaji: देश का सबसे अमीर मंदिर किसे माना जाता ? #tirupati #tirupatibalaji #tirumala #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T21:27:30+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat | अवैध मस्जिद पर चला सरकार का बुलडोज़र | #kishoreajwani #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T21:30:00+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | तिरुपति मंदिर में हर साल इतना पैसा आता ! #tirumala #tirupati #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T21:21:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers