Responsive Scrollable Menu

UPSC Prelims Result: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम रिजल्ट इस डेट को हो सकता है जारी, जानें ताजा अपडेट

UPSC Prelims Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर यह है कि पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जून के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। संभावना है कि आयोग 10 जून के आसपास परिणाम घोषित कर दे।

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने के पात्र होंगे।

रिजल्ट के साथ आयोग मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की सूची भी जारी कर सकता है। इस सूची में उन अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर शामिल होंगे जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हालांकि अंतिम रैंकिंग मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के बाद ही तय की जाएगी।

ऐसे चेक करें UPSC Prelims Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध "What's New" सेक्शन में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर खुलने वाली PDF फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करके परिणाम की जांच करें।

मुख्य परीक्षा का पैटर्न
यूपीएससी मुख्य परीक्षा सिविल सेवा चयन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसमें कुल 9 पेपर होते हैं, जिनमें 7 पेपर मेरिट के लिए गिने जाते हैं। प्रत्येक पेपर 250 अंकों का होता है। इसके अलावा भारतीय भाषा और अंग्रेजी भाषा के दो क्वालिफाइंग पेपर होते हैं, जिनके लिए 300-300 अंक निर्धारित हैं। इन दोनों पेपरों में केवल उत्तीर्ण होना आवश्यक होता है, जबकि अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य विषयों के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी सभी आधिकारिक अपडेट के लिए नियमित रूप से UPSC की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और मुख्य परीक्षा की तैयारी जारी रखें।

Continue reading on the app

ind vs afg: डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, पहले ही ओवर में झटका विकेट; भारत ने 564 रन पर घोषित की पारी

India vs Afghanistan test: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत बना ली। कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋषभ पंत की शानदार पारियों के बाद भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। इसके बाद डेब्यू कर रहे युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने पहले ही ओवर में विकेट लेकर अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की।

भारत ने टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत 368/3 के स्कोर से की थी। हालांकि सुबह के सेशन में अफगानिस्तान को कुछ मौके मिले, लेकिन टीम उन्हें भुना नहीं सकी। अजमतुल्लाह उमरजई ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत दोनों को आउट करने के मौके बनाए, लेकिन अफगानिस्तान ने डीआरएस नहीं लिया। बाद में रिप्ले में साफ दिखा कि दोनों बल्लेबाज आउट थे।

भारत ने 564 रन पर पारी घोषित की
गिल ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 126 रन बनाए। उन्होंने पहले दिन के 103 रन में 23 रन और जोड़े। वहीं, ऋषभ पंत ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की अहम पारी खेली। इससे पहले केएल राहुल ने 100 रन और साई सुदर्शन ने 81 रन बनाए थे। खास बात यह रही कि भारत के सभी 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल रहे।

भारत की तरफ से दो शतक लगे
मध्यक्रम के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने निचले क्रम में जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने नाबाद 52 रन बनाए और टीम को 550 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मोहम्मद सिराज ने भी बल्ले से चौंकाते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 22 रन ठोक दिए। उनकी पारी में कई शानदार चौके शामिल रहे।

मोहम्मद सलीम ने 6 विकेट लिए
अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने दूसरे ही टेस्ट में 6 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। सलीम ने लगातार लंबा स्पेल फेंका और शुभमन गिल, ऋषभ पंत तथा ध्रुव जुरेल जैसे महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।

564 रन पर पारी घोषित करने के बाद भारत ने गेंद से भी शानदार शुरुआत की। टेस्ट डेब्यू कर रहे राजस्थान के युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपने पहले ही ओवर में अब्दुल मलिक को आउट कर इतिहास रच दिया। मलिक स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में गेंद को हवा में उछाल बैठे और बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच दे बैठे। यह विकेट सिर्फ सुथार के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के लिए भी बेहद अहम साबित हुआ क्योंकि अफगानिस्तान के ओपनर अच्छी शुरुआत की ओर बढ़ रहे थे। सुथार का यह शुरुआती झटका भारत की मजबूत स्थिति को और मजबूत कर गया।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल:...शान मसूद और सरफराज खान की छुट्टी तय, यूनिस-हफीज को कमान सौंपने की तैयारी

Mohsin Naqvi Considers Sacking Sarfaraz Khan, Shan Masood: बांग्लादेश के हाथों टेस्ट सीरीज में मिली 0-2 की शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बड़े बदलाव की तैयारी में है. बोर्ड टेस्ट कप्तान शान मसूद और हेड कोच सरफराज खान को पद से हटाने पर विचार कर रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट को इस संकट से उबारने के लिए पीसीबी ने पूर्व दिग्गजों यूनिस खान और मोहम्मद हफीज से संपर्क साधा है, ताकि उन्हें टीम सेटअप में मुख्य चयनकर्ता और कोच जैसे बड़े पदों की कमान सौंपी जा सके. Sun, 7 Jun 2026 21:28:03 +0530

  Videos
See all

West Bengal TMC News: जिनको TMC ने निकाला, वही कैसे बन गए नेता प्रतिपक्ष? #latestnews #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T17:15:26+00:00

West Bengal TMC News: TMC की टूट का कारण Abhishek Banerjee हैं? #latestnews #hindinews #topnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T17:15:11+00:00

Bengal Politics: मंच से CM Suvendu ने लगाए जय 'श्री राम' के नारे! #shorts #ytshorts #cmsuvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T17:15:17+00:00

West Bengal Political Crisis Updates LIVE: ममता बनर्जी को एक और झटका! TMC | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T17:11:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers