'मां की उम्मीदें, पढ़ाई और पैसों की चिंता...', यंग जनरेशन के तनाव पर जैकी श्रॉफ ने दी ये खास सलाह
Jackie Shroff Advice Young Generation: एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन इस बीच एक्टर का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. जैकी श्रॉफ ने आज की यंग जनरेशन के बढ़ते तनाव और प्रेशर को लेकर खुलकर बात की. इतना ही नहीं उन्होंने इस पर यंग जनरेशन को खास सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि लाइफ में सबसे ज्यादा जरूरी चीज इंसान की हेल्थ होती है.
आज की यंग जनरेशन तनाव में जी रही
दरअसल, जॉकी श्रॉप ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में आज की यंग जनरेशन की टेंशन को लेकर खुलकर बाती की. इतना नहीं उन्होंने इसको लेकर सलाह भी दी. बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा कि आज के टाइम में यंग जनरेशन के सामने पहले की तुलना में कहीं ज्यादा चैलेंज हैं. पढ़ाई, करियर, फैमिली की उम्मीदे, फाइनेंशियल रिस्पॉन्सिबिलिटी और फ्यूचर की चिंता जैसी कई बातें उन्हें लगातार मानसिक दबाव में रखती हैं.
जैकी का मानना है कि आज की पीढ़ी एक साथ कई मोर्चों पर स्ट्रगल कर रही है. सोशल मीडिया के दौर में यंग जनरेशन में कई तरह की टेंशन हैं. जिससे युवा अक्सर खुद पर एक्ट्रा प्रेशर महसूस करने लगते हैं. ऐसे में मेंटली पीस बनाए रखना बेहद जरूरी है.
'तनाव नहीं लेने का बेटा'
बातचीत के दौरान जैकी श्रॉफ ने अपने अंदाज में यंग जनरेशन को सलाह देते हुए कहा, 'टेंशन नहीं लेने का बेटा. मां का प्रेशर, घर का प्रेशर, काम का प्रेशर, पढ़ाई का प्रेशर, पैसे का प्रेशर, दुनिया का प्रेशर... हेल्थ का प्रेशर नहीं लेने का.'
उन्होंने कहा कि जब तक किसी इंसान की सेहत ठीक है, तब तक लाइफ की बाकी दिक्कतों का सॉल्यूशन निकाला जा सकता है. उनके मुताबिक, लोग अक्सर उन बातों को लेकर भी टेंशन करते रहते हैं जो उनके कंट्रोल में नहीं होतीं. ऐसे में बेवजह टेंशन लेने से सिचुएशन और खराब हो जाती है.
हेल्थ होती है सबसे इंपॉर्टेंट
जैकी श्रॉफ ने कहा कि लाइफ में सबसे इंपॉर्टेंट चीज हेल्थ होती है. अगर इंसान शारीरिक और मेंटल तौर पर स्वस्थ है तो वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सकता है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'हेल्थ जब तक है सब सही है. जहां तेरा हेल्थ गया, गेम बज गया.'
एक्टर का मानना है कि लोग अक्सर पैसा, करियर और सक्सेस के पीछे भागते हुए अपनी हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन जब स्वास्थ्य खराब होता है तो बाकी सारी अचीवमेंट भी फीकी पड़ जाती हैं. इसलिए लाइफ में बैलेंस बनाए रखना जरूरी है.
जैकी श्रॉफ ने आगे कहा कि हर शख्स जानता है कि एक दिन जीवन का खत्मा होना है, इसलिए बिना वजह जोखिम और दिखावे में पड़ने का कोई मतलब नहीं है.
ये भी पढ़ें: एक्शन मोड में नजर आईं गीतू मोहनदास, टॉक्सिक की टीम ने बर्थडे पर डायरेक्टर का BTS वीडियो शेयर कर दिया स्पेशल ट्रिब्यूट
बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो'
वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में उन्होंने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया था. ये मूवी करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को ऑडियंस से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.84 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई है. ऐसे में इसका कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक काफी कम बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: एक तरफ अस्पताल में पिता, दूसरी तरफ दीपिका कक्कड़ की हालत खराब; मुश्किल दौर से गुजर रहे शोएब इब्राहिम
INDIA Alliance Meeting: CJI को पत्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग… इंडिया गठबंधन की बैठक में हुए ये 5 बड़े फैसले
INDIA Alliance Meeting: सोमवार (8 जून) को विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की अहम बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गठबंधन की बैठक अब हर दो महीने में आयोजित की जाएगी. अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी. इस बैठक में 25 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर साझा रणनीति बनाई गई. तो आइए जानते हैं कि इस बैठक में किन-किन मुद्दों पर सहमति बनीं और क्या-क्या फैसले लिए गए.
#WATCH | Delhi | Congress National President Mallikarjun Kharge says, "The INDIA alliance meeting has concluded, with 25 parties in attendance. Everyone shared their views, and subsequently, we reached a consensus on five points. We have agreed today; we will fight for these… pic.twitter.com/Kcx730ph5r
— ANI (@ANI) June 8, 2026
मुख्य न्यायाधीश को भेजा जाएगा पत्र
बैठक में यह फैसला लिया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनावों की निष्पक्षता को लेकर देश के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा जाएगा. विपक्षी दलों का कहना है कि इन मुद्दों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा के लिए न्यायपालिका का ध्यान इस ओर दिलाना जरूरी है.
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
INDIA गठबंधन ने नीट (NEET) और सीबीएसई (CBSE) परीक्षाओं से जुड़े विवादों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. गठबंधन का आरोप है कि परीक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और युवाओं का भरोसा टूटा है.
आर्थिक मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक की मांग
बैठक में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और देश की आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा हुई. विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से इन मुद्दों पर तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है. उनका कहना है कि देश के सामने मौजूद आर्थिक चुनौतियों पर सभी दलों को साथ बैठकर चर्चा करनी चाहिए.
संसद में जारी रहेगा तालमेल
गठबंधन ने फैसला किया कि संसद के मानसून सत्र के दौरान सभी विपक्षी दल आपसी समन्वय बनाए रखेंगे. इसके लिए प्रतिदिन सुबह नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में बैठक होगी, ताकि संसद के भीतर विपक्ष एकजुट होकर अपनी बात रख सके.
Delhi: Congress National President Mallikarjun Kharge says, "Today, a meeting of our INDIA alliance was held, in which 25 parties participated. Everyone shared their views, and after detailed discussions, we reached a consensus on five key points..." pic.twitter.com/x7yA1XHhqz
— IANS (@ians_india) June 8, 2026
25 दलों ने लिया हिस्सा
मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि बैठक में 25 दल शामिल हुए. उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन वर्चुअल माध्यम से जुड़े और उन्होंने भी सभी प्रस्तावों का समर्थन किया. आपको बता दें कि बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (UBT), नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) लिबरेशन, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, विदुथलाई चिरुथैगल काची, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (M), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी, लोक दल, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और शेतकारी कामगार पक्ष शामिल हुए.
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
खरगे ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए करोड़ों लोगों के मताधिकार पर असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, MSME क्षेत्र की चुनौतियां, परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियां और कमजोर वर्गों पर बढ़ते अत्याचार देश के सामने बड़ी समस्याएं हैं. उन्होंने दावा किया कि विपक्ष इन मुद्दों को लेकर संयुक्त रूप से संघर्ष जारी रखेगा.
यह भी पढ़ें- BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने शुरू किया नया आंदोलन, चंद घंटों में जुड़े 15 लाख से अधिक लोग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















