पैसा रहेगा सेफ और ब्याज मिलेगा जबरदस्त, RBI ला रहा नया नियम!
RBI FD Rules Amendment: RBI ने बल्क डिपॉजिट के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव दिया है. जानिए क्या इस नए फैसले से आम ग्राहकों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ेंगी.
The post पैसा रहेगा सेफ और ब्याज मिलेगा जबरदस्त, RBI ला रहा नया नियम! appeared first on Prabhat Khabar.
मुस्लिम एक्ट्रेस ने 45 की उम्र में बिकिनी पहन ढाया कहर, बीच पर बनाया वीडियो, पति बने पर्सनल कैमरामैन
Kishwer Merchant Bikini Beach Video: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस अपने पति सुयश राय और बेटे निर्वैर के साथ छुट्टियां मना रही हैं. इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप की पल-पल की झलकियां शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज तो देखने को मिला ही, साथ ही पति-पत्नी की शानदार बॉन्डिंग ने भी फैंस का दिल जीत लिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
45 की उम्र में बिकिनी पहन इस एक्ट्रेस ने ढाया कहर
किश्वर मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई है और वह बीच पर मजे से इंजॉय कर रही हैं. साथ ही चलते-चलते कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं.
उन्होंने अपने लुक को ब्लू कलर के स्कार्फ के साथ स्टाइल किया. इतना नहीं उन्होंने अपने लुक परफेक्ट बनाने के लिए बालों का खुला रखा है और सटल मेकअप किया हुआ है. वहीं अपने लुक पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने सनग्लासेस भी लगाए हैं. किश्वर का बीच लुक काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं और वेकेशन को खुलकर एंजॉय करती दिख रही हैं.
पति सुयश राय बने पर्सनल कैमरामैन
हालांकि, इस वीडियो में किश्वर के साथ-साथ उनके पति सुयश राय सुर्खियां बटोर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि जहां किश्वर वेकेशन पर अपने फोटोशूट और वीडियोज़ में व्यस्त रहती हैं, वहीं सुयश पूरे समय वह उनके पर्सनल कैमरामैन दिखते हैं. वीडियो में वह अपनी पत्नी के पीछे-पीछे दौड़ते और सही एंगल से शूट करने की कोशिश हुए दिखे. किश्वर ने इसी मजेदार पल को वीडियो के जरिए दिखाया है कि छुट्टियों के दौरान दोनों का समय बिताने का तरीका कितना खास होता है.
फैंस को पसंद आया वीडियो
किश्वर के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस उनकी फिटनेस और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कई सेलेब्रिटीज ने भी वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दिए. लोगों का कहना है कि वीडियो सिर्फ एक ग्लैमरस पोस्ट नहीं, बल्कि एक रिलेटेबल कपल मोमेंट भी है, जिससे कई लोग खुद को जोड़ रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
45 की उम्र में भी फिट हैं एक्ट्रेस
किश्वर मर्चेंट 45 साल की हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और एनर्जी आज भी लोगों को इम्प्रेस करती है. सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी फिटनेस जर्नी और लाइफस्टाइल से जुड़ी फोटो शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि किश्वर ने जिस कॉन्फिडेंस से अपना बीच लुक फ्लॉन्ट किया है, वह कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन भी है. यही वजह है कि उनके पोस्ट को पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है.
मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं किश्वर मर्चेंट
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में गिने जाते हैं. इन दोनों ने साल 2016 को शादी की थी. किश्वर मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं, जबकि उनके पति सुयश हिंदू धर्म को मानते हैं. इतना ही नहीं, सुयश राय उम्र में किश्वर से करीब आठ साल छोटे हैं. हालांकि धर्म और उम्र का अंतर कभी भी उनके रिलेशन के बीच नहीं आया. साल 2021 में दोनों के घर बेटे निर्वैर का जन्म हुआ था.
शक्तिमान से की थी अपने करियर की शुरुआत
किश्वर मर्चेंट टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में फेमस शो 'शक्तिमान' से की थी. इससे उन्हें बड़ी पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई टीवी शो में काम किया. इसमें 'हिप हिप हुर्रे', 'प्यार की ये एक कहानी', 'एक हसीना थी', 'इतना करो ना मुझे प्यार', 'कैसी ये यारियां' और 'ब्रह्मराक्षस' जैसे कई पॉपुलर शोज़ में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: डिंपल कपाड़िया अक्षय कुमार को समझती थीं गे! ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले एक्टर को कराना पड़ा जेनेटिक टेस्ट




IBC24
News Nation
















