Responsive Scrollable Menu

आनंद दुबे ने सीएम रेवंत रेड्डी को नसीहत दी, बोले- भारत एक खूबसूरत गुलदस्ता, राज्यों के आधार पर बांटने की कोशिश न हो

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हालिया बयानों, परिसीमन (डिलिमिटेशन) के मुद्दे और इंडिया अलाइंस की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश को राज्यों के आधार पर बांटने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन में समन्वय बढ़ाने के लिए पहल करने की सलाह दी।

Continue reading on the app

मारुति ने पेश की देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर:85% मिक्स्ड पेट्रोल से चलेगी; केंद्रीय मंत्री पुरी बोले- E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा

मारुति सुजुकी ने आज (4 जून) भारत में पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर फ्लेक्स-फ्यूल को पेश कर दी है। नई वैगन-आर पूरी तरह से E85 फ्यूल (85% तक एथेनॉल मिक्स पेट्रोल) से चलने में सक्षम है। फिलहाल गाड़ी सिर्फ फ्लीट ऑपरेटर्स और ओला और उबर जैसे कैब एग्रीगेटर्स के लिए ही अवेलेबल होगी। इसी कारण मारुति ने वैगन-आर फ्लेक्स-फ्यूल की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। कार के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन E85 फ्यूल के अनुकूल बनाने के लिए इसमें कई मैकेनिकल अपडेट्स किए गए हैं, जिससे उम्मीद है कि इसकी कीमत पेट्रोल और CNG वर्जन से ज्यादा हो सकती है। 2027 के तक 5000 एथेनॉल पंप लगाने का टारगेट केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी कार को लॉन्च के मौके पर कहा कि, सरकार का लक्ष्य साल 2027 के अंत तक देश में 5000 तक E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन लगाने का है। पुरी ने कहा, “शुरुआत में हमारे पास दिल्ली-NCR और मुंबई-पुणे-नागपुर कॉरिडोर में लगभग 50 से 100 डिस्पेंसिंग स्टेशन होंगे। इस साल दिसंबर तक इसका विस्तार 500 स्टेशनों तक किया जाएगा।” इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने यह भी भरोसा दिया कि E85 फ्यूल की कीमत मौजूदा E20 पेट्रोल के मुकाबले काफी कम रखी जाएगी। पहली बार सामने आया प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल इससे पहले भी कई मौकों पर दिखाई दे चुकी है। यह सबसे पहले साल 2022 में और उसके बाद साल 2024 के भारत मोबिलिटी शो में नजर आई थी। हालांकि, पिछले सभी वर्जन केवल प्रोटोटाइप (टेस्टिंग मॉडल) थे, जबकि आज जिसे पेश किया गया है, वह इसका प्रोडक्शन-स्पेक (उत्पादन के लिए तैयार) मॉडल है। एक्सटीरियर: रेगुलर मॉडल जैसा ही बॉक्सी लुक, 'फ्लेक्स फ्यूल' की बैजिंग नई वैगन-आर फ्लेक्स फ्यूल का ओवरऑल डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसे एक अलग पहचान देने के लिए कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। रेगुलर मॉडल से इस स्पेशल वैरिएंट को अलग करने के लिए कंपनी ने इसकी बॉडी पर जगह-जगह 'Flex Fuel' के ग्राफिक्स दिए हैं। टेलगेट पर एक छोटा 'Flex Fuel' का क्रोम बैज भी लगाया है। इंटीरियर: डुअल-टोन थीम के साथ मॉडर्न केबिन एक्सटीरियर की तरह नई वैगन-आर फ्लेक्स फ्यूल का अंदरूनी लेआउट भी इसके स्टैंडर्ड मॉडल जैसा रखा गया है। हालांकि, केबिन को ज्यादा प्रैक्टिकल और आरामदायक बनाने के लिए इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं। फीचर्स: 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नई वैगन-आर फ्लेक्स फ्यूल एक बेहतरीन और फीचर-लोडेड पैकेज है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें 4-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी है। कनेक्टिविटी के लिए सिस्टम में ही इनबिल्ट नेविगेशन की सुविधा है। केबिन को ठंडा रखने के लिए मैनुअल AC, स्टीयरिंग पर ही ऑडियो कंट्रोल्स (स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स) और चारों दरवाजों पर पावर विंडोज दी गई हैं। ड्राइविंग को आरामदायक बनाने के लिए टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और मैनुअल डे/नाइट IRVM दिया गया है। वहीं, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और पावर फोल्डिंग ORVMs मिलते हैं। परफॉर्मेंस: 1.2-लीटर फ्लेक्स-फ्यूल पेट्रोल इंजन फ्लेक्स फ्यूल वैगन-आर में परफॉर्मेंस के लिए एक नया 1.2-लीटर फ्लेक्स-फ्यूल पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि E85 एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के साथ कंपेटिबल है। इस बदलाव के कारण स्पेसिफिकेशन्स में थोड़ा अंतर आया है, जो रेगुलर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन थोड़ी ज्यादा पावर और टॉर्क देता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल नंबर शेयर नहीं किए हैं। इस इंजन के साथ फिलहाल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग और ईएसपी जैसे एडवांस्ड फीचर्स कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिटिव डोर लॉक, गाड़ी को फिसलने से बचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और बेहतरीन ब्रेकिंग के लिए ABS के साथ EBD, चढ़ाई पर कार को पीछे लुढ़कने से रोकने के लिए इसमें हिल होल्ड असिस्ट (HHA) जैसे फीचर्स हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं… टीम इंडिया में एंट्री के बाद वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, बताई अपनी हसरत

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के बाद अब 15 साले के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में भी एंट्री हो गई है. इसी बीच वैभव सूर्यवंशी ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है. Sun, 07 Jun 2026 23:27:45 +0530

  Videos
See all

Khan Sir News : पटना का 'कोचिंग वॉर'..खान सर कहां फरार? | Bihar News | Raushan Anand Sir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T19:09:51+00:00

Uttar Pradesh News : Nazia Elahi Khan ने किस वजह से सीएम योगी को पत्र लिखा ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T19:43:56+00:00

Iran America War Updates: Hormuz में भिड़ी ईरान-अमेरिका की सेना! | IRGC | Trump | US Navy | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T19:30:32+00:00

Sunil Gavaskar On Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर बोले गावस्कर, इस बच्चे ने तो कमाल कर दिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T19:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers