कश्मीर से कन्याकुमारी तक कहीं नहीं दिख रहा इंडिया गठबंधन: आरपी सिंह
नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने 8 जून को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले बढ़ रहे अंदरूनी मतभेदों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि गठबंधन में शामिल कई दल कांग्रेस से नाराज हैं। डीएमके ने बैठक का बहिष्कार कर दिया है, जबकि सीपीआई(एम) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने भी कांग्रेस की खुलकर आलोचना की है। आम आदमी पार्टी, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना और नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसे दल भी बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं।
पीएम नेतन्याहू ने लेबनान में जारी हमलों के बीच किया दावा, 'पीछे हट रहा है हिज्बुल्लाह'
तेल अवीव, 7 जून (आईएएनएस)। इजरायल में हर हफ्ते होने वाली कैबिनेट मीटिंग की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमले जारी रखे हुए है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि इस आतंकी समूह के साथ सीजफायर के बीच इजरायल किसी भी हमले का जोरदार जवाब देगा। इजरायली पीएम ने यह भी दावा किया कि हिज्बुल्लाह पीछे हट रहा है।



Samacharnama














