Responsive Scrollable Menu

‘सहमति से बालिग और अविवाहितों का संबंध बनाना, खराब चरित्र का आधार नहीं’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा कि दो अविवाहित बालिगों के बीच अगर सहमति से शारीरिक संबंध हैं तो उसे किसी व्यक्ति के चरित्र को खराब बताने का आधार नहीं बनाया जा सकता है. सर्वोच्च अदालत ने साफ कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं है, जो दो बालिग और अविवाहित लोगों को अपनी पसंद का संबंध बनाने से रोकता है. इसे नैतिक दोष नहीं कहा जा सकता है. 

जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने ये टिप्पणी तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड के एक मामले की सुनवाई के दौरान की. इस केस में आरोपी की भर्ती को बोर्ड ने नैतिक दोषी मानते हुए रद्द कर दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने कैंडिडेट को नियुक्ति देने का निर्देश दिया. 

बोर्ड ने नियुक्ति के अयोग्य ठहरा दिया था

उम्मीदवार की नियुक्ति बोर्ड द्वारा इसलिए रद्द की गई थी कि क्योंकि उसके खिलाफ 2014 में शादी का वादा करके दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था. भर्ती बोर्ड ने इसे नैतिक अधमता का मामला माना और उसे अयोग्य ठहरा दिया था. पूरा केस एक असफल प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ था. रिकॉर्ड की मानें तो उम्मीदवार और शिकायतकर्ता पड़ोसी थे. दोनों करीब चार साल तक रिश्ते में रहे थे. बाद में उम्मीदवार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया गया था. हालांकि, दोनों के बीच बाद में समझौता हो गया था. लोक अदालत ने 2015 में मामला खत्म कर दिया था. 

आरोप साबित होने तक निर्दोष

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपराधिक कानून में तब तक निर्दोष मानने का सिद्धांत लागू होता है, जब तक अदालत द्वारा उसे दोषी न मान लिया जाए. अदालत ने कहा कि ये आरोप धोखाधड़ी का था. धोखाधड़ी साबित करने के लिए ये दिखाना आवश्यक है कि किसी व्यक्ति को झूठे बहाने से गुमराह किया गया था. शिकायतकर्ता ही बता सकती थी कि क्या उसे धोखा देकर संबंध में लाया गया था या फिर नहीं.

बेंच ने कहा कि जब शिकायतकर्ता ने खुद मुकदमा आगे नहीं बढ़ाया तो कोई सबूत पेश नहीं किया जा सकता है. समझौते पर सहमति जताई गई. उस वक्त बोर्ड के पास भर्ती बोर्ड के उम्मीदवार के चरित्र के बारे में नकारात्मक निष्कर्म निकालने का कोई आधार नहीं था. 

कॉन्स्टेबल के पद पर उसकी नियुक्ति का रास्ता साफ

तेलंगाना हाईकोर्ट के सिंगल जज के उस आदेश को भी सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा, जिसमें उम्मीदवार की नियुक्ति पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया गया था. पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर उसकी नियुक्ति का रास्ता सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से साफ हो गया था. 

 

Continue reading on the app

मुल्लांपुर टेस्ट में मिली जीत हमेशा रहेगी टीम इंडिया को याद, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Biggest innings wins for Team India: अफगानिस्तान के साथ खेले गए मुल्लांपुर टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है. डेब्यूडेंट मानव सुथार की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पारी और 300 रनों से जीत दर्ज की, जिसकी क्रिकेट के गलियारों में जमकर तारीफ हो रही है. टीम इंडिया के लिए ये पारी से मिली सबसे बड़ी जीत है और इसी के साथ भारतीय टीम ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में हम आपको यहां बताएंगे...

पारी और 300 रन से जीती टीम इंडिया

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी की. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बोर्ड पर लगाए. वहीं, पहली पारी में अफगानिस्तान की टीम 152 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. ऐसे में टीम इंडिया ने बड़ी बढ़त के साथ इस टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया और फिर शानदार जीत दर्ज की.

टीम इंडिया ने दर्ज की इनिंग के साथ सबसे बड़ी जीत

अफगानिस्तान के साथ खेले गए मुल्लांपुर टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और पारी और 300 रन से जीत दर्ज कर ली. ये भारत की टेस्ट क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत है. भारतीय धरती पर एकमात्र इससे बड़ी पारी की जीत 1958 में ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज और भारत के बीच हुई थी. वहीं, इससे बड़ी पारी की जीत का एकमात्र अन्य उदाहरण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 2002 में लाहौर में हुआ मैच है (एक पारी और 324 रन).

भारत के लिए सबसे बड़ी पारी जीत

अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी और 300 रन, मुल्लनपुर, 2026*
वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक पारी और 272 रन, राजकोट, 2018
अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी और 262 रन, बेंगलुरु, 2018
बैंगलोर के खिलाफ एक पारी और 239 रन, मीरपुर, 2007
श्रीलंका के खिलाफ एक पारी और 239 रन, नागपुर, 2017

टेस्ट मैचों में अफगानिस्तान की पारी से हार

भारत के खिलाफ एक पारी और 300 रन, मुल्लनपुर, 2026*
भारत के खिलाफ एक पारी और 262 रन, बेंगलुरु, 2018
जिम्बाब्वे के खिलाफ एक पारी और 73 रन, हरारे, 2025

टेस्ट मैचों में अफगानिस्तान का न्यूनतम स्कोर

भारत के खिलाफ 103 रन, बेंगलुरु, 2018
भारत के खिलाफ 109 रन, बेंगलुरु, 2018
भारत के खिलाफ 112 रन, मुल्लनपुर, 2026*
बांग्लादेश के खिलाफ 115 रन, मीरपुर, 2023
वेस्ट इंडीज के खिलाफ 120 रन, लखनऊ, 2019

ये भी पढ़ें: EXPLAINER : टेस्ट क्रिकेट में क्या होता है फॉलोऑन? कब और कैसे होता है इसका इस्तेमाल, जानें सब-कुछ

Continue reading on the app

  Sports

बेन स्टोक्स को बैन करेगा इंग्लैंड? फिर नाइट क्लब के बवाल में फंसे कप्तान, इस बॉलर पर भी एक्शन

न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट मैच में हराने के एक दिन बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में इस घटना का खुलासा किया. इसके चलते ही इंग्लिश बोर्ड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान फिलहाल नहीं किया है. Mon, 08 Jun 2026 23:31:17 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | Upendra Kushwaha का बिगड़ा खेल तो राज्यसभा चुनावों में भी होगा खेल ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T19:36:54+00:00

Weather Update: 72 घंटों के भीतर यूपी के मौसम में एक भयानक बदलाव | Heavy Rain | Monsoon | IMD #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T19:30:30+00:00

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापट्टनम में गर्म पिघला स्टील गिरने से 8 मजदूरों की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T20:00:17+00:00

CM Vijay से मिले चेस Prodigy Praggnanandhaa | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T19:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers