Responsive Scrollable Menu

Stocks To Watch Today: HG Infra Engineering से लेकर Hindustan Zinc तक, इन स्टॉक्स में दिखेगा दमदार एक्शन

Stocks To Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 8 जून 2026 को कई बड़ी कंपनियों के अहम कॉर्पोरेट अपडेट सामने आए हैं. बड़े ऑर्डर मिलने से लेकर अधिग्रहण, फंड जुटाने, ब्लॉक डील और मैनेजमेंट में बदलाव तक, कई घटनाक्रम आज के ट्रेडिंग सेशन में इन शेयरों को प्रभावित कर सकते हैं. तो आइए आज के प्रमुख शेयरों पर एक नजर डालते हैं.

1. HG Infra Engineering

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को उत्तर प्रदेश में ₹4,970.99 करोड़ की एक बड़ी परियोजना के लिए प्रोविजनल कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिल गया  है. इस परियोजना में गंगा एक्सप्रेसवे पर EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) आधार पर सिविल और संबंधित कार्यों का निष्पादन शामिल है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि इस प्रमाण पत्र के मिलने से कंपनी की बैलेंस शीट पर पेमेंट साइकलि में तेजी आएगी. बता दें कि HG Infra के पास फिलहाल ₹15,000 से ज्यादा का ऑर्डर बुक है और कंपनी रोड, हाईवे और रेलवे सेक्टर में तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है. 

ये भी पढ़ें- Stock Market Today: मिडिल ईस्ट में जंग की आहट से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

2. Creative Newtech 

टेक्नोलॉजी और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी क्रिएटिव न्यूटेक और उसके सहयोगी पार्टनर को BSNL से भारतनेट मिडिल माइल नेटवर्क परियोजना के लिए एडवांस वर्क ऑर्डर मिला है. यह परियोजना ओडिशा दूरसंचार सर्कल के लिए है और इसकी कुल लागत लगभग ₹3,194.83 करोड़ है. इस ऑर्डर में भारतनेट मिडिल माइल नेटवर्क का डिजाइन, आपूर्ति, निर्माण, स्थापना, अपग्रेडेशन, ऑपरेशन और रखरखाव शामिल है. जानकारों का कहना है कि सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत भारतनेट प्रोजेक्ट में तेजी आने से क्रिएटिव न्यूटेक जैसी कंपनियों को सीधा फायदा मिल रहा है. 

3. EMS Limited

वाटर इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी EMS Limited को उत्तर प्रदेश जल निगम, वाराणसी से निर्माण कार्य के लिए L-1 (सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी) का दर्जा प्राप्त हुआ है. इस ऑर्डर की अनुमानित वैल्यू लगभग ₹102.8 करोड़ है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, जल जीवन मिशन और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत वाटर सेक्टर में सरकारी खर्च बढ़ने से EMS जैसी कंपनियों के लिए ऑर्डर पाइपलाइन लगातार मजबूत हो रही है.

4. Alembic Pharmaceuticals

अहमदाबाद स्थित दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स ने कनाडाई दवा बाजार में प्रवेश करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. कंपनी एक नई कनाडाई कंपनी में 45% हिस्सेदारी हासिल करेगी और शेयरहोल्डर्स के बीच एक समझौता भी हो चुका है. बाजार विशेषज्ञों का मानना ​​है कि कनाडा का जेनेरिक दवा बाजार तेजी से बढ़ रहा है और यह कदम एलेम्बिक के इंटरनेशनल रेवेन्यू को बढ़ाने की दिशा में एक स्ट्रैटेजिक मूव है.

ये भी पढ़ें- RBI का बड़ा फैसला! जून में नहीं बढ़ेगी EMI, SBI से HDFC तक जानिए कहां मिल रहा सस्ता होम लोन?

5. Allied Blenders and Distillers

IMFL (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) सेगमेंट की प्रमुख कंपनी Allied Blenders and Distillers में बड़ा मैनेजमेंट बदलाव हुआ है. आलोक गुप्ता ने 31 मई 2026 को मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है, जबकि बोर्ड ने 1 जून 2026 से अमर सिन्हा को नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. जानकारों का कहना है कि Officer's Choice और Sterling Reserve जैसे मशहूर ब्रांड्स के मालिक इस कंपनी में लीडरशिप बदलाव का असर शॉर्ट टर्म में शेयर पर देखने को मिल सकता है.

6. Zee Entertainment Enterprises

प्रमुख मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी Zee Entertainment Enterprises का बोर्ड 10 जून को इक्विटी शेयरों और अन्य कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज के माध्यम से  फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा. यह फंड जुटाना एक या एक से अधिक चरणों में हो सकता है. बाजार विशेषज्ञों का मानना ​​है कि सोनी के साथ मर्जर की विफलता के बाद ज़ी अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है. निवेशक इस बोर्ड मीटिंग पर बारीकी से नजर रखेंगे. 

7. Hindustan Zinc

वेदांता ग्रूप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) के साथ एक MoU साइन किया है. इसके तहत राजस्थान में 250 हेक्टेयर क्षेत्र में इकोलॉजिकल रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा. जानकारों का कहना है कि ESG (एनवायरनमेंट, सोशल और गवर्नेंस) फ्रेमवर्क के तहत यह पहल कंपनी की सस्टेनेबिलिटी रेटिंग को बेहतर बनाएगी. हिंदुस्तान जिंक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक प्रोड्यूसर है.

ये भी पढ़ें- 5 Stocks To Buy For Long Term: लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन के लिए 5 बेहतरीन शेयर, बड़े ब्रोकरेज हाउसेज ने जताया भरोसा

बड़ी ब्लॉक और बल्क डील्स

Adani Energy Solutions: SBI म्यूचुअल फंड ने GQG पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड से अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के 63.65 लाख शेयर (0.52 प्रतिशत हिस्सेदारी) 1,504.8 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं. कुल डील 957.9 करोड़ रुपये का है. मार्च 2026 तक, SBI इक्विटी हाइब्रिड फंड की अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 3.67 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि राजीव जैन के जीक्यूजी पार्टनर्स की 1.91 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. 

Lenskart Solutions: विरिडियन एशिया अपॉर्चुनिटीज मास्टर फंड ने कॉपथॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट से लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के 18.96 लाख शेयर (0.1 प्रतिशत हिस्सेदारी) ₹508.55 प्रति शेयर के भाव पर ₹96.42 करोड़ में खरीदे. डील वाले दिन शेयर 1.29 प्रतिशत गिरकर ₹506.45 पर बंद हुआ.

Sterlite Technologies: मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने Sterlite Technologies के 36.48 लाख शेयर (0.74 फीसदी हिस्सेदारी) ₹619.07 प्रति शेयर के भाव पर ₹225.86 करोड़ में खरीदे हैं. ऑप्टिकल फाइबर केबल सेगमेंट में Sterlite की मजबूत मौजूदगी को देखते हुए यह निवेश अहम माना जा रहा है.

Pine Labs: इंवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड ने पाइन लैब्स के 78.85 लाख शेयर (0.68 फीसदी हिस्सेदारी) ₹145.97 प्रति शेयर के भाव पर ₹115.11 करोड़ में बेचे हैं. पेमेंट टेक्नोलॉजी कंपनी पाइन लैब्स हाल ही में भारतीय बाजार में लिस्ट हुई है.

PNGS Reva Diamond Jewellery: प्रमोटर P N Gadgil & Sons ने PNGS Reva Diamond Jewellery में अतिरिक्त 1.6 लाख शेयर (0.5 फीसदी हिस्सेदारी) ₹391.58 प्रति शेयर के भाव पर ₹6.26 करोड़ में खरीदे हैं. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि प्रमोटर की खरीदारी आमतौर पर पॉजिटिव सिग्नल मानी जाती है क्योंकि यह कंपनी के भविष्य पर मैनेजमेंट के भरोसे को दर्शाती है.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Drop: दो दिन में धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम, ये रहे ताजा भाव

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.

Continue reading on the app

'वर्ल्ड कप जीतकर दिखाओ...', कंगना रनौत ने वैभव सूर्यवंशी को सचिन और विराट से किया कंपेयक, कह दी ये बात

Kangana Ranaut on Vaibhav Sooryavanshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इस बीच कंगना ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है. भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन के दौरान कंगना ने वैभव को सचिन और विराट से भी कंपेयर किया. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

कंगना ने वैभव को सचिन-विराट से किया कंपेयर

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में न्यूज एजेंसी IANS से बात की. इस दौरान उनसे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के  T20I टीम में चुने जाने पर सवाल किया गया. तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- 'हम उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं. हम चाहते हैं कि वह हमारे देश के लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी बेहतर प्रदर्शन करें.'

वर्ल्ड कप जीतने को लेकर कही ये बात

वहीं, कंगना ने अपनी बात आगे रखते हुए वैभव से वर्ल्ड कप जीतने की डिमांड की. एक्ट्रेस ने  कहा कि वो युवा खिलाड़ी पर कोई दबाव नहीं डालना चाहतीं, हालांकि उन्हें उनसे बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद जरूर है. कंगना ने कहा- 'मुझे उम्मीद है कि वह वर्ल्ड कप जीतेंगे या कुछ वाकई शानदार हासिल करके दिखाएंगे.' सोशल मीडिया पर अब कंगना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, फैंस युवा क्रिकेटर के को लेकर उनके उत्साह और भरोसे की सराहना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- छठी बार पिता बनेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक, जानें इस बार पायल या कृतिका कौन सी पत्नी हुई प्रेग्नेंट?

अब ये सीरीज खेलते नजर आएंगे वैभव

बता दें, आईपीएल 2026 में तहलका मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया से कॉल-अप मिल गया है. 15 साल के वैभव को अपकमिंग आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में भी शामिल किया है. इस युवा प्रतिभा को अब जल्द ही डेब्यू का मौका मिल सकता है. यदि वह आयरलैंड के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में डेब्यू करते हैं, तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे और इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे.

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस इस समय फिल्म निर्माता और मंडी से लोकसभा सांसद  के रूप में एक्टिव हैं. उनके वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata) में  'अंजलि कुल्ठे' नाम की एक नर्स के किरदार में नजर आने वाली है. ये फिल्म  2008 के मुंबई हमलों (26/11) के दौरान कामा और एल्ब्लस अस्पताल में कई लोगों की जान बचाने वाली स्वास्थ्य कर्मियों की बहादुरी पर आधारित है, जो 12 जून को रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं William Ishmael? जिनसे दूसरी शादी करने जा रहीं Jennifer Winget, तलाक के 12 साल बाद बसाएंगी घर

 

Continue reading on the app

  Sports

AI सेंसर लैस गेंद का इस्तेमाल, रेफरी के पास स्थिर बॉडी कैमरा, जानिए फीफी विश्व कप 2026 में क्या-क्या नया?

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन 11 जून से होने जा रहा है। 2026 फीफा विश्व कप अब तक का सबसे तकनीकी रूप से उन्नत फुटबॉल टूर्नामेंट होने जा रहा है। देखिए इसमें नया क्या-क्या है। Mon, 08 Jun 2026 16:57:19 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price Today : हफ्ते की शुरुआत होते ही सोने के भाव का हुआ ये हाल ? Top News | MCX #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T11:40:34+00:00

CM Rekha Gupta News | प्रदूषण नियंत्रण के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम #cmrekhagupta #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T11:37:31+00:00

INDIA BLOC Meeting News : INDIA बैठक में पहुंचे Mamata - Abhishek #tmc #delhinews #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T11:40:11+00:00

Iran Israel War: सीजफायर के बीच तेहरान में गूंजे धमाके! Middle East Crisis | Tehran Explosion #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T11:35:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers