तेल अवीव, 7 जून (आईएएनएस)। इजरायल में हर हफ्ते होने वाली कैबिनेट मीटिंग की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमले जारी रखे हुए है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि इस आतंकी समूह के साथ सीजफायर के बीच इजरायल किसी भी हमले का जोरदार जवाब देगा। इजरायली पीएम ने यह भी दावा किया कि हिज्बुल्लाह पीछे हट रहा है।
रांची, 7 जून (आईएएनएस)। झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेएमएम के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा भी मौजूद रहे।
manav suthar 5 wicket on test debut: बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मानव सुधार के टेस्ट करियर का धमाकेदार आगाज हुआ। अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट की पहली पारी में सुथार ने अफगानिस्तान को 152 रन पर समेटने में अहम योगदान दिया। सुथार ने पहली पारी में कुल 6 विकेट झटके। भारत ने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन के स्कोर पर घोषित की थी। इस तरह टीम इंडिया ने 412 रन की लीड हासिल की थी। इसके बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन देने का फैसला लिया, जिसके बाद अफगान टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी।
मानव ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 22 ओवर गेंदबाजी की और 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वो डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले 10वें भारतीय बन गए। वो ऐसा करने वाले सातवें स्पिनर हैं। उन्होंने 33 रन देकर 6 विकेट लिए- जो भारत की तरफ से डेब्यू टेस्ट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। पूर्व लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले गए अपने पहले टेस्ट में दोनों पारियों में कुल मिलाकर 16 विकेट लिए थे।
उन्होंने अपनी पहली टेस्ट पारी में 61 रन देकर 8 विकेट झटके थे। वहीं, इसी टेस्ट की दूसरी पारी में हिरवानी ने 75 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे। अब इस लिस्ट में सुथार तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
आर अश्विन ने भी डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 रन देकर 6 विकेट लेने का कारनामा किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने बेहद किफायती गेंदबाजी की। जिस विकेट पर कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को स्पिन नहीं मिल रही थी, उसी पिच पर मानव ने अच्छा टर्न और ड्रिफ्ट हासिल किया। उन्होंने 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को अपनी लेंथ और एंगल से काफी परेशान किया।
The fifth one always hits different ????
A moment Manav Suthar will replay for the rest of his life ????️
वहीं, बल्लेबाजी में भी मानव ने उपयोगी योगदान देते हुए 41 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अपने डेब्यू टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से असरदार खेल दिखाकर मानव सुथार ने अपनी काबिलियत साबित कर दी है।
भारतीयों का टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
नरेंद्र हिरवानी - 8/61 बनाम वेस्ट इंडीज़, चेन्नई (1988)
नरेंद्र हिरवानी – 8/75 बनाम वेस्ट इंडीज़, चेन्नई (1988)
मानव सुथार - 6/33 बनाम अफ़गानिस्तान, न्यू चंडीगढ़ (2026)
आर अश्विन - 6/47 बनाम वेस्ट इंडीज़, दिल्ली (2011)
एस आबिद अली - 6/55 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड (1967)