Responsive Scrollable Menu

INDIA Alliance Meeting: CJI को पत्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग… इंडिया गठबंधन की बैठक में हुए ये 5 बड़े फैसले

INDIA Alliance Meeting: सोमवार (8 जून) को विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की अहम बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गठबंधन की बैठक अब हर दो महीने में आयोजित की जाएगी. अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी. इस बैठक में 25 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर साझा रणनीति बनाई गई. तो आइए जानते हैं कि इस बैठक में किन-किन मुद्दों पर सहमति बनीं और क्या-क्या फैसले लिए गए.

मुख्य न्यायाधीश को भेजा जाएगा पत्र

बैठक में यह फैसला लिया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनावों की निष्पक्षता को लेकर देश के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा जाएगा. विपक्षी दलों का कहना है कि इन मुद्दों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा के लिए न्यायपालिका का ध्यान इस ओर दिलाना जरूरी है.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

INDIA गठबंधन ने नीट (NEET) और सीबीएसई (CBSE) परीक्षाओं से जुड़े विवादों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. गठबंधन का आरोप है कि परीक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और युवाओं का भरोसा टूटा है.

आर्थिक मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक की मांग

बैठक में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और देश की आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा हुई. विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से इन मुद्दों पर तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है. उनका कहना है कि देश के सामने मौजूद आर्थिक चुनौतियों पर सभी दलों को साथ बैठकर चर्चा करनी चाहिए.

संसद में जारी रहेगा तालमेल

गठबंधन ने फैसला किया कि संसद के मानसून सत्र के दौरान सभी विपक्षी दल आपसी समन्वय बनाए रखेंगे. इसके लिए प्रतिदिन सुबह नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में बैठक होगी, ताकि संसद के भीतर विपक्ष एकजुट होकर अपनी बात रख सके.

25 दलों ने लिया हिस्सा

मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि बैठक में 25 दल शामिल हुए. उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन वर्चुअल माध्यम से जुड़े और उन्होंने भी सभी प्रस्तावों का समर्थन किया. आपको बता दें कि बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (UBT), नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) लिबरेशन, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, विदुथलाई चिरुथैगल काची, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (M), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी, लोक दल, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और शेतकारी कामगार पक्ष शामिल हुए.

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

खरगे ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए करोड़ों लोगों के मताधिकार पर असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, MSME क्षेत्र की चुनौतियां, परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियां और कमजोर वर्गों पर बढ़ते अत्याचार देश के सामने बड़ी समस्याएं हैं. उन्होंने दावा किया कि विपक्ष इन मुद्दों को लेकर संयुक्त रूप से संघर्ष जारी रखेगा.

यह भी पढ़ें- BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने शुरू किया नया आंदोलन, चंद घंटों में जुड़े 15 लाख से अधिक लोग

Continue reading on the app

खोलना चाहते हैं अपना प्राइमरी स्कूल? जानिए पूरी प्रक्रिया और कमाई का गणित

How to Start a Primary School: क्या आप रांची में प्राइमरी स्कूल खोलना चाहते हैं? जानिए कम निवेश में स्कूल शुरू करने के कानूनी नियम, सरकारी मान्यता और मुनाफे का पूरा गणित.

The post खोलना चाहते हैं अपना प्राइमरी स्कूल? जानिए पूरी प्रक्रिया और कमाई का गणित appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

ना गौतम गंभीर और ना ही कप्तान शुभमन गिल, मानव सुथार ने किसे दिया अपनी घातक गेंदबाजी का श्रेय

अफगानिस्तान के खिलाफ मानव सुथार ने भारत की तरफ से अपना पहला टेस्ट मैच खेला. डेब्यू करते हुए उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट झटके. उन्होंने 28 रन भी बनाए थे. दूसरी पारी में 1 विकेट मिला और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड ले उड़े. मैच के बाद उन्होंने कहा कि अच्छी गेंदबाजी का श्रेय एक लाइन पर लगातार गेंदबाजी करने को दिया. Mon, 8 Jun 2026 17:48:29 +0530

  Videos
See all

Jahangir Khan Arrest News | जहांगीर खान की गिरफ्तारी...स्थानीय निवासी ये क्या बोल गए? #jahangirkhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T13:13:59+00:00

India Allaince Meeting: बैठक में NDA को घेरने की रणनीति| Rahul | Akhilesh | INDIA Bloc Meeting Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T13:10:07+00:00

Delhi में हुआ बड़ा "खेल"... टूट गई ममता की TMC | West Bengal | Abhishek Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T13:08:30+00:00

Israel Attack Iran: ईरान ने शुरू किया.. 'महायुद्ध काउंटडाउन'! #shorts #netanyahu #khamenei #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T13:07:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers