Responsive Scrollable Menu

मुस्लिम एक्ट्रेस ने 45 की उम्र में बिकिनी पहन ढाया कहर, बीच पर बनाया वीडियो, पति बने पर्सनल कैमरामैन

Kishwer Merchant Bikini Beach Video: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस अपने पति सुयश राय और बेटे निर्वैर के साथ छुट्टियां मना रही हैं. इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर  अपनी ट्रिप की पल-पल की झलकियां शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज तो देखने को मिला ही, साथ ही पति-पत्नी की शानदार बॉन्डिंग ने भी फैंस का दिल जीत लिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

45 की उम्र में बिकिनी पहन इस एक्ट्रेस ने ढाया कहर

किश्वर मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई है और वह बीच पर मजे से इंजॉय कर रही हैं. साथ ही चलते-चलते कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं.

उन्होंने अपने लुक को ब्लू कलर के स्कार्फ के साथ स्टाइल किया. इतना नहीं उन्होंने अपने लुक परफेक्ट बनाने के लिए बालों का खुला रखा है और सटल मेकअप किया हुआ है. वहीं अपने लुक पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने सनग्लासेस भी लगाए हैं. किश्वर का बीच लुक काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं और वेकेशन को खुलकर एंजॉय करती दिख रही हैं.

पति सुयश राय बने पर्सनल कैमरामैन

हालांकि, इस वीडियो में किश्वर के साथ-साथ उनके पति सुयश राय सुर्खियां बटोर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि जहां किश्वर वेकेशन पर अपने फोटोशूट और वीडियोज़ में व्यस्त रहती हैं, वहीं सुयश पूरे समय वह उनके पर्सनल कैमरामैन दिखते हैं. वीडियो में वह अपनी पत्नी के पीछे-पीछे दौड़ते और सही एंगल से शूट करने की कोशिश हुए दिखे. किश्वर ने इसी मजेदार पल को वीडियो के जरिए दिखाया है कि छुट्टियों के दौरान दोनों का समय बिताने का तरीका कितना खास होता है. 

फैंस को पसंद आया वीडियो

किश्वर के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस उनकी फिटनेस और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कई सेलेब्रिटीज ने भी वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दिए. लोगों का कहना है कि वीडियो सिर्फ एक ग्लैमरस पोस्ट नहीं, बल्कि एक रिलेटेबल कपल मोमेंट भी है, जिससे कई लोग खुद को जोड़ रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

45 की उम्र में भी फिट हैं एक्ट्रेस

किश्वर मर्चेंट 45 साल की हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और एनर्जी आज भी लोगों को इम्प्रेस करती है. सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी फिटनेस जर्नी और लाइफस्टाइल से जुड़ी फोटो शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि किश्वर ने जिस कॉन्फिडेंस से अपना बीच लुक फ्लॉन्ट किया है, वह कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन भी है. यही वजह है कि उनके पोस्ट को पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है.

ये भी पढ़ें:#NaamLikho कैंपेन के जरिए कंगना रनौत ने अनसंग हीरोज को दिया ट्रिब्यूट, अपनी हाउस हेल्प को बताया' असली भारत भाग्य विधाता'

मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं किश्वर मर्चेंट

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में गिने जाते हैं. इन दोनों ने साल 2016 को शादी की थी. किश्वर मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं, जबकि उनके पति सुयश हिंदू धर्म को मानते हैं. इतना ही नहीं, सुयश राय उम्र में किश्वर से करीब आठ साल छोटे हैं. हालांकि धर्म और उम्र का अंतर कभी भी उनके रिलेशन के बीच नहीं आया. साल 2021 में दोनों के घर बेटे निर्वैर का जन्म हुआ था.

शक्तिमान से की थी अपने करियर की शुरुआत

किश्वर मर्चेंट टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में फेमस शो 'शक्तिमान' से की थी. इससे उन्हें बड़ी पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई टीवी शो में काम किया. इसमें 'हिप हिप हुर्रे', 'प्यार की ये एक कहानी', 'एक हसीना थी', 'इतना करो ना मुझे प्यार', 'कैसी ये यारियां' और 'ब्रह्मराक्षस' जैसे कई पॉपुलर शोज़ में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: डिंपल कपाड़िया अक्षय कुमार को समझती थीं गे! ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले एक्टर को कराना पड़ा जेनेटिक टेस्ट

Continue reading on the app

PoK में 4 पुलिसकर्मी सहित 11 लोगों की मौत, हिंसा में 70 घायल; इस वजह से आमने-सामने आए सुरक्षाकर्मी और नागरिक

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह हिंसा जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) और क्षेत्रीय सरकार के बीच चल रहे विवाद के दौरान हुई.

रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में 7 नागरिक और 4 पुलिसकर्मी शामिल हैं. वहीं 23 सुरक्षाकर्मी और करीब 50 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं. पुलिस ने अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है.

PoK में JAAC और सरकार के बीच विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों को लेकर विवाद चल रहा है. ये सीटें उन शरणार्थियों के लिए आरक्षित हैं जो जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में जाकर बसे थे. JAAC इन सीटों को खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है.

JAAC पर बैन लगा, जिसके बाद हिंसा भड़की

सरकार ने 5 जून को JAAC पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद से इलाके में तनाव लगातार बढ़ रहा है.

रविवार को JAAC के कार्यकर्ता संगठन के एक सदस्य की मौत के विरोध में अस्पताल के शवगृह के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. सदस्य की मौत कथित तौर पर पुलिस फायरिंग में हुई थी. पुलिस जब प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची, तभी झड़प शुरू हो गई और हिंसा फैल गई.

रावलकोट के कमिश्नर सरदार वहीद खान ने रॉयटर्स से कहा कि प्रदर्शनकारियों की गोलीबारी में चार पुलिसकर्मियों और एक राहगीर की मौत हुई. उन्होंने दावा किया कि इसके जवाब में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में छह प्रदर्शनकारी मारे गए.

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक पुलिस का आरोप है कि JAAC से जुड़े लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर शॉटगन और अन्य हथियारों से हमला किया. पुलिस ने घटना को आतंकवादी कार्रवाई करार देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

2 दिन पहले JAAC पर बैन लगा था

PoK सरकार ने JAAC पर 5 जून को बैन लगाया था. बैन लगाने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया. इसके अगले दिन पुलिस ने संगठन के समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और कई गिरफ्तारियां कीं.

प्रशासन का दावा है कि JAAC की 38 मांगों में से ज्यादातर मांगों को पहले ही स्वीकार किया जा चुका है. इसके बावजूद संगठन अपना आंदोलन जारी रखे हुए है. JAAC के आंदोलन की अहम वजह विधानसभा की 12 आरक्षित सीटें हैं, जिन्हें खत्म करने की मांग की जा रही है.

असल में ये 12 सीटें उन लोगों के लिए आरक्षित हैं, जो जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में जाकर बसे थे. ये लोग 1947, 1965, 1971 युद्ध या बाद के संघर्षों की वजह से गए थे.

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG T20I Match Timings: भारत-इंग्लैंड T20 मैचों का बदला गया समय, अब 11 नहीं, इतने बजे से शुरू होगा लाइव एक्शन

IND vs ENG T20I Match Timings: भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमें 5 टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी. इस दौरे से पहले टी20 मैचों के समय में बदलाव किया गया है. दरअसल, पहले ये मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होने थे, लेकिन अब एक घंटे 10 बजे से शुरू होंगे. Mon, 8 Jun 2026 20:51:50 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani: Bhojshala के गर्भगृह में रहस्यमयी तरीक़े से आई सरस्वती प्रतिमा | Trending | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T16:06:24+00:00

News Ki Pathshala : ममता के सांसदों ने कर दिया खेला ? #mamatabanerjee #westbengal #bengalpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T16:06:43+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: TMC में नई टूट...किस सवाल पर ममता गईं रूठ? | Mamata Banerjee | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T16:05:37+00:00

News Ki Pathshala | Bengal News | TMC Crisis | West Bengal News | Mamata Banerjee | Jahangir Khan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T16:07:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers