Akshay Kumar Box Office Report: अक्षय कुमार एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले सुपरस्टार्स में शुमार रहे हैं. उन्होंने एक ही साल में लगातार कई फिल्में देकर एक अलग ही तरह का रिकॉर्ड कायम किया है. कोरोना काल के बाद से अक्षय कुमार की सफलता की गाड़ी पटरी से उतर गई. पिछले 6 साल से एक्टर की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने में सफल नहीं रही है.
Rajat Patidar: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार 2 आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान रजत पाटीदार ने अपने करियर को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया। पाटीदार ने बताया कि जब उन्हें 2022 में इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर आरसीबी से बुलावा आया था, तब उनका टीम में शामिल होने का बिल्कुल भी मन नहीं था। उन्हें लगता था कि वह सिर्फ बेंच पर बैठकर रह जाएंगे और खेलने का मौका नहीं मिलेगा।
यूट्यूब चैनल रोटोरिस को दिए इंटरव्यू में पाटीदार ने कहा कि जब आरसीबी ने उन्हें चोटिल लवनीथ सिसोदिया की जगह टीम में शामिल किया, तब टीम प्रबंधन ने भी साफ कर दिया था कि उन्हें तभी मौका मिलेगा जब कोई खिलाड़ी चोटिल होगा।
पाटीदार ने कहा, 'मैं आरसीबी में जाना ही नहीं चाहता था। मुझे लगा कि रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर बुलाया जा रहा है, इसलिए खेलने का मौका मिलना मुश्किल होगा। टीम से भी यही फीडबैक मिला था कि आराम से रहो, मौका तभी मिलेगा जब कोई खिलाड़ी चोटिल होगा।'
शादी छोड़कर पहुंचे थे आरसीबी कैंप रजत ने बताया कि उस समय उनकी शादी की तारीख भी तय हो चुकी थी। इसलिए उन्होंने ये मन बना लिया था कि नहीं जाएंगे। उनका मानना था कि अगर किसी टीम में जाना है तो खेलने के लिए जाना चाहिए, सिर्फ बेंच पर बैठने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि मेरी सोच हमेशा से यही रही है कि अगर टीम में जाऊं तो खेलने के लिए जाऊं। सिर्फ बैठने के लिए नहीं। इसलिए मैंने परिवार, कोच और करीबी लोगों से कहा था कि मैं नहीं जाना चाहता। हालांकि परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें यह मौका गंवाने से मना किया और शादी को 2 महीने आगे बढ़ाने की सलाह दी। आखिरकार पाटीदार ने आरसीबी जॉइन करने का फैसला किया।
यहीं से बदली किस्मत किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि 2022 सीजन में उन्हें 8 मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर में सिर्फ 54 गेंदों पर नाबाद 112 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। इस पारी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद आरसीबी ने उन्हें 2024 में रिटेन किया। उन्होंने मिडिल ऑर्डर में खुद को टीम का अहम खिलाड़ी साबित किया और 2025 में विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम की कमान संभाली।
पाटीदार ने कप्तान बनते ही आरसीबी का सालों पुराना खिताबी सूखा खत्म कराया और फिर 2026 में टीम को लगातार दूसरा आईपीएल खिताब भी दिलाया। जिस खिलाड़ी ने कभी आरसीबी में शामिल होने से इनकार करने का मन बना लिया था, वही आज फ्रेंचाइजी के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है।