Responsive Scrollable Menu

हर्निया से बचाव में मददगार उपविष्ठ कोणासन, साइटिका में भी मिल सकती है राहत

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में शरीर पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे पाचन तंत्र की कमजोरी, मांसपेशियों में जकड़न, कमर दर्द और हर्निया जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं। ऐसे में योग को शरीर के प्राकृतिक इलाज के रूप में देखा जाता है। इन्हीं योगासनों में उपविष्ठ कोणासन एक ऐसा आसान आसन है, जो शरीर के निचले हिस्से को फायदा पहुंचाता है और कई समस्याओं में राहत देता है।

उपविष्ठ कोणासन मुख्य रूप से शरीर के अंदरूनी हिस्सों, खासकर हैमस्ट्रिंग, पेल्विक क्षेत्र, पेट और रीढ़ की हड्डी पर काम करता है। इस आसन को करते वक्त शरीर को धीरे-धीरे फैलाकर आगे की ओर झुकाया जाता है, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव आता है। यह खिंचाव शरीर की जकड़न को कम करता है और अंदरूनी रक्त संचार को बेहतर बनाता है। ये उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं।

इस आसन का सबसे बड़ा लाभ हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ाना है। हैमस्ट्रिंग शरीर के पिछले हिस्से की बड़ी मांसपेशियां होती हैं, जो जांघों के पीछे स्थित होती हैं। जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक बैठा रहता है या कम चलता है, तो ये मांसपेशियां धीरे-धीरे सख्त हो जाती हैं। उपविष्ठ कोणासन में जब पैरों को फैलाकर आगे झुकते हैं, तो इन मांसपेशियों पर धीरे-धीरे खिंचाव आता है। यह खिंचाव मांसपेशियों को ढीला और लचीला बनाता है, जिससे चलने-फिरने में आसानी होती है और शरीर का संतुलन बेहतर होता है।

इसके अलावा, यह पेल्विक क्षेत्र में रक्त संचार को बेहतर करना है। पेल्विक क्षेत्र शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां कई अंदरूनी अंग स्थित होते हैं। इस आसन के दौरान जब शरीर आगे की ओर झुकता है, तो इस क्षेत्र में हल्का दबाव और खिंचाव बनता है, जिससे रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। बेहतर रक्त संचार से अंग ज्यादा सक्रिय और स्वस्थ रहते हैं, जिससे कई अंदरूनी समस्याओं की संभावना कम हो जाती है।

उपविष्ठ कोणासन को हर्निया की रोकथाम में भी सहायक माना जाता है। हर्निया तब होता है जब पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और अंदरूनी अंग अपनी सामान्य जगह से बाहर की ओर दबाव डालने लगते हैं। यह आसन पेट और पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत करता है। जब मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तो वे अंदरूनी अंगों को सही जगह पर बनाए रखने में मदद करती हैं।

साइटिका दर्द में राहत देने के लिए भी यह आसन उपयोगी है। साइटिका दर्द अक्सर कमर से शुरू होकर पैरों तक जाता है, और यह नसों पर दबाव के कारण होता है। उपविष्ठ कोणासन में जब शरीर आगे झुकता है और पैरों में खिंचाव आता है, तो यह दबाव धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है। इससे नसों पर तनाव घटता है और दर्द में राहत महसूस हो सकती है।

मासिक धर्म को नियमित करने में भी यह योगासन मददगार माना जाता है। जब पेल्विक क्षेत्र में रक्त संचार बेहतर होता है और मांसपेशियां संतुलित होती हैं, तो शरीर का हार्मोनल संतुलन भी बेहतर होता है। यही संतुलन मासिक धर्म चक्र को नियमित करने में भूमिका निभाता है। इसके साथ ही यह दर्द और ऐंठन को भी कम करने में सहायक हो सकता है।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार का धमाका, 6 विकेट लेकर अफगानिस्तान को 152 पर समेटा; भारत ने कराया फॉलोऑन

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के तीसरे दिन युवा स्पिनर मानव सुथार ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसे वह शायद कभी नहीं भूलेंगे। अपने डेब्यू टेस्ट में राजस्थान के इस बाएं हाथ के स्पिनर ने 6 विकेट झटककर अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर समेट दी। भारत ने पहली पारी में 564/8 रन बनाकर घोषित की थी और 412 रन की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया।

दूसरे दिन तीन विकेट लेने वाले सुथार ने तीसरे दिन भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने 33 रन देकर 6 विकेट लिए और अफगान बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हुए। खास बात यह रही कि जहां दूसरे स्पिनर को पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी, वहीं सुथार लगातार टर्न और उछाल हासिल कर रहे थे। करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए उन्होंने बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया।

मानव सुथार ने झटके 6 विकेट
दिन की शुरुआत में अफगानिस्तान की उम्मीदें रहमत शाह पर टिकी थीं। रहमत ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन सुथार ने उनकी पारी का भी अंत कर दिया। रहमत स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए और गेंद उनके बल्ले और पैड के बीच से निकलकर स्टंप्स से जा टकराई। यह अफगानिस्तान का आठवां विकेट था और यहीं से उनकी पारी तेजी से बिखर गई।

सुथार ने इससे पहले शराफुद्दीन अशरफ को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। अशरफ चोट से जूझ रहे थे और सुथार ने उनकी कमजोरी का पूरा फायदा उठाया। इसके बाद उन्होंने मोहम्मद सलीम को भी आउट कर अपना छह विकेट का आंकड़ा पूरा किया।

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई को शानदार गेंद पर आउट किया। उमरजई बल्ले और पैड के बीच बड़ा गैप छोड़ बैठे और गेंद अंदर आकर उनका विकेट ले उड़ी। मोहम्मद सिराज ने भी कसी हुई गेंदबाजी की, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने जियाउर रहमान का विकेट लेकर अफगानिस्तान की पारी का अंत किया।

कुलदीप यादव और सुंदर ने दबाव बनाए रखा, लेकिन दिन पूरी तरह सुथार के नाम रहा। अपने पहले ही टेस्ट में छह विकेट लेकर उन्होंने भारतीय टीम प्रबंधन का भरोसा सही साबित किया। अब अफगानिस्तान को पारी की हार से बचने के लिए दूसरी पारी में बड़ा संघर्ष करना होगा, जबकि भारत मैच जीतने से सिर्फ कुछ कदम दूर खड़ा है।

Mon, 08 Jun 2026 11:41:05 +0530

  Videos
See all

Mumbai में अवैध मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन | Bulldozer Action | BMC | Yogi Model In Mumbai | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:47:06+00:00

Malviya Nagar अग्निकांड मामले में मौतों का आंकड़ा बढ़ा | Delhi Fire Update | Hotel Fire | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:45:22+00:00

Viral Video | सास दामाद की प्रेम कहानी ने सबको चौंकाया | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:42:47+00:00

TMC Pushpa Jahangir Khan Arrested News LIVE : नेपाल बॉर्डर पर खत्म हुआ 'पुष्पा' का खेल! | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:43:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers