IND-A vs SL-A: श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा अलग अंदाज? प्रैक्टिस के VIDEO ने बढ़ाई बेकरारी
Fastest Audi Car: ऑडी की पहली हाइब्रिड सुपरकार, सिर्फ 6.8 सेकंड में छुएगी 200 की स्पीड
Fastest Audi Car: ऑडी ने अपनी अब तक की सबसे पावरफुल और तेज हाइब्रिड सुपरकार Audi Nuvolari को पेश कर दिया है। लिमिटेड एडिशन के तौर पर आने वाली इस सुपरकार की दुनिया भर में सिर्फ 499 यूनिट्स बनाई जाएंगी। शानदार परफॉर्मेंस, एडवांस तकनीक और रेसिंग-प्रेरित डिजाइन के साथ यह कार सुपरकार सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेप करने का दावा करती है।
दमदार हाइब्रिड पावरट्रेन
Audi Nuvolari में 4.0-लीटर V8 बिटर्बो इंजन दिया गया है, जो अकेले 800hp की पावर और 730Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स का संयोजन मिलता है, जिससे कुल सिस्टम आउटपुट 1001PS (736kW) तक पहुंच जाता है। यह इंजन 10,000rpm तक रेव करने में सक्षम है, जो इसे बेहद खास बनाता है।
2.6 सेकंड में 100kmph
सुपरकार में 7.3kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह कार महज 2.6 सेकंड में 0 से 100kmph और 6.8 सेकंड में 200kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 350kmph से भी अधिक बताई गई है।
एडवांस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी
Audi ने इसमें Quattro Predictive Ride तकनीक दी है, जो लगातार सड़क, ग्रिप और वाहन की गति पर नजर रखती है। ड्राइवर E-Hybrid, Balanced, Dynamic, Dynamic+ और Track Mode जैसे ड्राइविंग मोड्स का चयन कर सकता है।
एयरोडायनामिक डिजाइन और दमदार ब्रेकिंग
कार्बन फाइबर और Audi Space Frame तकनीक से तैयार बॉडी इसे हल्का और मजबूत बनाती है। F1-प्रेरित एयरोडायनामिक डिजाइन, DRS सिस्टम और ऑटोमैटिक रियर विंग 400 किलोग्राम से अधिक डाउनफोर्स पैदा करते हैं।
इसके अलावा Audi Ceramic Pro ब्रेकिंग सिस्टम, कार्बन फाइबर रेसिंग सीट्स और प्रीमियम डुअल-टोन इंटीरियर इसे एक परफेक्ट हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार बनाते हैं।
(मंजू कुमारी)


Haribhoomi
















