8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को 14 लाख रुपये का एरियर? 8वें वित्त आयोग पर बड़ा अपडेट
8th Pay Commission: 8वें वित्त आयोग की वजह से केंद्रीय कर्मचारियों को 5 लाख रुपये से 14 लाख रुपये तक का एरियर मिल सकता है। कर्मचारियों के बीच हो रही है देरी की वजह से एरियर को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
'ट्रंप जैसा भैंसा...', शेखर सुमन ने अमेरिकी राष्ट्रपति का सरेआम उड़ाया मजाक! वायरल हुआ वीडियो
Shekhar Suman on Donald Trump: एक्टर, लेखक और टीवी होस्ट शेखर सुमन इन दिनों अपने नए टॉक शो 'शेखर टुनाइट' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जी हां, शो की शुरुआत से ही वो अपने सरकास्टिक अंदाज, राजनीतिक कटाक्ष और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणियों के कारण चर्चा में हैं. इसी बीच हाल ही में ब्रॉडकास्ट हुए एक एपिसोड में शेखर सुमन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर व्यंग्य करते हुए सत्ता, राजनीति और सिस्टम पर निशाना साधा.
बांग्लादेश में चर्चा में आए भैंसे का किया जिक्र
शो के दौरान शेखर सुमन ने बांग्लादेश में चर्चा में आए एक ऐसे भैंसे का जिक्र किया, जिसकी शक्ल-सूरत को लेकर सोशल मीडिया पर उसकी तुलना ट्रंप से की जा रही थी. इसी को लेकर उन्होंने कहा कि उस भैंसे को बकरीद के दौरान हलाल होने से बचा लिया गया. इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दुनिया में लाखों भैंसे होंगे, लेकिन बचाया उसी को गया जो ताकतवर और प्रभावशाली दिखता था. उनका कहना था कि चाहे इंसान हो या जानवर, सिस्टम अक्सर ताकतवर लोगों के सामने ही घुटने टेकता नजर आता है.
इन्सान हो या जानवर System हमेशा पॉवरफुल लोगो के सामने ही झुकता हैं..... pic.twitter.com/04y6LXXgVq
— Shekhar (@Shekharcoool5) June 7, 2026
अपने व्यंग्य को आगे बढ़ाते हुए शेखर ने कहा, "पहले ट्रंप को देखकर लगता था कि क्या भैंसे जैसा आदमी है, लेकिन अब भैंसे को देखकर लगता है कि क्या ट्रंप जैसा भैंसा है." उनके इस बयान की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
विजय माल्या से लेकर वेनेजुएला तक
अपने शो में शेखर सुमन ने आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि भारत अब तक विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे भगोड़े कारोबारियों को वापस नहीं ला पाया, जबकि अमेरिका दूसरे देशों में जाकर अपने हितों की रक्षा कर लेता है. सरकास्टिक अंदाज में उन्होंने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला में घुसकर वहां के राष्ट्रपति को उठा लाया और उसका तेल निकाल लिया.
इसके बाद उन्होंने तेल राजनीति और अंतरराष्ट्रीय दबावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ देशों को तेल खरीदने के लिए निर्देश दिए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ आम जनता महंगाई और बेरोजगारी के बोझ तले पिस रही है. शेखर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश में करोड़ों लोगों का तेल निकल रहा है, यानी लोग आर्थिक दबाव झेल रहे हैं, तो आखिर उस मेहनत और संघर्ष का फायदा किसे मिल रहा है. उनका ये बयान भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है.
समाज की समस्याओं पर रखी राय
इन दिनों शेखर सुमन अपनी नई वेब सीरीज The Pyramid Scheme को लेकर भी चर्चा में हैं. सीरीज के प्रमोशन के दौरान उन्होंने समाज में बढ़ते वित्तीय घोटालों, फर्जी निवेश योजनाओं और लोगों की जागरूकता की कमी पर खुलकर बात की. आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती आबादी, कमजोर शिक्षा व्यवस्था, राजनीतिक तंत्र और जागरूकता की कमी के कारण लोग बार-बार धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं. उनके अनुसार अशिक्षा और जानकारी की कमी ऐसे घोटालों को बढ़ावा देती है. शेखर सुमन ने कहा कि कई बार लोग खुद बिना जांच-पड़ताल किए लालच में आ जाते हैं और ठग इसी कमजोरी का फायदा उठाते हैं. उनका मानना है कि शिक्षा और जागरूकता ही ऐसे जाल से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है.
Shekhar Suman ???????? pic.twitter.com/CTJBaMylK0
— Man Being Happy ???? (@ManBeingHappy) June 8, 2026
'रातों-रात अमीर बनाने वालों को पकड़ो'
तेजी से अमीर बनाने का दावा करने वाली योजनाओं पर निशाना साधते हुए शेखर सुमन ने कहा कि जो लोग कुछ दिनों या महीनों में करोड़पति बनाने का सपना दिखाते हैं, उनसे सावधान रहना चाहिए. उन्होंने सरकास्टिक अंदाज में कहा कि ऐसे लोगों को सबसे पहले पकड़ना चाहिए क्योंकि अगर पैसा कमाना इतना आसान होता तो दुनिया में कोई गरीब नहीं होता. उन्होंने कहा कि मेहनत और समय के बिना कोई भी व्यक्ति अचानक अमीर नहीं बन सकता. जो लोग आसान कमाई का सपना बेचते हैं, वो अक्सर लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे होते हैं.
साल 2000 का किस्सा किया साझा
शेखर सुमन ने अपने जीवन का एक अनुभव भी साझा किया. उन्होंने बताया कि साल 2000 में एक व्यक्ति उनके पास ऐसी ही एक निवेश योजना लेकर आया था. शुरुआत में वो स्कीम काफी आकर्षक लगी, लेकिन बाद में उन्हें उसमें कुछ गड़बड़ी महसूस हुई. समय रहते उन्होंने उस योजना की सच्चाई समझ ली और खुद को नुकसान से बचा लिया. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी निवेश या कमाई की योजना में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं और विशेषज्ञों की सलाह लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation
















