Responsive Scrollable Menu

लेबनान में आसमान से गिरती तबाही भी न रोक सकी हौसला, मेजर अभिलाषा बराक के आगे झुका संयुक्त राष्ट्र! PM ने दी बधाई

Major Abhilasha Barak Profile: मेजर अभिलाषा बराक ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर भारत का ऐतिहासिक गौरव बढ़ाया है. उन्हें वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित 'यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मेजर अभिलाषा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवा और संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षा प्रयासों में भारत के दीर्घकालिक योगदान का प्रतीक है. उनकी यह सफलता देश की उन अनगिनत बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है जो भारतीय सेना में शामिल होकर राष्ट्र और मानवता की सेवा करना चाहती हैं.

Continue reading on the app

सात दिन में सुधार करें वरना ताला...खान सर के संस्थानों पर नया संकट, फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट का कड़ा एक्शन

Khan Sir Coaching News: पटना के प्रसिद्ध कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर के अस्पताल और खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट को बिहार अग्निशमन विभाग ने फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी के मामले में एक सख्त नोटिस जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया, तो दोनों परिसरों को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG Day 2: गिल-राहुल की सेंचुरी के बाद डेब्यूटेंट सुथार चमके, झटके 3 विकेट, दूसरे दिन ही भारत ने कसा शिकंजा

IND vs AFG Day 2: भारत ने न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली। जहां पहले दिन शुभमन गिल और केएल राहुल के शतकों ने टीम को मजबूत आधार दिया था, वहीं दूसरे दिन डेब्यूटेंट स्पिनर मानव सुथार भारत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे।

भारत ने दिन की शुरुआत 368/3 के स्कोर से की। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गिल (126), पंत (81) और ध्रुव जुरेल के विकेट लेकर भारत को कुछ झटके दिए। सलीम ने अपने दूसरे ही टेस्ट में 6 विकेट लेकर प्रभावित किया।

इसके बावजूद भारत की बल्लेबाजी की गहराई देखने को मिली। वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाए जबकि मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 12 गेंदों में 22 रन की तेज पारी खेली। भारत के सभी 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। केएल राहुल (100), शुभमन गिल (126), बी साई सुदर्शन (81) और ऋषभ पंत (81) ने टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आखिरकार भारत ने 564/8 पर पारी घोषित कर दी।

इसके बाद जब अफगानिस्तान बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मानव सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट में कमाल कर दिया। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही अब्दुल मलिक को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। मलिक ने स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर मोहम्मद सिराज के हाथों में चली गई।

सुथार यहीं नहीं रुके, उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को भी शानदार टर्न लेती गेंद पर स्लिप में कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। पूरे सेशन में उनकी गेंदों में जबरदस्त टर्न और फ्लाइट देखने को मिली। उन्होंने लंबा स्पेल फेंकते हुए बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और दिन के अंत तक तीन विकेट अपने नाम कर लिए।

प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने भी उनका अच्छा साथ दिया। प्रसिद्ध ने सेदीकुल्लाह अटल का विकेट लेकर अफगानिस्तान को एक और झटका दिया। दूसरी ओर रहमत शाह ने 43 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन अफगान टीम लगातार दबाव में रही।

अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी परेशानी डीआरएस के गलत इस्तेमाल की रही। उन्होंने शुभमन गिल और ऋषभ पंत के खिलाफ मिले अहम मौकों को गंवा दिया, जिसका फायदा भारत ने उठाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच पूरी तरह भारत के नियंत्रण में दिखाई दिया। विशाल स्कोर और मानव सुथार की शानदार शुरुआत ने मेजबान टीम को जीत की दिशा में मजबूत बढ़त दिला दी। अफगानिस्तान पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है। दिन का खेल खत्म होने पर अफगानिस्तान ने 39.5 ओवर में 5 विकेट पर 113 रन बनाए। 

Sun, 07 Jun 2026 19:10:13 +0530

  Videos
See all

Madarsa Survey News: लाइव डिबेट में तू-तू मैं-मैं, भड़के कांग्रेस नेता! Bengal Politics | CM Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:10:02+00:00

Iran की ताकत देख घबराया अमेरिका! | US | Trump | CIA Report | Iran Military Power | Iran | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:05:06+00:00

Greater Noida Accident News: मौत बनकर गिरा प्लास्टर...लापरवाही से गई जान | Shocking | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:15:06+00:00

Mahabharat: अवैध मदरसों पर एक्शन | TMC Split | CM Suvendu Action On Madarsa | Bengal News | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:04:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers