Responsive Scrollable Menu

Vande Mataram Full Lyrics in Hindi: स्वतंत्रता दिवस की थीम है "वंदे मातरम के 150 साल", यहां पढ़ें राष्ट्रगीत के लिरिक्स हिंदी में

Vande Mataram Full Lyrics in Hindi: इस साल भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है. इस खास दिन पर लाल किले में झंडा फहराया जाता है और राष्ट्रगान होता है. इस साल 15 अगस्त की थीम वंदे मातरम के 150 वर्ष के जश्न पर आधारित है. ऐसे में हमें इस गीत के बारे में भी जानना चाहिए. वंदे मातरम बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था. तब से अब तक यह अमर राष्ट्रगीत स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं से लेकर युवा पीढ़ी को मातृभूमि के प्रति प्रेरित करता आ रहा है. 

15 अगस्त के मौके पर स्कूल-कॉलेजों और दफ्तरों में विशेष कार्यक्रम होते हैं. इस गीत का गायन भी उसमें शामिल होता है इसलिए सभी को वंदे मातरम के एक-एक बोल के बारे में पता होना चाहिए. इस खबर में हम आपको ओरिजिनल और फुल सॉन्ग के लिरिक्स बता रहे हैं.

भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम

वन्दे मातरम्

सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्
शस्यशामलां मातरम्।

शुभ्रज्योत्स्नापुलकितयामिनीं
फुल्लकुसुमितद्रुमदलशोभिनीं

सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीं
सुखदां वरदां मातरम्। वन्दे मातरम्।

कोटि-कोटि-कण्ठ-कल-कल-निनाद-कराले
कोटि-कोटि-भुजैर्धृत-खरकरवाले,

अबला केन मा एत बले।
बहुबलधारिणीं नमामि तारिणीं
रिपुदलवारिणीं मातरम्। वन्दे मातरम्।

तुमि विद्या, तुमि धर्म तुमि हृदि,
तुमि मर्म त्वं हि प्राणा:
शरीरे बाहुते तुमि मा शक्ति,
हृदये तुमि मा भक्ति,
तोमारई प्रतिमा गडि मन्दिरे-मन्दिरे मातरम्। वन्दे मातरम्।

त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी
कमला कमलदलविहारिणी वाणी विद्यादायिनी,
नमामि त्वाम् नमामि कमलां
अमलां अतुलां सुजलां सुफलां मातरम्।
वन्दे मातरम्।

श्यामलां सरलां सुस्मितां
भूषितां धरणीं भरणीं मातरम्। वन्दे मातरम् ॥

ये भी पढ़ें- Independence Day Speech in Hindi: 15 अगस्त पर देना है स्कूल में भाषण, यहां पढ़ें क्लास 1-5 के बच्चों के लिए 2 मिनट का आसान भाषण

वंदे मातरम् का हिंदी अनुवाद

वन्दे मातरम्।

पानी की कुछ कमी नहीं है, हरियाली लहराती है

फल औ फूल बहुत होते हैं, रम्य रात छवि छाती है

मलयानिल मृदु मृदु बहती है, शीलतला अधिकाती है

सुखदायिनि वरदायिनि तेरी, मूर्ति मुझे अति भाती है

वन्दे मातरम्।

तीस कोटि लोगों की कल कल सुनी जहां पर जाती है

उसकी दुगुन खड्‌ग-धारा की द्युति विकाश जहां पाती है

तिस पर भी 'तू अबला है' यह बात व्यथा उपजाती है

हे तारिनि! हे बहुबल-धारिनि! रिपु तू काट गिराती है

वन्दे मातरम्।

तूही धर्म, कर्म भी तूही, तूही विद्यावानी है

तूही हृदय, प्राण भी तूही, तूही गुण-गण खानी है

बाहु-शक्ति तूही मम, तेरी भक्ति महा मन मानी है

प्रति घट, प्रति मन्दिर के भीतर तूही सदा समानी है

वन्दे मातरम्।

हे दुर्गे! दस भुजा तुम्हारी दुर्गति-नाश निशानी है

हे कमले! हे अमले! अचले! तू सब सुख की खानी है

नहीं एक भी भरतखंड में ऐसा पापी प्रानी है

कहै न जो नित, 'यही हमारी महा-महिम महरानी है

वन्दे मातरम्।

वंदे मातरम् गाने के जरूरी प्रोटोकॉल्स

अगर 15 अगस्त के मौके पर स्कूल या कॉलेज में राष्ट्रगीत गाया जा रहा है तो आपको कुछ प्रोटोकॉल्स फॉलो करने होंगे. इसमें सबसे जरूरी बात यह है कि आपको सम्मानजनक व्यवहार रखना है. कार्यक्रम के निर्देशों का पालन करना है. नए प्रोटोकॉल्स के अनुसार, जब किसी आधिकारिक कार्यक्रम में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान दोनों शामिल होते हैं तो वंदे मातरम् पहले गाया जाता है और फिर राष्ट्रगान गाया जाएगा. राष्ट्रगीत गाते समय सभी को खड़ा होना चाहिए. इस गीत की शुरुआत होने पर इधर-उधर घूमने, फोन चलाने या बैठना नहीं चाहिए.

ये भी पढ़ें- Independence Day 2026: 79वां या 80वां? इस साल भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा?

Continue reading on the app

'वो अटैकिंग विकल्प है...' दिग्गज ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में इस खिलाड़ी को दिया मौका, जानें किसे किया बाहर?

IND vs SL 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त को पहला टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान धनंजया डी सिल्वा और भारत के कप्तान शुभमन गिल के बीच टक्कर होगी. पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी. किस को खिलाना चाहिए और किस खिलाड़ियों को मौका पाने के लिए इंतजार करना चाहिए इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सरफराज को खिलाने की मांग की

भारत के पूर्व बल्लेबाज वूरकेरी वेंकट रमन ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए भारत और श्रीलंका के बीच खेलने जाने वाले पहले मैच की प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने प्लेइंग इलेवन में ध्रुव जुरेल के ऊपर सरफराज खान को तरजीह देने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल को खिलाने की मांग की है. जुरेल और सरफराज दोनों ने फरवरी 2024 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. जुरेल ऋषभ पंत के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम का नियमित हिस्सा रहे हैं. वहीं सरफराज खान को बाहर होना पड़ा था. अब सरफराज को चोटिल सुदर्शन की जगह टीम में बुलाया गया है.

स्पेशलिस्ट खिलाड़ी को चुनना चाहिए - रमन

वूरकेरी वेंकट रमन ने कहा कि, 'मेरा मानना ​​है कि टेस्ट मैच में आपको स्पेशलिस्ट खिलाड़ी को चुनना चाहिए. ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है. वह कुछ रन भी बनाते हैं. हालांकि, सरफराज खान ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. इसी वजह से मुझे लगता है कि अगर आपने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर टीम में चुना है, तो मैं उनके साथ जाना पसंद करूंगा. वह स्पिन के भी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. वह एक अटैकिंग विकल्प हो सकते हैं. सरफराज एक और खूबी जो वह टीम में लाएंगे, वह है उनका पास से कैच पकड़ने में माहिर होना. इसकी जरूरत पड़ सकती है, खासकर अगर श्रीलंका स्पिन के अनुकूल पिच तैयार करता है'.

पडिक्कल खेलने के हकदार हैं - रमन

वूरकेरी वेंकट रमन ने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है कि पडिक्कल खेलने के हकदार हैं, खासकर यह देखते हुए कि वह टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाज हैं. उन्हें लाल-गेंद क्रिकेट का बहुत अच्छा खिलाड़ी माना जाता है और नंबर तीन पर बाएं हाथ का बल्लेबाज होना फायदेमंद रहेगा. उन्होंने सभी फॉर्मेट में काफी रन बनाए हैं. मुझे लगता है कि एक लाइन में कहें तो, उन्होंने प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए काफी कुछ किया है.

उन्होंने अंत में कहा कि, 'यहां गलती की गुंजाइश बहुत कम है क्योंकि अब टीम ऐसे पड़ाव पर हैं जहां उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. अगर मैं सही हूं, तो उनके पास शायद सात टेस्ट मैच बचे हैं. उन्हें कम से कम पांच या छह मैच जीतने होंगे, जैसा कि पिछली बार भारत के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं के बारे में कहा गया था. इसी कारण गलती की गुंजाइश बहुत कम है. अगले तीन-चार महीनों में होने वाले टेस्ट मैचों में उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा'.

ये भी पढ़ें : कोच, चीफ सिलेक्टर या कुछ और... जानिए BCCI वीवीएस लक्ष्मण को सौंपने वाली है कौन सी अहम जिम्मेदरी?

Continue reading on the app

  Sports

सरफराज खान बाहर, ध्रुव जुरेल अंदर? श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग XI

India Probable XI Against Sri Lanka: 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने उतरेगी. लगभग एक दशक बाद लंकाई सरजमीं पर उतरी गिल ब्रिगेड के सामने स्पिन के खिलाफ लचर प्रदर्शन से उबरने और WTC फाइनल की रेस में बने रहने की बड़ी चुनौती है. जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने से टीम का संतुलन प्रभावित हुआ है, वहीं गेंदबाजी में गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच चयन को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ है. Fri, 14 Aug 2026 22:13:35 +0530

  Videos
See all

Black And White With Anjana Om Kashyap: दुनिया को India पसंद, Pakistan नफरत में डूबा | Pew Research #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T16:39:36+00:00

Assam Floods: Gaurav Gogoi का BJP पर बड़ा हमला, बोले- BJP को कोयला माफिया से पैसा मिलता है #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T16:39:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers