Responsive Scrollable Menu

Amitabh Bachchan के पोस्ट ने खड़े कर दिए कई सवाल! जानें क्या है पूरा मामला

Amitabh Bachchan Tweet: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी एक एक्स पोस्ट है. बिग बी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हीरा इसलिए महंगा नहीं है क्योंकि वह दुर्लभ है, बल्कि इसलिए क्योंकि उसका महंगा होना बहुत मुश्किल है.' वायरल हो रही पोस्ट में ही कुछ लोगों ने इसे मोटिवेशनल बताया है, जबकि कुछ यूजर्स ने इस पर स्पष्ट रूप से लिखा है. 

कुछ यूजर्स का कहना है कि स्टूडेंट्स और नीट विवाद जैसे अमिताभ बच्चन की स्टूडेंट और नीट कॉन्ट्रोवर्सी को बढ़ावा मिलता है. उनकी इस पोस्ट पर इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. वहीं हर रविवार की तरह उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिलती है. आइए दिखाते हैं अमिताभ बच्चन का ये लेटेस्ट वायरल वीडियो.

यह भी पढ़ें: ऑल ब्लैक लुक में मौनी रॉय का वीडियो हुआ वायरल, परफेक्ट फीगर पर थम गईं सबकी नजरें

Continue reading on the app

सीएम विजय सरकार के खिलाफ वीडियो बनाने वाला यूट्यूबर मारिदास गिरफ्तार, महिला मंत्री पर की थी अश्लील टिप्पणी

CM Joseph Vijay  Youtuber Maridhas: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Joseph Vijay) की सरकार की आलोचना करने वाले यू्ट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसका नाम मारिदास है. जानकारी के अनुसार, यूट्यूबर पिछले कुछ समय से सरकार की जमकर आलोचना कर रहा था. इतना ही नहीं उसने एक महिला मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी. जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उसे चेन्नई ले जाया गया. पुलिस का आरोप है कि मारिदास ने सोशल मीडिया पर तमिलनाडु सरकार, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, महिला मंत्री के खिलाफ कई आपत्तिनजक वीडियो पोस्ट किए थे.

पुलिस ने घर से की गिरफ्तारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार सुबह चेन्नई पुलिस की स्पेशल टीम मदुरै पहुंची. जहां लोकल पुलिस के सहयोग से यूट्यूबर मारिदास को उसके सूर्य नगर गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले आसपास सुरक्षा बढ़ाई और फिर कार्रवाई की.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यूट्यूबर के खिलाफ चेन्नई साइबर क्राइम विंग में मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान उनके सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो की जांच की गई थी. 

महिला मंत्री के खिलाफ की थी अश्लील टिप्पणी

पुलिस के अनुसार, मारिदास पर आरोप है कि उन्होंने तमिलनाडु सरकार की एक महिला मंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियां की थीं. इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार और कई मंत्रियों के खिलाफ भी वीडियो अपलोड किए थे.

जांच में सामने आया कि इन पोस्ट्स और वीडियो में गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया था. जिसको लेकर शिकायत मिली थी. इसी आधार पर साइबर क्राइम विंग ने मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की.

यूट्यूबर के खिलाफ किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?

सरकार और महिला मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करने मामले में मारिदास के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है. इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की कई धाराएं शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत महिला की मर्यादा का अपमान करने और धारा 352(2) के वैमन्य फैलाना के तहत कार्रवाई की गई है. इतना ही नहीं उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की जुड़ी धाराएं भी लगाई गई हैं. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कंटेंट की पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'मां की उम्मीदें, पढ़ाई और पैसों की चिंता...', यंग जनरेशन के तनाव पर जैकी श्रॉफ ने दी ये खास सलाह

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मारिदास की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर बहस छिड़ गई है. पिछले कुछ सालों में कई राज्यों में सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और ऑनलाइन टिप्पणियों को लेकर कई मामलों में पुलिस ने एक्शन लिया है. कई लोगों का मानना है कि राजनीतिक आलोचना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन अगर किसी शख्स, विशेषकर महिला रिप्रेजेंटेटिव के खिलाफ अपमानजनक या अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, तो कानून के तहत एक्शन लिया जा सकता है. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है और आने वाले दिनों में अदालत में पेशी के दौरान आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

पॉलिटिक्स के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में विजय

मुख्यमंत्री बनने के बाद भी विजय अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हाल के महीनों में उनका नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग जोड़ा जा रहा है. इसको लेकर सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चा हो रही है. हालांकि दोनों की ओर से इन चर्चाओं पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई.फिल्मी करियर और पॉलिटिक्स के कारण विजय लगातार मीडिया की नजरों में बने रहते हैं. ऐसे में उनसे जुड़ी खबर अक्सर चर्चा में रहती हैं.

ये भी पढ़ें: Explainer: आखिर क्या है ‘Obsession’ का रहस्य? हॉरर के साथ माइंड गेम खेलती है ये फिल्म, जानें स्टार कास्ट और बजट का पूरा सच

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar Yadav: कप्तानी छिनी, टीम से भी निकाला... अब जाकर खौला सूर्यकुमार का खून, 200 के स्ट्राइक रेट से कूटे 72 रन

Suryakumar Yadav T20: टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बावजूद कप्तानी से हटाए जाने और टीम इंडिया से बाहर होने का गुस्सा आखिरकार सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकला है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टीम से ड्रॉप होने के बाद सूर्या ने मुंबई टी20 लीग में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 36 गेंदों में 72 रनों की तूफानी पारी खेल डाली. उन्होंने नाबाद रहते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने. Mon, 8 Jun 2026 21:59:10 +0530

  Videos
See all

Gallantry Awards 2026: जांबाजों को वीरता पुरस्कार का Video पूरे देश को भावुक कर देगा | Indian Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T17:45:06+00:00

लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा को शौर्य च्रक | Gallantry Awards 2026 | Navy #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T17:45:10+00:00

Iran Israel War: इजरायल का अटैक.. तेहरान में बहुत बड़ा धमाका ! Middle East War | Tehran Blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T17:41:51+00:00

Israel Iran Conflict: नेतन्याहू बोले- 'ईरान को नरक बना देंगे' | Middle East Crisis | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T17:43:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers