बांग्लादेश ने निकाली ऑस्ट्रेलिया की हेकड़ी! गेंद के बाद बल्ले से भी मचाया तहलका, स्कोर पहुंचा 351/6, कितनी बनाई बढ़त
AUS VS BAN DAY-2 Report: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश की टीम तहलका मचा रही है. डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन के खेल का अंत कर दिया है. जहां, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 रनों पर ही सिमट गई, तो वहीं बांग्लादेश की टीम ने दूसरे दिन के अंतर तक 6 विकेट के नुकसान पर 351 रन बना लिए हैं और एक अच्छी बढ़त हासिल कर ली है.
351/6 के स्कोर पर खत्म हुआ दूसरा दिन
Day 2 Stumps | Bangladesh lead by 153 runs, finishing the day on 351/6 ????????????
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 14, 2026
Bangladesh tour of Australia | 1st Test#Bangladesh #Tigers #BANvAUS #Cricket pic.twitter.com/pre3dUqwk1
डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली. ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट बॉलिंग लाइनअप के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने जो जज्बा दिखाया, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. बांग्लादेश के लिए उनके सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने शतक लगाया, नजमुल हुसैन संतो ने 84 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा सादमान इस्लाम ने 20, मोमिनुल हक ने 49, मुस्तफिजुर रहीम ने 36 रन बनाए. इस तरह बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 351 रन बोर्ड पर लगा दिए.
A captain’s knock! ???????????? Najmul Hossain Shanto departs for a valuable 84 off 126 balls against Australia. ????????#Bangladesh #Tigers #BANvAUS #Cricket pic.twitter.com/MM4XFWSTGv
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 14, 2026
198 पर ही सिमट गई थी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की पहली पारी 198 के स्कोर पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के पास मानो बांग्लादेश के गेंदबाजों का कोई तोड़ ही नहीं था. स्टीव स्मिथ एकमात्र खिलाड़ी रहे, जिन्होंने पहले टेस्ट मैच में 71 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक ही नहीं सका.
Day 2 | Session 1 ???????????? Bangladesh head into the break at 181/2, trailing Australia by 17 runs.#Bangladesh #Tigers #BANvAUS #Cricket pic.twitter.com/S8SZEF6eB0
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 14, 2026
बांग्लादेश ने बनाई 153 रनों की बढ़त
डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 के स्कोर पर ही सिमट गई. वहीं, अब बांग्लादेश की पहली पारी में स्कोर 351/6 हो गया है. ऐसे में बांग्लादेश की टीम ने 153 रनों की बढ़त हासिल कर ली है और अभी उनके हाथ में 4 विकेट भी हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि 2 दिन का खेल खत्म होने के बाद बांग्लादेश की टीम मैच में आगे चल रही है.
A moment to remember. ???????????? Tanzid Hasan Tamim celebrates a maiden Test century in Darwin! What a knock. ????????#Bangladesh #Tigers #BANvAUS #Cricket pic.twitter.com/WypnVcwYBw
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 14, 2026
बांग्लादेशी टीम की तरफ से हुई धारदार गेंदबाजी
बांग्लादेश की सधी हुई गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पूरी तरह से बेअसर दिखे. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने तहलका मचा दिया. उन्होंने 17 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 55 रन देकर 6 विकेट अपने नाम कगिए. तास्किन अहमद ने 2 विकेट लिए और इबादत हुसैन ने भी 2 विकेट चटकाए. इस तरह बांग्लादेश की तेजतर्रार गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम घरेलू सरजमीं पर 198 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई.
नारनौल की इशिता यादव का भारतीय टीम में चयन:एशियन ओपन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम, 15 देशों के खिलाड़ी लेंगे भाग
हरियाणा में नारनौल की पुरानी मंडी निवासी युवा खिलाड़ी इशिता यादव का चयन एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। इशिता 17 से 20 अगस्त तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में एशिया के 15 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इशिता यादव ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। वह शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग के साथ-साथ स्केटिंग की भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। उनके चयन से जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया है। माता-पिता को दिया श्रेय इशिता ने अपनी सफलता का श्रेय पिता इंद्रजीत यादव, माता माधुरी यादव, कोच फिलिप्स सर, दादा हुक्म सिंह, दादी वीरमती देवी तथा गुदड़ी वाले हनुमान के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और कोच के लगातार सहयोग व मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। अनेक लोगों ने दी बधाई परिवार के सदस्यों राव मूलचंद यादव, होशियार सिंह, अजीत यादव, सुरभि यादव और रामरती देवी सहित अन्य परिजनों व शुभचिंतकों ने इशिता को बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत इशिता का भारतीय टीम में चयन न केवल उनके खेल जीवन की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। अब सभी को उम्मीद है कि वह एशियन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और हरियाणा का नाम रोशन करेंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










